26 जून 2026
LIVE
Get it on Google Play Download on the App Store

क्या शी चिनफिंग ने सीएनएस फूच्येन का निरीक्षण किया?

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
क्या शी चिनफिंग ने सीएनएस फूच्येन का निरीक्षण किया?

सारांश

चीन का पहला विद्युत चुंबकीय गुलेल विमान वाहक जहाज सीएनएस फूच्येन, जो हाल ही में नौसैनिक सेवा में शामिल हुआ है, ने अपने ध्वज प्रस्तुति समारोह में प्रमुखता हासिल की। पार्टी के शीर्ष नेता शी चिनफिंग ने इस समारोह में भाग लेकर जहाज का निरीक्षण किया।

मुख्य बातें

सीएनएस फूच्येन चीन का पहला विद्युत चुंबकीय गुलेल विमान वाहक जहाज है।
यह जहाज पूरी तरह से चीन में डिजाइन और निर्मित किया गया है।
शी चिनफिंग ने इस समारोह में भाग लेकर चीन की समुद्री शक्ति को बढ़ाने का संकेत दिया।
इसकी प्रौद्योगिकी विश्व स्तर पर अग्रणी मानी जाती है।
जून 2022 में इसका नामकरण किया गया।

बीजिंग, 7 नवंबर (राष्ट्र प्रेस)। चीन का पहला विद्युत चुंबकीय गुलेल विमान वाहक जहाज सीएनएस फूच्येन की पंक्ति में शामिल होने और ध्वज प्रस्तुति का समारोह 5 नवंबर को हाईनान प्रांत के सानया शहर स्थित नौसैनिक बंदरगाह में आयोजित हुआ।

चीनी कम्युनिस्ट पार्टी की केंद्रीय समिति के महासचिव, राष्ट्रपति और केंद्रीय सैन्य आयोग के अध्यक्ष शी चिनफिंग ने इसमें भाग लिया और जहाज में निरीक्षण किया।

शी चिनफिंग ने सीएनएस फूच्येन के कप्तान को सैन्य ध्वज प्रदान किया। उसके बाद शी चिनफिंग ने जहाज पर चढ़कर चीन में विमान वाहक जहाज के विकास की कार्य रिपोर्ट और डेक फंक्शन का परिचय सुना।

शी चिनफिंग ने वाहक आधारित विमान के पायलटों के साथ बातचीत की और प्रक्षेपण प्रक्रिया का प्रदर्शन देखा। बाद में शी चिनफिंग ने टावर पर चढ़कर उड़ान नियंत्रण और टेकऑफ व लैंडिंग संचालन के बारे में जाना।

बताया जाता है कि सीएनएस फूच्येन चीन का पहला विद्युत चुंबकीय गुलेल विमान वाहक जहाज है और चीन का तीसरा विमान वाहक जहाज भी है। इसकी पतवार संख्या 18 है। जून 2022 में इसका नामकरण किया गया।

सीएनएस फूच्येन का डिजाइन और निर्माण पूरी तरह से चीन ने किया है। इसकी विद्युत चुंबकीय गुलेल प्रौद्योगिकी दुनिया में अग्रणी है।

(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

सीएनएस फूच्येन क्या है?
सीएनएस फूच्येन चीन का पहला विद्युत चुंबकीय गुलेल विमान वाहक जहाज है।
इस जहाज का महत्व क्या है?
यह जहाज चीन की समुद्री शक्ति को बढ़ाने और तकनीकी उपलब्धियों को दर्शाता है।
शी चिनफिंग ने इस जहाज का निरीक्षण क्यों किया?
उन्होंने जहाज के विकास और देश की सैन्य क्षमताओं को सुनिश्चित करने के लिए इसका निरीक्षण किया।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम 2 दिन पहले
  2. 1 महीना पहले
  3. 5 महीने पहले
  4. 6 महीने पहले
  5. 9 महीने पहले
  6. 10 महीने पहले
  7. 11 महीने पहले
  8. 12 महीने पहले