29 जुलाई 2026
LIVE
Get it on Google Play Download on the App Store

क्या गाजा शांति शिखर सम्मेलन से पहले हमास ने 21 इजरायली बंधक छोड़े?

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
क्या गाजा शांति शिखर सम्मेलन से पहले हमास ने 21 इजरायली बंधक छोड़े?

सारांश

गाजा शांति शिखर सम्मेलन की तैयारी में हमास ने 21 इजरायली बंधकों को छोड़ा है। इस महत्वपूर्ण घटना पर ब्रिटेन के पीएम की प्रतिक्रिया और सम्मेलन में शामिल होने वाले देशों की जानकारी जानें। क्या यह मध्य पूर्व में स्थायी शांति का मार्ग प्रशस्त करेगा?

मुख्य बातें

गाजा शांति शिखर सम्मेलन का आयोजन मिस्र में होगा।
हमास ने 21 इजरायली बंधकों को रिहा किया है।
ब्रिटेन के पीएम ने इसे युद्ध समाप्ति का पहला चरण बताया।
राष्ट्रपति ट्रंप की अध्यक्षता में सम्मेलन होगा।
सीजफायर प्लान के तहत 2000 फिलिस्तीनी कैदियों को रिहा किया जाएगा।

नई दिल्ली, 13 अक्टूबर (राष्ट्र प्रेस)। मिस्र में सोमवार को गाजा शांति शिखर सम्मेलन की पहली बैठक आयोजित होने वाली है। इस महत्वपूर्ण बैठक की अध्यक्षता अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप और मिस्र के अब्देल फतह अल-सीसी करेंगे। इस सम्मेलन में 20 से अधिक देशों के प्रतिनिधियों की भागीदारी होगी। राष्ट्रपति ट्रंप के शांति समझौते के पहले चरण के तहत 7 बंधकों की रिहाई हो चुकी है। इसी बीच, ब्रिटेन के प्रधानमंत्री कीर स्टार्मर का एक महत्वपूर्ण बयान सामने आया है।

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स के जरिए ब्रिटिश पीएम ने कहा, "आज मध्य पूर्व में युद्ध समाप्त करने का पहला और महत्वपूर्ण चरण है। अब हमें पूरे क्षेत्र में स्थायी शांति और सुरक्षित भविष्य सुनिश्चित करना होगा। ब्रिटेन गाजा में नागरिकों के लिए अतिरिक्त मानवीय सहायता प्रदान कर रहा है और हम इसके पुनर्निर्माण में तेजी लाने के प्रयासों का नेतृत्व करेंगे।"

अमेरिकी राष्ट्रपति इस बैठक में भाग लेने से पहले इजरायल के दौरे पर पहुंचे हैं। इजरायली पीएम बेंजामिन नेतन्याहू ने अमेरिकी राष्ट्रपति का स्वागत किया है, हालाँकि, उनका यह दौरा केवल 4 घंटे का है।

बंधकों की रिहाई के मामले में नवीनतम जानकारी यह है कि पहले चरण में 7 इजरायली बंधकों को हमास ने रेड क्रॉस के माध्यम से इजरायली अधिकारियों को सौंपा था। वहीं, इजरायल वॉर रूम के एक्स अकाउंट पर जानकारी दी गई है कि शेष 13 जीवित बंधकों को भी हमास ने रेड क्रॉस पर इजरायली अधिकारियों को सौंप दिया है।

ट्रंप के सीजफायर प्लान के तहत फिलिस्तीनी लगभग 2000 कैदियों को इजरायल द्वारा रिहा किया जाना है।

इजरायली वॉर रूम ने बताया है कि रिहा हुए बंधकों में से एक मतान के परिवार ने कहा, "हम फिर से सांस ले सकते हैं। हमारा मतान घर आ गया है! हमारा प्यारा बेटा दो साल बाद हमारे पास लौट आया है और हमें उस पर बहुत गर्व है। हम उसकी हिम्मत की कद्र करते हैं। हम उसे गले लगाए बिना नहीं रह सकते और हम उसके साथ उसकी वापसी की योजना बना रहे हैं।"

संपादकीय दृष्टिकोण

हम यह देख सकते हैं कि गाजा शांति शिखर सम्मेलन का आयोजन एक महत्वपूर्ण कदम है। बंधकों की रिहाई और क्षेत्र में स्थायी शांति की आवश्यकता को ध्यान में रखते हुए, हमें इस प्रक्रिया का समर्थन करना चाहिए।
RashtraPress
29 जुलाई 2026

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

गाजा शांति शिखर सम्मेलन में कौन-कौन से देश भाग ले रहे हैं?
गाजा शांति शिखर सम्मेलन में 20 से अधिक देशों के प्रतिनिधि भाग ले रहे हैं।
हमास ने कितने इजरायली बंधकों को छोड़ा?
हमास ने अब तक 21 इजरायली बंधकों को रिहा किया है।
ब्रिटेन के पीएम का इस घटना पर क्या बयान है?
ब्रिटेन के पीएम ने इसे मध्य पूर्व में युद्ध समाप्त करने का पहला और महत्वपूर्ण चरण बताया है।
ट्रंप का सीजफायर प्लान क्या है?
ट्रंप के सीजफायर प्लान के तहत इजरायल द्वारा लगभग 2000 फिलिस्तीनी कैदियों को रिहा किया जाना है।
रिहा हुए बंधकों के परिवार का क्या कहना है?
रिहा हुए बंधकों के परिवार ने कहा है कि वे फिर से सांस ले सकते हैं और उन्हें अपने प्रियजनों पर गर्व है।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम 9 महीने पहले
  2. 9 महीने पहले
  3. 9 महीने पहले
  4. 9 महीने पहले
  5. 9 महीने पहले
  6. 9 महीने पहले
  7. 10 महीने पहले
  8. 1 साल पहले