2 अगस्त 2026
LIVE
Get it on Google Play Download on the App Store

क्या दिलीप कुमार और कामिनी कौशल की प्रेम कहानी अधूरी रह गई?

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
क्या दिलीप कुमार और कामिनी कौशल की प्रेम कहानी अधूरी रह गई?

सारांश

दिलीप कुमार और कामिनी कौशल का रिश्ता भारतीय सिनेमा की एक अनकही प्रेम कहानी है। दोनों की आत्मकथाओं में इस रिश्ते की गहराई और कारणों का खुलासा हुआ है। जानिए उनके बीच के अनकहे भावनात्मक रिश्ते के बारे में।

मुख्य बातें

दिलीप कुमार और कामिनी कौशल का रिश्ता भारतीय सिनेमा की एक अनमोल गाथा है।
उनकी आत्मकथाएं इस रिश्ते की गहराई को उजागर करती हैं।
बंदिशों और जिम्मेदारियों ने इस रिश्ते को अधूरा छोड़ दिया।

मुंबई, 14 नवंबर (राष्ट्र प्रेस)। भारतीय सिनेमा के स्वर्णिम युग की यादें हमेशा दर्शकों को अपनी जादुई छवि में बांधे रखती हैं। उस समय के सितारों के बीच के रिश्ते, मित्रता और अनकहे एहसास आज भी लोगों के दिलों में गूंजते हैं। इन्हीं में से एक है दिलीप कुमार और कामिनी कौशल का रिश्ता, जो कभी पूरी तरह से शब्दों में नहीं कहा गया, लेकिन इसकी गूंज दोनों के जीवनियों में स्पष्ट रूप से सुनाई देती है।

दोनों कलाकारों ने अपने करियर में जितनी सफलता पाई, उतनी ही गहराई से अपने निजी अनुभवों को जिया है।

कामिनी कौशल ने अपनी आत्मकथा में उस समय को ईमानदारी से साझा किया है, जब वह और दिलीप कुमार एक-दूसरे के प्रति गहरा लगाव रखते थे। उन्होंने लिखा है कि कैसे उनके बीच एक खूबसूरत अपनापन था। वे एक साथ बहुत खुश रहते थे और उनके बीच एक स्वाभाविक जुड़ाव था, लेकिन परिस्थितियों ने उन्हें अलग होने पर मजबूर कर दिया।

कामिनी ने कहा कि वह कभी भी किसी रिश्ते को अचानक खत्म करने में विश्वास नहीं रखती थीं, खासकर जब परिवार की जिम्मेदारियां उन पर हों। उन्होंने अपनी बहन की बेटियों की जिम्मेदारी ली थी और उन्हें छोड़ना उनके लिए संभव नहीं था। इसी कारण उन्होंने अपने दिल पर पत्थर रखकर वह रिश्ता समाप्त किया।

दूसरी ओर, दिलीप कुमार की आत्मकथा 'दिलीप कुमार- स्टार लेजेंड ऑफ इंडियन सिनेमा' भी इस रिश्ते की गहराई को उजागर करती है। उन्होंने कामिनी कौशल को अपनी पहली मोहब्बत बताया और लिखा कि उनके साथ एक ऐसा अपनापन था, जैसा पहले कभी महसूस नहीं हुआ।

उन्होंने कहा कि सच्चा प्यार जीवन में केवल एक बार होता है, उसके बाद अगर कोई भावना फिर जगती भी है, तो वह सिर्फ पहली मोहब्बत की एक हल्की सी परछाईं होती है।

कामिनी कौशल और दिलीप कुमार ने साथ में तीन फिल्मों 'शहीद', 'शबनम', और 'नदिया के पार' में काम किया था। इन फिल्मों की शूटिंग के दौरान ही दोनों के बीच यह भावनात्मक रिश्ता पनपा था।

संपादकीय दृष्टिकोण

हमें यह मानना चाहिए कि दिलीप कुमार और कामिनी कौशल का रिश्ता भारतीय सिनेमा की एक महत्वपूर्ण परंपरा का हिस्सा है। यह कहानी न केवल उनके व्यक्तिगत जीवन को दर्शाती है, बल्कि यह भी बताती है कि कैसे समाज की जिम्मेदारियों और व्यक्तिगत भावनाएं कभी-कभी एक-दूसरे के विपरीत होती हैं।
RashtraPress
2 अगस्त 2026

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

क्या दिलीप कुमार और कामिनी कौशल ने शादी की थी?
नहीं, दिलीप कुमार और कामिनी कौशल ने शादी नहीं की थी, लेकिन उनका रिश्ता काफी गहरा था।
उनकी प्रेम कहानी में क्या दिक्कतें आईं?
परिवार की जिम्मेदारियों और व्यक्तिगत कारणों ने उन्हें अलग होने पर मजबूर किया।
क्या कामिनी कौशल ने अपने रिश्ते के बारे में लिखा है?
जी हां, कामिनी कौशल ने अपनी आत्मकथा में इस रिश्ते के बारे में खुलकर बात की है।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम 1 महीना पहले
  2. 1 महीना पहले
  3. 4 महीने पहले
  4. 7 महीने पहले
  5. 8 महीने पहले
  6. 11 महीने पहले
  7. 1 साल पहले
  8. 1 साल पहले