26 जून 2026
LIVE
Get it on Google Play Download on the App Store

क्या एपेक का 32वां व्यापार मंत्रियों का सम्मेलन मई 2026 में सूचो में होगा?

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
क्या एपेक का 32वां व्यापार मंत्रियों का सम्मेलन मई 2026 में सूचो में होगा?

सारांश

क्या आप जानते हैं कि चीन में इस वर्ष एशिया प्रशांत आर्थिक सहयोग संगठन का बड़ा सम्मेलन होने जा रहा है? यह सम्मेलन व्यापार और आर्थिक मुद्दों पर महत्वपूर्ण विचार विमर्श करेगा। जानिए इसके बारे में और अधिक जानकारी!

मुख्य बातें

एपेक का सम्मेलन मई 2026 में सूचो में होगा।
यह सम्मेलन आर्थिक और व्यापारिक मुद्दों पर ध्यान केंद्रित करेगा।
चीन तीसरी बार एपेक की मेज़बानी करेगा।
यह क्षेत्रीय आर्थिक एकीकरण को बढ़ावा देगा।
इसका उद्देश्य हरित अर्थव्यवस्था का विकास करना है।

बीजिंग, 16 जनवरी (राष्ट्र प्रेस)। चीनी वाणिज्य मंत्रालय की प्रवक्ता ह योंगछ्येन ने 15 जनवरी को आयोजित नियमित प्रेस वार्ता में बताया कि एशिया प्रशांत आर्थिक सहयोग संगठन (एपेक) का 32वां व्यापार मंत्रियों का सम्मेलन इस मई में पूर्वी चीन के च्यांग सु प्रांत के सूचो शहर में आयोजित किया जाएगा।

यह सम्मेलन मुख्य रूप से एशिया प्रशांत और वैश्विक महत्वपूर्ण आर्थिक और व्यापारिक मुद्दों पर विचार करेगा और इस नवंबर में होने वाले एपेक के नेताओं के अनौपचारिक सम्मेलन के लिए आर्थिक व व्यापारिक क्षेत्रों की तैयारी करेगा।

ध्यान दें कि वर्ष 2026 में चीन तीसरी बार एपेक की मेज़बानी करेगा और सिलसिलेवार बैठकें आयोजित करेगा।

प्रवक्ता ने कहा कि व्यापार मंत्रियों का सम्मेलन एपेक के चीन वर्ष और एशिया प्रशांत के समान समुदाय के निर्माण का केंद्र बिंदु बनकर खुलेपन, सृजन और सहयोग पर ध्यान केंद्रित करेगा, क्षेत्रीय आर्थिक एकीकरण और एशिया प्रशांत मुक्त व्यापार क्षेत्र के विकास को बढ़ावा देगा। यह बहुपक्षीय व्यापार तंत्र का समर्थन करेगा, डिजिटल सहयोग को मजबूत करेगा और हरित अर्थव्यवस्था को बढ़ावा देगा।

(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

एपेक का 32वां व्यापार मंत्रियों का सम्मेलन कब होगा?
यह सम्मेलन मई 2026 में सूचो, चीन में आयोजित होगा।
यह सम्मेलन किस विषय पर केंद्रित होगा?
यह सम्मेलन एशिया प्रशांत और वैश्विक आर्थिक मुद्दों पर विचार करेगा।
चीन कितनी बार एपेक की मेज़बानी करेगा?
चीन 2026 में तीसरी बार एपेक की मेज़बानी करेगा।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम 1 महीना पहले
  2. 1 महीना पहले
  3. 1 महीना पहले
  4. 1 महीना पहले
  5. 1 महीना पहले
  6. 1 महीना पहले
  7. 1 महीना पहले
  8. 6 महीने पहले