18 सितंबर 2026
LIVE
Get it on Google Play Download on the App Store

क्या संतरे के छिलकों में छिपा है सेहत का खजाना? जानिए कैसे ये फेंकने योग्य वस्तु आपको तंदुरुस्त रख सकती है

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
क्या संतरे के छिलकों में छिपा है सेहत का खजाना? जानिए कैसे ये फेंकने योग्य वस्तु आपको तंदुरुस्त रख सकती है

मुख्य बातें

संतरे के छिलके में विटामिन सी प्रचुर मात्रा में होता है।
यह दिल की सेहत के लिए लाभकारी है।
डायबिटीज में संतरे के छिलके का सेवन फायदेमंद है।
पाचन के लिए संतरे के छिलके का सेवन करें।
मानसिक स्वास्थ्य के लिए संतरे की खुशबू सहायक है।

नई दिल्ली, 10 सितंबर (राष्ट्र प्रेस)। संतरे का मीठा और रसीला स्वाद सभी को भाता है, लेकिन खाने के बाद जो हिस्सा सबसे पहले कूड़ेदान में जाता है, वो है छिलका। जिसे आमतौर पर लोग बेकार समझकर फेंक देते हैं, वो वास्तव में आयुर्वेद और विज्ञान के अनुसार सेहत का खजाना है। संतरे के छिलके में कई ऐसे गुण होते हैं, जो शरीर को बीमारियों से बचाने में मदद करते हैं।

अमेरिका की नेशनल लाइब्रेरी ऑफ मेडिसिन के अनुसार, संतरे के छिलके में विटामिन सी की मात्रा बहुत अधिक होती है, जो हमारे शरीर की इम्यूनिटी को बढ़ाता है। यह त्वचा के लिए भी बेहद लाभकारी है। यदि चेहरे पर दाग, मुंहासे या झाइयां हैं, तो संतरे के सूखे छिलकों का पाउडर बनाकर उसका फेसपैक लगाने से त्वचा निखर जाती है और चमकने लगती है।

संतरे के छिलके में मौजूद फ्लैवोनॉइड्स और एंटीऑक्सिडेंट्स हमारे दिल की सेहत के लिए भी बहुत फायदेमंद होते हैं। ये शरीर में बुरे कोलेस्ट्रॉल को कम करते हैं और अच्छे कोलेस्ट्रॉल को बढ़ाते हैं। इससे दिल की धड़कनें संतुलित रहती हैं और हार्ट अटैक का खतरा घटता है।

यदि किसी को डायबिटीज है, तो संतरे के छिलके का सेवन उनके लिए भी फायदेमंद हो सकता है। इसमें मौजूद प्राकृतिक तत्व ब्लड शुगर को संतुलित करने में मदद करते हैं।

संतरे का छिलका पेट के लिए भी वरदान है। यह पाचन तंत्र को सुधारता है और गैस, कब्ज और अपच जैसी समस्याओं को दूर करता है। अगर पेट फूलने या खाने के बाद भारीपन महसूस होता है, तो संतरे के छिलके की चाय बनाकर पीना एक अच्छा घरेलू उपाय हो सकता है। इसके लिए बस छिलकों को सुखाकर पानी में उबाल लें और थोड़ा सा शहद मिलाकर पी लें।

संतरे का छिलका मानसिक स्वास्थ्य के लिए भी प्रभावी है। कुछ शोधों में पाया गया है कि संतरे की खुशबू डिप्रेशन और चिंता को कम करने में सहायक होती है। कई लोग इसकी सुगंध को अपने घर या दफ्तर में फैलाते हैं ताकि वातावरण सुकून भरा रहे।

इसके अलावा, इसका पाउडर दांतों के लिए भी फायदेमंद है। इसे दांतों पर हल्के से रगड़ने से दांत सफेद होते हैं और सांस की दुर्गंध दूर होती है।

संपादकीय दृष्टिकोण

बल्कि इसे हमारे मानसिक स्वास्थ्य के लिए भी फायदेमंद पाया गया है।
RashtraPress
18 सितंबर 2026

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

क्या संतरे के छिलके को खाना सेहत के लिए फायदेमंद है?
जी हां, संतरे के छिलके में कई पोषक तत्व होते हैं जो स्वास्थ्य के लिए लाभकारी होते हैं।
संतरे के छिलके से किन बीमारियों से बचा जा सकता है?
संतरे के छिलके का सेवन दिल की बीमारियों, डायबिटीज और पाचन संबंधी समस्याओं से बचने में मदद करता है।
क्या संतरे के छिलके का फेसपैक बनाना सही है?
बिल्कुल! संतरे के सूखे छिलकों का पाउडर बनाकर फेसपैक बनाने से त्वचा को निखारने में मदद मिलती है।
क्या संतरे का छिलका मानसिक स्वास्थ्य पर असर डालता है?
हां, संतरे की खुशबू डिप्रेशन और चिंता को कम करने में सहायक होती है।
संतरे के छिलके की चाय कैसे बनाएं?
संतरे के छिलकों को सुखाकर पानी में उबालें, फिर शहद मिलाकर पीएं।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम 5 महीने पहले
  2. 5 महीने पहले
  3. 5 महीने पहले
  4. 5 महीने पहले
  5. 8 महीने पहले
  6. 9 महीने पहले
  7. 10 महीने पहले
  8. 1 साल पहले