कागज पर सुझाव को ठोस नीति में बदलने की प्रक्रिया

Click to start listening
कागज पर सुझाव को ठोस नीति में बदलने की प्रक्रिया

सारांश

चीन के वार्षिक एनपीसी और सीपीपीसीसी सम्मेलनों से जानें कि कैसे जनमत को नीति में बदलना संभव है। यह लोकतंत्र का एक अनूठा उदाहरण है।

Key Takeaways

  • चीनी शैली का लोकतंत्र जनमत को नीति में बदलने की प्रक्रिया है।
  • 9,160 सुझावों को 211 विभागों द्वारा सुलझाया गया।
  • लोगों की समस्याएँ हल करने में लोकतंत्र का प्रभाव दिखाई देता है।
  • कृषि मेले और उपभोग को बढ़ावा देने से कृषि उत्पाद की बिक्री में वृद्धि हुई।
  • प्रतिनिधियों की चर्चाएँ अगले पांच वर्षों के विकास की योजना को आकार देंगी।

बीजिंग, 6 मार्च (राष्ट्र प्रेस)। चीन की राजधानी पेइचिंग में हर वर्ष मार्च में आयोजित होने वाले एनपीसी (चीनी राष्ट्रीय जन प्रतिनिधि सभा) और सीपीपीसीसी (चीनी जन राजनीतिक सलाहकार सम्मेलन) के वार्षिक सम्मेलनों को दो सत्र कहा जाता है। यह न केवल चीन में एक महत्वपूर्ण राजनीतिक घटना है, बल्कि विदेशी व्यक्तियों के लिए चीनी शैली के लोकतंत्र को समझने का एक द्वार भी है। कई विदेशी मित्रों के लिए चीन में लोकतंत्र कुछ हद तक अमूर्त प्रतीत हो सकता है। वास्तव में, दो सत्र केवल गंभीर सम्मेलन और गर्मागर्म चर्चाओं का स्थान नहीं हैं, बल्कि यह एक उत्कृष्ट तंत्र है, जिसके माध्यम से जनमत को राष्ट्रीय नीतियों में परिवर्तित किया जा सकता है।

चीनी शैली का लोकतंत्र कोई औपचारिक लोकतंत्र नहीं है, जहाँ लोग मतदान के समय जागते हैं और बाद में सो जाते हैं। यह लोकतंत्र पूरी प्रक्रिया, सभी पहलुओं और एक विस्तृत श्रृंखला में जन लोकतंत्र है। एनपीसी के प्रतिनिधि और सीपीपीसीसी के सदस्य विभिन्न क्षेत्रों से आते हैं और वे जनता की राय के "सेंसर" के रूप में कार्य करते हैं। इनके माध्यम से जनमत को खेतों से लेकर विशाल भवनों तक पहुँचाया जाता है।

उदाहरण के लिए, एनपीसी के प्रतिनिधि, आनह्वेई प्रांत के किसान श्यू चोंगश्यांग ने अपने जीवन को खेतों में समर्पित किया है। उन्होंने देखा कि जीवन स्तर में सुधार के कारण ऑर्गेनिक अनाज और तेल की मांग तेजी से बढ़ी है, लेकिन बाजार में प्रमुख ब्रांडों की कमी है। इसलिए, पिछले वर्ष के दो सत्र में उन्होंने ऑर्गेनिक उत्पादों के क्षेत्र में एक सार्वजनिक ब्रांड बनाने का सुझाव प्रस्तुत किया। यह सुझाव श्यू चोंगश्यांग के चारों ओर के लाखों किसानों की आशाओं से भरा है। उन्हें उम्मीद है कि “स्वच्छ जल और हरे-भरे पहाड़” वास्तव में “अमूल्य संपत्ति” में परिवर्तित हो सकेंगे।

इससे भी महत्वपूर्ण यह है कि लोकतंत्र के बीज हाई स्कूलों में भी बोए जा चुके हैं। शैनशी प्रांत के शीआन के ओशिन नंबर एक हाई स्कूल के छात्रों ने कई महीनों के अध्ययन के बाद दो "मसौदा प्रस्ताव" तैयार किए। एक डिजिटल पठन की साक्षरता में सुधार पर केंद्रित है, जबकि दूसरा बोलियों के संरक्षण और विरासत पर ध्यान केंद्रित करता है। ये दोनों सुझाव सीपीपीसीसी के सदस्यों के माध्यम से दो सत्र में प्रस्तुत किए गए। यह लगातार 11वां वर्ष है जब ओशिन नंबर एक हाई स्कूल के छात्रों के द्वारा "मसौदा प्रस्ताव" को दो सत्र में लाया गया है।

इन कहानियों से चीनी शैली के लोकतंत्र का आंतरिक स्वभाव प्रकट होता है। यानी, सुझाव और प्रस्ताव बंद दरवाजों के पीछे की चर्चाओं का नतीजा नहीं होते, बल्कि एनपीसी के प्रतिनिधियों और सीपीपीसीसी के सदस्यों द्वारा जनता की आवाज़ सुनने का परिणाम होते हैं। आंकड़ों के अनुसार, 14वीं एनपीसी के तीसरे पूर्णाधिवेशन के दौरान प्रतिनिधियों ने कुल 9,160 सुझाव प्रस्तुत किए। हर मुद्दे के पीछे नागरिकों की रोजी-रोटी से जुड़ी विशेष मांग होती है।

