11 अगस्त 2026
LIVE
Get it on Google Play Download on the App Store

पिंकी रोशन का अनोखा बियर क्रॉल वर्कआउट: फिटनेस के लिए नया मंत्र

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
पिंकी रोशन का अनोखा बियर क्रॉल वर्कआउट: फिटनेस के लिए नया मंत्र

सारांश

बियर क्रॉल वर्कआउट के जरिए पिंकी रोशन ने साबित किया है कि उम्र सिर्फ एक संख्या है। जानें इस एक्सरसाइज के फायदों और फिटनेस को बनाए रखने के टिप्स।

मुख्य बातें

बियर क्रॉल एक बेहतरीन फुल बॉडी वर्कआउट है।
यह कोर और कंधों की मांसपेशियों को मजबूत बनाता है।
सही तालमेल से संतुलन और स्थिरता में सुधार होता है।
संतुलित आहार मानसिक स्वास्थ्य के लिए भी फायदेमंद है।
उम्र सिर्फ एक संख्या है, फिटनेस को प्राथमिकता दें।

मुंबई, १ अप्रैल (राष्ट्र प्रेस)। अभिनेता ऋतिक रोशन की मां पिंकी रोशन हमेशा हेल्थ और फिटनेस को लेकर सजग रहती हैं। इस उम्र में भी वे नियमित रूप से एक्सरसाइज करती हैं और सोशल मीडिया पर अपनी वर्कआउट वीडियोज साझा करके दूसरों को प्रेरित करती हैं।

बुधवार को पिंकी ने इंस्टाग्राम पर एक मजेदार वीडियो साझा किया, जिसमें वे बियर क्रॉल वर्कआउट करती हुई नजर आ रही हैं। यह एक शानदार फुल बॉडी एक्सरसाइज है, जो पूरे शरीर की मांसपेशियों को मजबूत और चुस्त बनाती है।

वीडियो में, पिंकी पहले सीधे बियर क्रॉल करती दिख रही हैं, जिसमें वे हाथों और पैरों के सहारे अपने शरीर को नीचे रखते हुए आगे बढ़ रही हैं। इसके बाद, उन्होंने रिवर्स बियर क्रॉल भी किया। इस दौरान, पिंकी के वीडियो में जोश भरने के लिए बैकग्राउंड में धुरंधर का पॉपुलर गाना 'ह्यूमनकाइंड' जोड़ा गया है।

वीडियो के साथ पिंकी ने लिखा, "बियर क्रॉल - मेरा पसंदीदा फुल बॉडी वर्कआउट।"

बियर क्रॉल एक बेहतरीन फुल-बॉडी एक्सरसाइज है जो कोर, कंधों और पैरों को मजबूत करती है। यह एक जानवर की तरह रेंगने वाली कसरत है, जिसे हाथों और पैरों के बल, घुटनों को जमीन से थोड़ा ऊपर उठाकर किया जाता है। यह स्थिरता, संतुलन और शारीरिक सहनशक्ति बढ़ाने में सहायक है। नियमित रूप से करने से आप अपने शरीर और मन दोनों को तंदुरुस्त रख सकते हैं।

इस एक्सरसाइज के दौरान हाथ और पैरों का सही तालमेल बनाना आवश्यक है। जब कोई भी सुधारक इसे करते हैं, तो एक हाथ और सीधे पैर को एक साथ आगे बढ़ाना चाहिए। इससे शरीर का संतुलन बना रहता है और मूवमेंट सरल हो जाता है।

इस प्रक्रिया को बार-बार करने से हाथ और पैरों के बीच बेहतर तालमेल बनता है। साथ ही, मांसपेशियां मजबूत होती हैं और आपका बैलेंस भी पहले से बेहतर हो जाता है।

एक्सरसाइज के साथ-साथ सही आहार लेना भी बेहद महत्वपूर्ण है, ताकि शरीर को पूरी ऊर्जा मिल सके। अपने रोज़ के आहार में प्रोटीन, विटामिन और खनिज शामिल करें। इससे मांसपेशियां मजबूत रहती हैं और शरीर जल्दी रिकवर करता है। संतुलित आहार लेने से मानसिक स्वास्थ्य भी बेहतर होता है और आप दिनभर अधिक सक्रिय और फिट महसूस करते हैं।

संपादकीय दृष्टिकोण

बल्कि यह भी दर्शाता है कि उम्र कोई बाधा नहीं है। उनकी प्रेरणा से लोग अपनी सेहत को लेकर सजग हो सकते हैं।
RashtraPress
11 अगस्त 2026

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

बियर क्रॉल एक्सरसाइज के क्या लाभ हैं?
बियर क्रॉल एक्सरसाइज से कोर, कंधों और पैरों की मांसपेशियां मजबूत होती हैं, और यह स्थिरता और संतुलन बढ़ाने में मदद करती है।
बियर क्रॉल कैसे किया जाता है?
बियर क्रॉल को हाथों और पैरों के सहारे किया जाता है, जिसमें घुटनों को जमीन से थोड़ा ऊपर उठाकर आगे बढ़ते हैं।
क्या बियर क्रॉल हर उम्र के लोग कर सकते हैं?
हाँ, बियर क्रॉल एक्सरसाइज को हर उम्र के लोग कर सकते हैं, यह सभी के लिए फायदेमंद है।
फिटनेस बनाए रखने के लिए और क्या करना चाहिए?
फिटनेस बनाए रखने के लिए नियमित एक्सरसाइज के साथ-साथ संतुलित आहार लेना भी आवश्यक है।
पिंकी रोशन का फिटनेस मंत्र क्या है?
पिंकी रोशन का मंत्र है कि उम्र कोई बाधा नहीं है, नियमित एक्सरसाइज और सही आहार से आप स्वस्थ रह सकते हैं।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम 4 महीने पहले
  2. 4 महीने पहले
  3. 4 महीने पहले
  4. 4 महीने पहले
  5. 4 महीने पहले
  6. 4 महीने पहले
  7. 8 महीने पहले
  8. 9 महीने पहले