4 अगस्त 2026
LIVE
Get it on Google Play Download on the App Store

यूएई के महावाणिज्य दूतावास पर ईरानी हमले की कड़ी निंदा

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
यूएई के महावाणिज्य दूतावास पर ईरानी हमले की कड़ी निंदा

सारांश

ईरान के बिना उकसावे के ड्रोन हमले ने यूएई के महावाणिज्य दूतावास को निशाना बनाया। यूएई ने इस हमले की कड़ी निंदा की है और जिम्मेदारों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

मुख्य बातें

ईरान ने यूएई के दूतावास पर हमला किया।
यूएई ने इस हमले की कड़ी निंदा की है।
किसी के घायल होने की सूचना नहीं है।
वियना कन्वेंशन का उल्लंघन हुआ है।
यूएई ने जांच की मांग की है।

नई दिल्ली, 10 मार्च (राष्ट्र प्रेस)। ईरान ने इराक के कुर्दिस्तान क्षेत्र में संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) के महावाणिज्य दूतावास पर हमला किया। इस बिना उकसावे के आतंकवादी ड्रोन हमले की यूएई ने सख्त निंदा की है। इस हमले में कुछ सामान को नुकसान पहुंचा है, लेकिन किसी के घायल होने की सूचना नहीं है।

यूएई के विदेश मंत्रालय ने कहा कि डिप्लोमैटिक मिशन और महावाणिज्य मिशन को निशाना बनाना अंतरराष्ट्रीय कानूनों का एक स्पष्ट उल्लंघन है, विशेषकर वियना कन्वेंशन का। यह कन्वेंशन दूतावासों और उनके कर्मचारियों की सुरक्षा की गारंटी देता है। ऐसी हरकतें क्षेत्र की सुरक्षा और स्थिरता के लिए खतरनाक हो सकती हैं।

यूएई ने इराक और कुर्दिस्तान क्षेत्र की सरकार से इस हमले के संदर्भ में जांच करने, जिम्मेदार लोगों की पहचान करने एवं अपराधियों को सजा दिलाने के लिए सभी आवश्यक कदम उठाने की अपील की है।

मंत्रालय ने ऐसे हमलों को यूएई की तरफ से पूरी तरह से अस्वीकार करने की बात दोहराई और अंतरराष्ट्रीय कानूनों के अनुसार राजनयिक स्थानों और उनके कर्मचारियों की सुरक्षा की आवश्यकता पर जोर दिया।

इससे एक दिन पहले, यूएई की एयर डिफेंस ने दावा किया था कि उसने ईरानी मिसाइलों को रोक लिया था, जिसका मलबा दुबई मरीना में एक टावर पर गिरा। इस घटना से बिल्डिंग के आगे धुआं उठने लगा और कुछ समय के लिए इलाके में चिंता का माहौल बन गया। अधिकारियों ने पुष्टि की कि स्थिति को जल्दी ही नियंत्रित कर लिया गया और किसी भी घायल होने की खबर नहीं है।

यूएई के अधिकारियों ने बताया कि नुकसान उस मलबे के गिरने से हुआ, जो एयर डिफेंस सिस्टम द्वारा इंटरसेप्ट किए जाने के बाद नीचे गिरा था।

यूएई के सोशल मीडिया हैंडल ने 'एक्स' पर बताया, "अधिकारियों ने पुष्टि की है कि सफल इंटरसेप्शन के बाद गिरे मलबे से दुबई मरीना के एक टावर के बाहरी हिस्से पर एक मामूली घटना हुई। स्थिति को नियंत्रित कर लिया गया है। किसी के घायल होने की सूचना नहीं है।"

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

यूएई के महावाणिज्य दूतावास पर हमला कब हुआ?
यह हमला 10 मार्च को हुआ था।
इस हमले में कितने लोग घायल हुए?
इस हमले में किसी के घायल होने की खबर नहीं है।
यूएई ने इस हमले पर क्या प्रतिक्रिया दी?
यूएई ने इस हमले की कड़ी निंदा की है और जांच की मांग की है।
वियना कन्वेंशन क्या है?
वियना कन्वेंशन दूतावासों और उनके कर्मचारियों की सुरक्षा की गारंटी देता है।
क्या यूएई ने सुरक्षा को कमजोर करने वाले हमलों का विरोध किया है?
हाँ, यूएई ने ऐसे हमलों को पूरी तरह से नकारा है।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम 5 दिन पहले
  2. 1 महीना पहले
  3. 2 महीने पहले
  4. 2 महीने पहले
  5. 4 महीने पहले
  6. 4 महीने पहले
  7. 4 महीने पहले
  8. 4 महीने पहले