31 जुलाई 2026
LIVE
Get it on Google Play Download on the App Store

क्या टॉम ऑल्टर और अमरीश पुरी की शख्सियत में समानताएँ हैं?

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
क्या टॉम ऑल्टर और अमरीश पुरी की शख्सियत में समानताएँ हैं?

सारांश

क्या आप जानते हैं कि टॉम ऑल्टर और अमरीश पुरी के बीच कितनी समानताएँ हैं? दोनों ने अपने करियर की शुरुआत थिएटर से की और भारतीय सिनेमा में अमिट छाप छोड़ी। जानिए इनकी ज़िंदगी के अनकहे पहलुओं के बारे में।

मुख्य बातें

दोनों कलाकारों ने थिएटर से करियर की शुरुआत की।
अभिनय में गहराई और समर्पण उनके काम की पहचान थी।
दोनों ने कई भाषाओं में काम किया।
उनकी आवाज़ और डायलॉग डिलीवरी ने दर्शकों को प्रभावित किया।
सामाजिक और सांस्कृतिक कार्यों में रुचि।

मुंबई, 21 जून (राष्ट्र प्रेस)। जब अभिनय एक जुनून बन जाता है और कला इबादत, तब टॉम ऑल्टर और अमरीश पुरी जैसे कलाकारों का जन्म होता है। इन दोनों ने अलग-अलग रास्तों से अपने करियर की शुरुआत की, लेकिन उनकी मंजिल एक ही थी और मकसद भी एक—'दर्शकों के दिलों में अमिट छाप छोड़ना।' टॉम ऑल्टर का जन्म 22 जून 1950 को देहरादून के मसूरी में हुआ था, जबकि अमरीश पुरी का 22 जून 1932 को पंजाब के नवांशहर में हुआ।

टॉम ऑल्टर और अमरीश पुरी, दोनों ही भारतीय सिनेमा के महान कलाकार रहे हैं जिनका अभिनय हमेशा दर्शकों के दिलों में बस गया। जहां एक ओर अमरीश पुरी को हम सभी ने 'मिस्टर इंडिया' के 'मोगैम्बो', 'गदर' के 'मेजर अशरफ अली', और 'नगीना' फिल्म के 'भैरोनाथ' जैसे दमदार विलेन के रोल में देखा, वहीं टॉम ऑल्टर को अक्सर अंग्रेज अफसर, बुजुर्ग गाइड या उर्दू जानकार किरदारों में देखा गया।

दोनों में कई बातें समान थीं, जैसे कि दोनों ने अपने करियर की शुरुआत थिएटर से की थी और मंच पर सीखा हुआ अभिनय उन्होंने फिल्मों में भी बखूबी दिखाया। इसके अलावा, उनकी दमदार आवाज और डायलॉग डिलीवरी का अलग अंदाज उनके फैंस को बहुत पसंद था। अमरीश पुरी की कड़क, गूंजती हुई भारी आवाज किसी भी सीन में रौब जमा देती थी, वहीं टॉम ऑल्टर की शांत और साफ बोलने की शैली लोगों के दिलों को छू जाती थी। दोनों ही भारतीय संस्कृति से जुड़े हुए थे। टॉम ऑल्टर हिंदी और उर्दू के अच्छे जानकार थे और उन्होंने कई किताबें भी लिखीं थीं। अमरीश पुरी भी फिल्मों के बाहर सामाजिक और सांस्कृतिक कार्यों में दिलचस्पी रखते थे। मेहनत, सादगी, और अभिनय के प्रति लगन दोनों अभिनेताओं को एक जैसा बनाती है।

