26 जून 2026
LIVE
Get it on Google Play Download on the App Store

सुनील लहरी ने युद्ध और महंगाई पर चिंता जताते हुए जनता को दिए उपयोगी सुझाव

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
सुनील लहरी ने युद्ध और महंगाई पर चिंता जताते हुए जनता को दिए उपयोगी सुझाव

सारांश

अभिनेता सुनील लहरी ने हाल ही में युद्ध और महंगाई पर चिंता व्यक्त की। उन्होंने ईंधन की बढ़ती कीमतों के बीच जनता को कुछ व्यावहारिक सुझाव दिए हैं। जानें उनके सुझाव और विचार।

मुख्य बातें

युद्ध की स्थिति से प्रभावित देशों की चर्चा महंगाई पर चिंता व्यक्त करना ईंधन की बचत के उपाय स्वास्थ्य के लिए उचित आहार की सलाह सामूहिक यात्रा के लाभ

मुंबई, 16 मार्च (राष्ट्र प्रेस)। अभिनेता सुनील लहरी ने इंस्टाग्राम पर साझा किए गए एक वीडियो में दुनिया भर में चल रहे युद्ध और महंगाई पर गहरा दुःख व्यक्त किया। उन्होंने खासकर मध्य पूर्व की स्थिति का उल्लेख करते हुए भारत में ईंधन की कीमतों और आपूर्ति के मुद्दे पर भी बात की।

सुनील ने सोमवार को अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर वीडियो साझा किया। इसमें उन्होंने कहा, "इस समय, पूरी दुनिया एक बहुत ही तनावपूर्ण स्थिति से गुजर रही है और इसका मुख्य कारण युद्ध है। युद्ध के चलते कई देशों पर असर पड़ा है। हमारा देश भी इससे अछूता नहीं है, लेकिन कुछ बुद्धिजीवी यह मानते हैं कि वर्तमान स्थिति केवल हमारी सरकार और प्रधानमंत्री के कारण है।"

उन्होंने सवाल उठाया कि "दूसरे देशों में चल रहे युद्ध के लिए हमारी सरकार कैसे जिम्मेदार हो सकती है? हम इसमें कैसे शामिल हुए हैं?"

सुनील ने आगे कहा, "मैं मानता हूं कि मध्य पूर्व से आने वाले तेल, गैस और पेट्रोल की आपूर्ति में थोड़ी रुकावट आ रही है, जिससे कीमतों पर प्रभाव पड़ा है। ऐसे में कुछ बुद्धिजीवियों के प्रभाव में आकर सरकार पर दोष लगाना और हड़ताल करना सही नहीं है। हमें एक समाधान की तलाश करनी चाहिए।"

अभिनेता ने सुझाव दिया, "गैस सिलेंडर पहले एक महीने तक चल जाता था, अब उसे डेढ़ महीने तक चलाने का प्रयास करें। खाना कम तेल में बनाएं, कुछ कच्चा भोजन खाएं। इससे स्वास्थ्य भी बेहतर रहेगा।"

उन्होंने पेट्रोल-डीजल की बचत के लिए भी सलाह दी। उन्होंने कहा, "अलग-अलग गाड़ियों की जगह एक ही दिशा में जाने वाले तीन-चार लोग मिलकर कार या बाइक साझा करें। इससे ईंधन की बचत होगी, आप भी बचेंगे और देश को भी लाभ होगा।"

अपनी बात समाप्त करते हुए अभिनेता ने कहा, "अपनी बुद्धि का इस्तेमाल करें, किसी के बहकावे में न आएं। अपना और अपने प्रियजनों का ख्याल रखें। खुश रहें, स्वस्थ रहें, सुरक्षित रहें। जय राम जी।"

वीडियो पोस्ट करते हुए सुनील ने लिखा, "युद्ध के कारण पूरी दुनिया तनावपूर्ण स्थिति में है, हमें बहकावे में नहीं आना चाहिए, समझदारी से और शांति से काम लेना चाहिए।"

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

सुनील लहरी ने किस विषय पर चिंता जताई?
सुनील लहरी ने युद्ध और महंगाई पर चिंता जताई है।
उन्होंने क्या सुझाव दिए?
उन्होंने ईंधन की बचत करने और खाने में कम तेल का उपयोग करने के सुझाव दिए।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम 1 महीना पहले
  2. 1 महीना पहले
  3. 1 महीना पहले
  4. 2 महीने पहले
  5. 2 महीने पहले
  6. 3 महीने पहले
  7. 3 महीने पहले
  8. 3 महीने पहले