27 जुलाई 2026
LIVE
Get it on Google Play Download on the App Store

मार्च में चीन के उपभोक्ता मूल्य सूचकांक में 1% की वृद्धि

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
मार्च में चीन के उपभोक्ता मूल्य सूचकांक में 1% की वृद्धि

सारांश

इस मार्च में चीन ने अपने उपभोक्ता मूल्य सूचकांक में 1 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की है। खाद्य और गैर-खाद्य वस्तुओं की कीमतों में बदलाव से यह वृद्धि प्रभावित हुई है। जानिए विस्तार से!

मुख्य बातें

सीपीआई में 1 प्रतिशत की वृद्धि खाद्य वस्तुओं की कीमतों में 0.3 प्रतिशत की वृद्धि गैर-खाद्य वस्तुओं की कीमतों में 1.2 प्रतिशत का इजाफा मार्च में सीपीआई पिछले महीने से 0.7 प्रतिशत कम पीपीआई में 0.5 प्रतिशत की वृद्धि

बीजिंग, 10 अप्रैल (राष्ट्र प्रेस)। चीनी सरकारी सांख्यिकी ब्यूरो द्वारा जारी किए गए आंकड़ों के अनुसार, इस मार्च में चीन का नागरिक उपभोक्ता मूल्य सूचकांक (सीपीआई) पिछले वर्ष की इसी अवधि के मुकाबले 1 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई। इसमें खाद्य वस्तुओं की कीमतों में 0.3 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई, जबकि गैर-खाद्य वस्तुओं की कीमतों में 1.2 प्रतिशत का इजाफा देखा गया।

उपभोक्ता वस्तुओं की कीमतें 1.3 प्रतिशत बढ़ी हैं, जबकि सेवाओं की कीमतों में 0.8 प्रतिशत की वृद्धि हुई। जनवरी से लेकर मार्च तक, सीपीआई में सालाना आधार पर 0.9 प्रतिशत की वृद्धि हुई।

हालांकि, इस मार्च में सीपीआई पिछले महीने की तुलना में 0.7 प्रतिशत कम रहा। खाद्य वस्तुओं की कीमतों में 2.7 प्रतिशत की कमी आई, जबकि गैर-खाद्य वस्तुओं में 0.2 प्रतिशत की गिरावट आई। उपभोक्ता वस्तुओं की कीमतों में 0.3 प्रतिशत की कमी आई, और सेवाओं की कीमतों में 1.1 प्रतिशत की घटाव दर्ज की गई।

इसी के साथ, इस मार्च में उत्पादक मूल्य सूचकांक (पीपीआई) में सालाना आधार पर 0.5 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई और फरवरी के मुकाबले 1 प्रतिशत की वृद्धि देखी गई।

(स्रोत- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

चीन के सीपीआई में वृद्धि का मुख्य कारण क्या है?
सीपीआई में वृद्धि का मुख्य कारण खाद्य और गैर-खाद्य वस्तुओं की कीमतों में बढ़ोतरी है।
सीपीआई में कमी क्यों आई?
सीपीआई में कमी का कारण खाद्य वस्तुओं की कीमतों में गिरावट है।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम 2 सप्ताह पहले
  2. 1 महीना पहले
  3. 3 महीने पहले
  4. 3 महीने पहले
  5. 4 महीने पहले
  6. 11 महीने पहले
  7. 11 महीने पहले
  8. 1 साल पहले