सुझाव देना सिर्फ पहला कदम है। चीनी शैली के लोकतंत्र की ताकत इस बात में है कि इन "कागज़ पर लिखी आवाज़" को ठोस नीतियों में कैसे बदला जाता है। बताया गया है कि पिछले दो सत्र में प्रतिनिधियों द्वारा प्रस्तुत सभी 9,160 सुझावों को सुलझाने की जिम्मेदारी 211 विभागों ने ली। अब सभी का समाधान हो चुका है और प्रतिनिधियों को उत्तर दिया गया है।

जैसा कि पिछले वर्ष के दो सत्र के दौरान क्वांगतोंग, शांगहाई और स्छ्वान से आए कई प्रतिनिधियों ने विनिर्माण उद्योग में एआई की भूमिका को बढ़ाने पर सुझाव दिए। उद्योग और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय ने इन सुझावों को अपनाते हुए "एआई प्लस विनिर्माण" की विशेष कार्रवाइयों के कार्यान्वयन संबंधी सुझाव जारी किए। इसमें 74 नीतिगत कदम और 177 ठोस राय शामिल हैं। प्रतिनिधियों का विचार विनिर्माण उद्योग के उच्च गुणवत्ता वाले विकास को बढ़ावा देने के लिए राष्ट्रीय नीति में परिवर्तित किया गया।

सामान्य लोगों के लिए लोकतंत्र केवल प्रक्रिया के बारे में नहीं है, बल्कि परिणामों के बारे में भी है। चीनी शैली के लोकतंत्र का प्रभाव अंततः लोगों की समस्याओं को हल करने में प्रकट होना चाहिए।

इसके लिए कृषि और ग्रामीण मामलों के मंत्रालय ने प्रतिनिधियों के सुझावों को अपनाते हुए कृषि मेले और उपभोग को बढ़ावा देने जैसे कार्यक्रमों का आयोजन किया। इससे कृषि उत्पादों की बिक्री 30 अरब युआन से अधिक हो गई। कई प्रतिनिधियों ने हनान प्रांत के ह्वाईह नदी में सुधार करने का सुझाव प्रस्तुत किया। इससे 10 अरब युआन से अधिक निवेश वाली परियोजना का निर्माण नवंबर 2025 में शुरू होगा।

इस वर्ष के दो सत्र की ओर देखें। 15वीं पंचवर्षीय योजना की मसौदा रूपरेखा की समीक्षा मुख्य एजेंडा है। अगले पांच वर्षों में चीन में विकास की योजना प्रतिनिधियों और सदस्यों की चर्चाओं और सुझावों से धीरे-धीरे स्पष्ट हो रही है। दो सत्र में प्रदर्शित किया गया है कि लोकतंत्र एक गतिशील और गहरी प्रक्रिया है, जो जनता से आती है और जनता के पास वापस जाती है।

(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

Point of View

जो सुझावों को वास्तविक नीतियों में परिवर्तित करने की प्रक्रिया को दर्शाता है। यह प्रक्रिया जनता की भागीदारी को प्राथमिकता देती है, जिससे लोकतंत्र की वास्तविकता सामने आती है।
NationPress
06/03/2026

Frequently Asked Questions

एनपीसी और सीपीपीसीसी क्या हैं?
एनपीसी (चीनी राष्ट्रीय जन प्रतिनिधि सभा) और सीपीपीसीसी (चीनी जन राजनीतिक सलाहकार सम्मेलन) चीन के प्रमुख राजनीतिक निकाय हैं जो हर साल वार्षिक बैठक करते हैं।
चीनी शैली का लोकतंत्र कैसे कार्य करता है?
यह लोकतंत्र सुझावों को जनसमूह से लेकर राष्ट्रीय नीति में परिवर्तित करने की प्रक्रिया पर आधारित है, जिसमें एनपीसी के प्रतिनिधि और सीपीपीसीसी के सदस्य शामिल होते हैं।
किस प्रकार के सुझाव प्रस्तुत किए जाते हैं?
सुझाव विभिन्न मुद्दों पर होते हैं, जैसे कि कृषि, उद्योग, शिक्षा, स्वास्थ्य आदि, जो नागरिकों की रोज़मर्रा की ज़िंदगी से जुड़े होते हैं।
क्या सुझावों का पालन किया जाता है?
हां, इन सुझावों को विभिन्न सरकारी विभागों द्वारा गंभीरता से लिया जाता है और उनमें से कई को ठोस नीतियों में परिवर्तित किया जाता है।
इस वर्ष के दो सत्र का मुख्य एजेंडा क्या है?
इस वर्ष का मुख्य एजेंडा 15वीं पंचवर्षीय योजना की मसौदा रूपरेखा की समीक्षा करना है।
Nation Press