18 अगस्त 2026
LIVE
Get it on Google Play Download on the App Store

लिसा कुड्रो को 'फ्रेंड्स' की सफलता पर संदेह था, पुराने शो को छोड़ने में था डर

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
लिसा कुड्रो को 'फ्रेंड्स' की सफलता पर संदेह था, पुराने शो को छोड़ने में था डर

सारांश

क्या लिसा कुड्रो को 'फ्रेंड्स' की सफलता पर संदेह था? जानें कैसे उन्हें अपने पुराने शो से मोह था और किस तरह उन्होंने जोखिम लेने से बचने की कोशिश की।

मुख्य बातें

लिसा कुड्रो ने अपने पुराने शो को छोड़ने में संकोच किया।
उन्हें 'फ्रेंड्स' की सफलता पर संदेह था।
उन्होंने एक दिलचस्प तरीका अपनाया जिससे दर्शकों को भ्रमित न होना पड़े।
'मैड अबाउट यू' में उनका किरदार उर्सुला 'फ्रेंड्स' की फीबी की जुड़वां बहन के रूप में दिखाया गया।
'फ्रेंड्स' ने उन्हें विश्व स्तर पर पहचान दिलाई।

लॉस एंजेल्स, 30 मार्च (राष्ट्र प्रेस)। हॉलीवुड की मशहूर अदाकारा लिसा कुड्रो को आज भी लोग फीबी बुफे के किरदार में याद करते हैं। लेकिन बहुत कम लोग यह जानते हैं कि जिस शो ने उन्हें वैश्विक पहचान दिलाई, उस पर शुरुआत में वह पूरी तरह से आश्वस्त नहीं थीं। दरअसल, जब उन्हें 'फ्रेंड्स' में कास्ट किया गया, तब वह पहले से ही एक अन्य शो 'मैड अबाउट यू' में व्यस्त थीं और उसे छोड़ने को लेकर उन्हें संदेह था।

लिसा कुड्रो ने वैनिटी फेयर पत्रिका को दिए एक इंटरव्यू में कहा, "मैं 'मैड अबाउट यू' में अपने किरदार पर गर्व महसूस करती हूं। इस शो में मैं एक वेट्रेस की भूमिका में थी, जो भले ही छोटी थी, लेकिन मेरे करियर के लिए महत्वपूर्ण थी। ऐसे में जब मुझे 'फ्रेंड्स' का प्रस्ताव मिला, तो मैं असमंजस में थी। मुझे यह चिंता थी कि नया शो सफल होगा या नहीं, क्योंकि टीवी उद्योग में कई बार अच्छे शो भी लंबे समय तक नहीं चलते।"

उन्होंने आगे कहा, "जब 'फ्रेंड्स' का पायलट एपिसोड शूट हुआ, तब भी मुझे यकीन नहीं था कि यह शो सफल होगा। मेरे मन में यही चल रहा था कि यह एक अच्छा शो है, लेकिन इसके सफल होने की कोई गारंटी नहीं है। इसलिए, मैं अपने पुराने शो 'मैड अबाउट यू' को अपने पास सुरक्षित रखना चाहती थी, ताकि अगर 'फ्रेंड्स' ज्यादा समय तक नहीं चला, तो मेरे पास काम बना रहे।"

लिसा ने कहा, "मैं किसी भी प्रकार का जोखिम नहीं लेना चाहती थी। मुझे लगता था कि अगर 'फ्रेंड्स' कुछ एपिसोड के बाद बंद हो गया, तो मेरे पास 'मैड अबाउट यू' जैसा विकल्प होना चाहिए। यही सोचकर मैंने अपने पुराने किरदार को बनाए रखने की कोशिश की।"

जब 'फ्रेंड्स' वर्ष 1994 में शुरू हुआ, तो इसने इतिहास रच दिया। इस शो में लिसा कुड्रो के साथ जेनिफर एनिस्टन, कर्टनी कॉक्स, डेविड श्विमर, मैट लीब्लांक और दिवंगत अभिनेता मैथ्यू पेरी जैसे कलाकार भी थे। यह शो धीरे-धीरे दुनिया के सबसे लोकप्रिय सिटकॉम्स में शामिल हो गया।

लिसा कुड्रो ने बताया कि उस समय वह दो अलग-अलग शो में नजर आ रही थीं और दोनों में उनके किरदार अलग थे। दर्शकों के बीच भ्रम की स्थिति न बने, इसके लिए मेकर्स ने एक दिलचस्प तरीका निकाला। 'मैड अबाउट यू' के उनके किरदार उर्सुला बफे को 'फ्रेंड्स' में फीबी की जुड़वां बहन के रूप में दर्शाया गया। यह बदलाव दर्शकों को भी पसंद आया। इस प्रकार, वह उर्सुला का किरदार भी निभा सकीं और फीबी का भी।

--आईएएनएल

पीके/एएस

संपादकीय दृष्टिकोण

जिन्होंने अपने करियर के शुरुआती दिनों में जोखिम लेने से बचने की कोशिश की। उनका दृष्टिकोण दर्शाता है कि कैसे अदाकाराओं को अपने करियर में सुरक्षित विकल्पों की तलाश होती है, खासकर जब वे एक नई परियोजना का सामना कर रही हों।
RashtraPress
18 अगस्त 2026

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

लिसा कुड्रो ने 'फ्रेंड्स' को स्वीकार करने में क्यों हिचकिचाई?
लिसा कुड्रो को 'फ्रेंड्स' में कास्ट होने पर अपने पुराने शो 'मैड अबाउट यू' को छोड़ने में डर था कि नया शो सफल होगा या नहीं।
'फ्रेंड्स' का पायलट एपिसोड कब शूट किया गया था?
'फ्रेंड्स' का पायलट एपिसोड 1994 में शूट किया गया था।
लिसा कुड्रो का कौन सा किरदार सबसे प्रसिद्ध है?
लिसा कुड्रो का सबसे प्रसिद्ध किरदार फीबी बुफे है, जो 'फ्रेंड्स' में है।
लिसा कुड्रो ने 'मैड अबाउट यू' में कौन सा किरदार निभाया?
लिसा कुड्रो ने 'मैड अबाउट यू' में उर्सुला बफे का किरदार निभाया था।
'फ्रेंड्स' में लिसा कुड्रो के साथ और कौन से कलाकार थे?
'फ्रेंड्स' में लिसा कुड्रो के साथ जेनिफर एनिस्टन, कर्टनी कॉक्स, डेविड श्विमर, मैट लीब्लांक और मैथ्यू पेरी जैसे कलाकार थे।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम 1 सप्ताह पहले
  2. 1 महीना पहले
  3. 3 महीने पहले
  4. 4 महीने पहले
  5. 9 महीने पहले
  6. 9 महीने पहले
  7. 1 साल पहले
  8. 1 साल पहले