26 जून 2026
LIVE
Get it on Google Play Download on the App Store

क्या सोशल मीडिया पर टीवी की तुलसी की साड़ियों की हो रही है तारीफ? जानें कौन कर रहा है पारंपरिक साड़ी का डिजाइन?

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
क्या सोशल मीडिया पर टीवी की तुलसी की साड़ियों की हो रही है तारीफ? जानें कौन कर रहा है पारंपरिक साड़ी का डिजाइन?

सारांश

स्मृति ईरानी की वापसी और उनकी पारंपरिक साड़ियां फिर से चर्चा में हैं। जानें कौन है गौरांग शाह, जिन्होंने इन खूबसूरत साड़ियों का डिजाइन किया है।

मुख्य बातें

स्मृति ईरानी का सीरियल ' क्योंकि सास भी कभी बहू थी-2 ' दर्शकों को पसंद आ रहा है।
गौरांग शाह की पारंपरिक साड़ियां भारतीय संस्कृति का प्रतीक हैं।
गौरांग शाह ने कई बॉलीवुड सितारों के लिए साड़ियां डिजाइन की हैं।
गौरांग शाह को बेस्ट कॉस्ट्यूम डिजाइन का पुरस्कार मिला है।
स्मृति ईरानी ने गौरांग शाह को उनके काम के लिए धन्यवाद किया।

मुंबई, 3 दिसंबर (राष्ट्र प्रेस)। टीवी की तुलसी यानी स्मृति ईरानी ने छोटे पर्दे पर अपनी वापसी की है। उनका नया सीरियल 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी-2' दर्शकों के बीच काफी चर्चित हो रहा है।

तुलसी के लौटने के साथ उनकी पारंपरिक साड़ियों की भी चर्चा शुरू हो गई है। स्मृति ने पारंपरिक कला के संरक्षण के लिए डिजाइनर गौरांग शाह को धन्यवाद दिया है।

स्मृति ने गौरांग के पोस्ट को शेयर करते हुए लिखा, "आपकी कला और विरासत के प्रति लगाव धागों में जीवन भरता है, गौरांग शाह। धन्यवाद आपके समर्थन के लिए।" ये पोस्ट स्पष्ट करती है कि 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी-2' में गौरांग की पारंपरिक साड़ियों का इस्तेमाल हो रहा है। गौरांग ने भी अपनी खुशी जाहिर की है कि वे एक बार फिर अपनी कला को छोटे पर्दे पर प्रदर्शित कर रहे हैं।

गौरांग शाह का नाम किसी परिचय का मोहताज नहीं है, वे अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रसिद्ध डिजाइनर हैं। गौरांग भारतीय वस्त्रों की कला को संरक्षित करने और पुनर्जीवित करने के लिए जाने जाते हैं। उनकी जामदानी बुनाई खास तौर पर प्रसिद्ध है, जिससे वे विभिन्न डिजाइन की क्लासी साड़ियां तैयार कर चुके हैं। उनकी बनाई साड़ियां कई प्रमुख बॉलीवुड अभिनेत्रियों ने पहनी हैं, जिनमें सोनम कपूर, राधिका आप्टे, तापसी पन्नू और शिल्पा शेट्टी शामिल हैं।

डिजाइनर ने आंध्र प्रदेश के श्रीकाकुलम के पास के गांवों में अपनी कला और संस्कृति को संजोकर रखा है। ये गांव अपनी बुनाई की पुरानी धरोहर के लिए प्रसिद्ध हैं। यहाँ आज भी कपड़े बनाने के लिए हथकरघा तकनीक का प्रयोग होता है और मजबूत, ऑरिजन धागों का इस्तेमाल किया जाता है, जिन्हें वे खुद तैयार करते हैं।

गौरांग इकत, कांजीवरम, उप्पदा, और जामदानी जैसे पारंपरिक साड़ी डिजाइन बनाते हैं। उन्हें 2019 में बेस्ट कॉस्ट्यूम डिजाइन का पुरस्कार मिला था, जो उन्होंने तेलुगु फिल्म 'महानती' के लिए जीता। इसके अलावा, उनकी कला को 'मेड इन हेवन' में राधिका आप्टे की दुल्हन आउटफिट के लिए भी सराहा गया था।

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

स्मृति ईरानी का नया सीरियल क्या है?
स्मृति ईरानी का नया सीरियल ' क्योंकि सास भी कभी बहू थी-2 ' है, जो दर्शकों के बीच बहुत लोकप्रिय हो रहा है।
गौरांग शाह ने कौन-कौन सी साड़ियां डिजाइन की हैं?
गौरांग शाह ने इकत, कांजीवरम, उप्पदा, और जामदानी साड़ियों का डिजाइन किया है।
गौरांग शाह को कौन सा पुरस्कार मिला था?
गौरांग शाह को 2019 में ' बेस्ट कॉस्ट्यूम डिजाइन ' का पुरस्कार मिला था।
स्मृति ईरानी की साड़ियां किसने पहनी हैं?
स्मृति ईरानी की साड़ियां कई बॉलीवुड अभिनेत्रियों जैसे सोनम कपूर , राधिका आप्टे , और तापसी पन्नू ने पहनी हैं।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम 2 सप्ताह पहले
  2. 2 सप्ताह पहले
  3. 6 महीने पहले
  4. 11 महीने पहले
  5. 11 महीने पहले
  6. 11 महीने पहले
  7. 11 महीने पहले
  8. 11 महीने पहले