28 जून 2026
LIVE
Get it on Google Play Download on the App Store

क्या केले का छिलका कचरा है? वैज्ञानिकों की रिसर्च में सेहत के अनगिनत फायदे!

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
क्या केले का छिलका कचरा है? वैज्ञानिकों की रिसर्च में सेहत के अनगिनत फायदे!

सारांश

क्या आप जानते हैं कि केले का छिलका न केवल कचरा है, बल्कि सेहत के लिए भी बेहद फायदेमंद है? जानिए वैज्ञानिकों की रिसर्च में इसके अनगिनत फायदे।

मुख्य बातें

केले का छिलका इसमें एंटीऑक्सीडेंट एंटीबैक्टीरियल यह फ्री रेडिकल्स छिलके का उपयोग प्राकृतिक रंग के लिए भी किया जा सकता है।
सफाई के बाद इसे खाद्य सामग्री के रूप में उपयोग किया जा सकता है।

नई दिल्ली, 26 अगस्त (राष्ट्र प्रेस)। केले का सेवन भारतीय भोजन का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है। यह न केवल स्वादिष्ट है, बल्कि शरीर को ऊर्जा प्रदान करने के लिए भी जाना जाता है। आमतौर पर, केला खाने के बाद उसके छिलके को फेंक दिया जाता है। लेकिन हाल ही में वैज्ञानिकों द्वारा किए गए अध्ययन में यह सामने आया है कि यह छिलका वास्तव में स्वास्थ्य के लिए बहुत फायदेमंद हो सकता है।

अमेरिकन नेशनल लाइब्रेरी ऑफ मेडिसिन के अनुसरण में, केले के छिलके में कई प्राकृतिक तत्व पाए जाते हैं, जो शरीर के लिए लाभकारी होते हैं। इसमें मौजूद एंटीऑक्सीडेंट और एंटी माइक्रोबियल तत्व शरीर में जमा हानिकारक कणों को बाहर निकालने में सहायक होते हैं।

जापान के वैज्ञानिक सोमेया और उनकी टीम ने एक अध्ययन में बताया है कि केले के छिलके में गैलोकैटेचिन नाम का तत्व पाया जाता है, जो एक शक्तिशाली एंटीऑक्सीडेंट है। यह हमारे शरीर को अंदर से साफ करने और बीमारियों से लड़ने में मदद करता है। दूसरी ओर, इंडोनेशिया में हुई रिसर्च में पाया गया है कि छिलके में मौजूद फ्लावोनोइड्स, टैनिन, और सैपोनिन जैसे तत्व 'फ्री रेडिकल्स' से मुकाबला करते हैं। ये फ्री रेडिकल्स शरीर की कोशिकाओं को नुकसान पहुंचाते हैं और कैंसर जैसी गंभीर बीमारियों का कारण बन सकते हैं।

इस शोध में यह भी सामने आया है कि छिलका में मौजूद एंटीबैक्टीरियल तत्व जैसे कि ई. कोलाई, साल्मोनेला और स्टेफाइलोकोक्स जैसे खतरनाक बैक्टीरिया को खत्म करने की क्षमता है, जो पेट की समस्याओं, बुखार और अन्य बीमारियों का कारण बनते हैं। इसके साथ ही, यह दांतों और मसूड़ों से जुड़ी बीमारियों से भी लड़ता है।

केले के छिलके में गैलिक एसिड, फेरुलिक एसिड और कैटेचिन जैसे तत्व फंगस से भी लड़ने की क्षमता रखते हैं। कुछ शोधों में यह देखा गया है कि जब केले के छिलकों का उपयोग प्राकृतिक रंग के रूप में किया जाता है, तो इसकी एंटीबैक्टीरियल प्रॉपर्टीज भी बनी रहती हैं। उदाहरण के लिए, जब इस रंग का उपयोग कपड़ों को रंगने के लिए किया जाता है, तो यह कपड़ों को बैक्टीरिया से भी सुरक्षित रखता है।

संपादकीय दृष्टिकोण

यह कहना उचित है कि केले का छिलका एक अद्भुत संसाधन हो सकता है। इसे कचरे में फेंकना हमारी अज्ञानता को दर्शाता है। हमें अपने आहार में इसे शामिल करने के फायदों के बारे में जागरूक होना चाहिए।
RashtraPress
28 जून 2026

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

क्या केले का छिलका खाने के लिए सुरक्षित है?
हाँ, केले का छिलका खाने के लिए सुरक्षित है, लेकिन इसे अच्छी तरह धोकर इस्तेमाल करना चाहिए।
केले के छिलके के क्या स्वास्थ्य लाभ हैं?
केले के छिलके में एंटीऑक्सीडेंट और एंटीबैक्टीरियल गुण होते हैं, जो स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद हैं।
क्या केले का छिलका फंगस से लड़ सकता है?
हाँ, केले के छिलके में फंगस से लड़ने की क्षमता होती है।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम 5 महीने पहले
  2. 6 महीने पहले
  3. 6 महीने पहले
  4. 6 महीने पहले
  5. 7 महीने पहले
  6. 8 महीने पहले
  7. 9 महीने पहले
  8. 10 महीने पहले