अगर उनके करियर की बात करें तो, टॉम ऑल्टर ने बंगाली, आसामी, गुजराती, तेलुगू और तमिल भाषा समेत 300 से ज्यादा फिल्मों में काम किया। उन्होंने अपने फिल्मी करियर की शुरुआत 1976 में रामानंद सागर की फिल्म 'चरस' से की थी। इसके बाद उन्होंने 'परवरिश' और 'हम किसी से कम नहीं' जैसी फिल्मों में काम किया और 'अमर अकबर एंथनी' में अभिनेता जीवन के लिए डबिंग भी की। सत्यजीत रे की 'शतरंज के खिलाड़ी' और 'सरदार' जैसी कई बड़ी फिल्मों में उन्होंने दमदार किरदार निभाए।

वहीं टीवी पर 'शक्तिमान', 'जबान संभाल के', और 'यहां के हम सिकंदर' जैसे शो में दिखाई दिए। उन्होंने थिएटर में 'गालिब इन दिल्'ली' और 'मौलाना' जैसे यादगार नाटकों में जान फूंकी। वह लेखक और पत्रकार भी थे और क्रिकेट को काफी पसंद करते थे। उन्होंने सचिन तेंदुलकर का पहला वीडियो इंटरव्यू भी लिया था। टॉम ऑल्टर ने अपने अभिनय, बोलने के अंदाज़ और गहरी सोच से हमेशा लोगों का दिल जीता।

वहीं अमरीश पुरी ने 1967 से 2005 के बीच 450 से ज्यादा फिल्मों में काम किया। खास बात यह है कि उन्होंने ज्यादातर हिट फिल्में दीं, लेकिन उनकी सफलता आसान नहीं थी। फिल्मों में आने से पहले उन्होंने सरकारी नौकरी की और थिएटर से अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत की। अमरीश पुरी को असली पहचान 1980 में आई फिल्म 'हम पांच' से मिली, जिसमें उन्होंने पहली बार खलनायक का रोल निभाया। इसके बाद वे 'विधाता', 'हीरो', 'मिस्टर इंडिया' जैसी सुपरहिट फिल्मों में खलनायक बने, जो आज भी लोगों को याद हैं। उन्होंने हॉलीवुड फिल्म 'इंडियाना जोन्स' में भी काम किया।

1990 के बाद उन्होंने कई सकारात्मक किरदार भी किए, जैसे 'दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे', 'विरासत', और 'चाइना गेट' में। उनकी एक्टिंग इतनी दमदार थी कि वे चाहे सकारात्मक किरदार निभाएं या नकारात्मक रोल, वे हर किरदार में जान डाल देते थे।

संपादकीय दृष्टिकोण

मैं मानता हूँ कि टॉम ऑल्टर और अमरीश पुरी ने भारतीय सिनेमा में एक महत्वपूर्ण स्थान बनाया है। दोनों की कला में गहराई, मेहनत और समर्पण की झलक मिलती है। उनके योगदान को कभी भुलाया नहीं जा सकता है।
RashtraPress
31 जुलाई 2026

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

टॉम ऑल्टर का जन्म कब हुआ?
टॉम ऑल्टर का जन्म 22 जून 1950 को हुआ था।
अमरीश पुरी को किस फिल्म से पहचान मिली?
अमरीश पुरी को 1980 में आई फिल्म 'हम पांच' से पहचान मिली।
टॉम ऑल्टर ने कितनी फिल्मों में काम किया?
टॉम ऑल्टर ने 300 से ज्यादा फिल्मों में काम किया।
अमरीश पुरी के प्रसिद्ध किरदार कौन से हैं?
अमरीश पुरी के प्रसिद्ध किरदारों में 'मोगैम्बो', 'मेजर अशरफ अली' और 'भैरोनाथ' शामिल हैं।
कौन से शो में टॉम ऑल्टर ने काम किया?
टॉम ऑल्टर ने 'शक्तिमान', 'जबान संभाल के' और 'यहां के हम सिकंदर' जैसे शो में काम किया।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम 1 महीना पहले
  2. 1 महीना पहले
  3. 6 महीने पहले
  4. 6 महीने पहले
  5. 6 महीने पहले
  6. 6 महीने पहले
  7. 9 महीने पहले
  8. 10 महीने पहले