क्या चीन खुले और स्थिर बहुपक्षीय व्यापार तंत्र के लिए प्रतिबद्ध है?
सारांश
मुख्य बातें
बीजिंग, 10 दिसंबर (राष्ट्र प्रेस)। चीनी उप प्रधानमंत्री हे लिफेंग ने मंगलवार को पेइचिंग में विश्व व्यापार संगठन (डब्ल्यूटीओ) की महानिदेशक नगोजी ओकोंजो-इवेला से मुलाकात की।
इस अवसर पर हे लिफेंग ने कहा कि चीन विश्व व्यापार संगठन की मूल बहुपक्षीय व्यापार प्रणाली का दृढ़ता से समर्थन करता है और एकतरफावाद एवं संरक्षणवाद का विरोध करता है। चीन विश्व व्यापार संगठन के सुधारों में सक्रिय रूप से भाग लेगा, व्यापार और निवेश के उदारीकरण और सुविधाजनकीकरण को बढ़ावा देगा, और सभी पक्षों के साथ मिलकर एक खुले, स्थिर और पूर्वानुमानित अंतर्राष्ट्रीय व्यापार वातावरण बनाए रखने का प्रयास करेगा।
उधर, नगोजी ओकोंजो-इवेला ने बहुपक्षवाद के प्रति चीन के दृष्टिकोण और बहुपक्षीय व्यापार प्रणाली के समर्थन की सराहना की। उन्होंने कहा कि बहुपक्षीय व्यापार प्रणाली ने वैश्विक व्यापार को स्थिरता और लचीलापन प्रदान किया है, और आशा है कि सभी पक्ष विश्व व्यापार संगठन के ढांचे में संवाद और सहयोग को मजबूत करेंगे।
(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)