28 जून 2026
LIVE
Get it on Google Play Download on the App Store

क्या मिनियापोलिस में जारी विरोध प्रदर्शन में 12 लोग गिरफ्तार हुए?

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
क्या मिनियापोलिस में जारी विरोध प्रदर्शन में 12 लोग गिरफ्तार हुए?

सारांश

मिनियापोलिस में आईसीई के खिलाफ चल रहे प्रदर्शनों में 12 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। यह घटना तब हुई जब राष्ट्रपति ट्रंप ने डेमोक्रेट नेताओं की आलोचना की और स्थिति को नियंत्रित करने के लिए दखल देने की बात कही। क्या यह स्थिति और बिगड़ने वाली है?

मुख्य बातें

मिनियापोलिस में प्रदर्शनकारियों की संख्या में इजाफा हो रहा है।
ट्रंप प्रशासन का इमीग्रेशन नीति पर कड़ा रुख है।
स्थानीय अधिकारियों ने प्रदर्शन के दौरान स्थिति को नियंत्रित करने में असमर्थता जताई है।

लॉस एंजेलिस, 17 जनवरी (राष्ट्र प्रेस)। अमेरिका के मिनेसोटा राज्य के सबसे बड़े शहर मिनियापोलिस में इमीग्रेशन और कस्टम्स एनफोर्समेंट (आईसीई) की कार्रवाइयों के खिलाफ हुए प्रदर्शनों के दौरान 12 लोगों को गिरफ्तार किया गया। यह जानकारी अधिकारियों ने दी।

अमेरिकी डिपार्टमेंट ऑफ होमलैंड सिक्योरिटी (डीएचएस) ने शुक्रवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर बताया कि “आईसीई विरोधी 12 प्रदर्शनकारियों को कानून प्रवर्तन अधिकारियों पर हमला करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है।”

स्थानीय मीडिया के हवाले से समाचार एजेंसी सिन्हुआ ने बताया कि शुक्रवार को भी प्रदर्शन जारी रहे। बड़ी संख्या में लोग बिशप हेनरी व्हिपल फेडरल बिल्डिंग के बाहर जमा होते रहे।

इसी बीच, अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने शुक्रवार को ट्रुथ सोशल पर मिनेसोटा में शासन कर रहे डेमोक्रेट नेताओं की आलोचना की। उन्होंने कहा कि राज्य के गवर्नर और शहर के मेयर स्थिति को संभाल नहीं पा रहे हैं और हालात पूरी तरह उनके नियंत्रण से बाहर हो चुके हैं। ट्रंप ने यह भी कहा कि अगर उन्हें दखल देना पड़ा, तो समस्या को “तेजी और प्रभावी तरीके से” सुलझा दिया जाएगा।

गौरतलब है कि गुरुवार को ट्रंप ने मिनेसोटा में इंसरेक्शन एक्ट लागू करने की धमकी भी दी थी। उन्होंने कहा था कि ऐसा करने से राज्य में जो “अराजक स्थिति” है, वह जल्दी खत्म हो जाएगी।

ये प्रदर्शन मिनेसोटा में आईसीई एजेंटों से जुड़े लगातार सामने आ रहे मामलों के बाद शुरू हुए हैं। 7 जनवरी को एक आईसीई एजेंट ने 37 वर्षीय महिला रेनी गुड को गोली मार दी थी, जिससे पूरे देश में विरोध प्रदर्शन भड़क उठे थे। ट्रंप प्रशासन का दावा था कि गुड अपनी गाड़ी से कानून प्रवर्तन अधिकारियों को कुचलने की कोशिश कर रही थीं, जबकि स्थानीय अधिकारियों ने कहा कि वीडियो फुटेज से ऐसा नहीं लगता और एजेंट की कार्रवाई लापरवाही भरी थी।

इसके बाद बुधवार को एक और घटना सामने आई, जिसमें डीएचएस के अनुसार, एक आईसीई एजेंट ने एक वेनेजुएला के नागरिक को पैर में गोली मार दी। एजेंट का कहना था कि गिरफ्तारी के दौरान उस पर हमला किया गया था।

लगभग एक हफ्ते के भीतर आईसीई से जुड़ी दूसरी गोलीबारी की घटना के बाद प्रदर्शन और तेज हो गए। मिनियापोलिस के मेयर जैकब फ्रे ने कहा कि शहर की मौजूदा स्थिति “लंबे समय तक बनाए रखना संभव नहीं है।”

डीएचएस ने यह भी पुष्टि की है कि पिछले पांच हफ्तों में मिनेसोटा में आईसीई एजेंटों ने 2,500 से ज्यादा गिरफ्तारियां की हैं। रिपोर्ट के मुताबिक, हाल के हफ्तों में करीब 3,000 संघीय अधिकारियों को राज्य में तैनात किया गया है।

संपादकीय दृष्टिकोण

बल्कि पूरे अमेरिका में इमीग्रेशन नीतियों पर एक बड़ा सवाल खड़ा करती है। जब तक सही समाधान नहीं निकाला जाता, तब तक विरोध और तनाव बढ़ता रहेगा।
RashtraPress
28 जून 2026

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

मिनियापोलिस में क्यों विरोध प्रदर्शन हो रहे हैं?
इन प्रदर्शनों का कारण इमीग्रेशन और कस्टम्स एनफोर्समेंट की कार्रवाईयां हैं, जिनसे नागरिकों में आक्रोश है।
डोनाल्ड ट्रंप ने क्या कहा?
ट्रंप ने डेमोक्रेट नेताओं की आलोचना की और स्थिति को नियंत्रित करने के लिए दखल देने की बात कही।
क्या प्रदर्शनकारियों पर कोई कार्रवाई हुई?
हां, 12 प्रदर्शनकारियों को कानून प्रवर्तन अधिकारियों पर हमला करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम 5 महीने पहले
  2. 5 महीने पहले
  3. 5 महीने पहले
  4. 5 महीने पहले
  5. 5 महीने पहले
  6. 5 महीने पहले
  7. 5 महीने पहले
  8. 9 महीने पहले