गुजकोस्ट समर साइंस कैंप 2026: गर्मी की छुट्टियों में कक्षा 6-10 के बच्चे सीखेंगे AI, रोबोटिक्स और अंतरिक्ष विज्ञान

Click to start listening
गुजकोस्ट समर साइंस कैंप 2026: गर्मी की छुट्टियों में कक्षा 6-10 के बच्चे सीखेंगे AI, रोबोटिक्स और अंतरिक्ष विज्ञान

गुजरात काउंसिल ऑन साइंस एंड टेक्नोलॉजी (गुजकोस्ट) ने 1 से 30 मई 2026 के बीच राज्य के चार क्षेत्रीय विज्ञान केंद्रों में तीन दिवसीय रेजिडेंशियल समर साइंस कैंप का आयोजन किया है, जिसमें कक्षा 6 से 10 तक के विद्यार्थी भाग ले सकते हैं। यह पहल गुजरात सरकार के विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग के तहत बच्चों में विज्ञान के प्रति रुचि जगाने और STEM करियर को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से शुरू की गई है।

कैंप की संरचना और स्थान

यह समर साइंस कैंप पाटण, भावनगर, राजकोट और भुज में स्थित क्षेत्रीय विज्ञान केंद्रों (आरएससी) में अलग-अलग बैच में आयोजित किया जाएगा। प्रत्येक बैच में अधिकतम 50 छात्र शामिल हो सकते हैं और प्रवेश 'पहले आओ, पहले पाओ' के आधार पर दिया जाएगा। इच्छुक छात्र और उनके अभिभावक अपने निकटतम क्षेत्रीय विज्ञान केंद्र से संपर्क कर पंजीकरण करा सकते हैं।

पाँच आकर्षक विज्ञान थीम

कैंप के दौरान पाँच विशेष थीम को कवर किया जाएगा — वैज्ञानिक कैसे बनें, स्पेस (अंतरिक्ष) समर कैंप, मरीन बायोलॉजी/मशीन इंजीनियरिंग, AI और रोबोटिक्स तथा एक्सप्लोरिंग नेचर (प्रकृति के तत्वों की खोज)। ये थीम बच्चों को विज्ञान की विभिन्न शाखाओं से व्यावहारिक रूप से परिचित कराने के लिए तैयार की गई हैं।

गतिविधियाँ और अनुभव

कैंप के दौरान व्यावहारिक प्रयोग, विज्ञान प्रदर्शनी, मल्टीमीडिया सत्र, नाइट स्काई ऑब्जर्वेशन (रात्रिकालीन खगोलीय अवलोकन), फील्ड विजिट, क्विज प्रतियोगिता, विज्ञान से जुड़े खेल और वॉक-थ्रू इन गैलरी जैसी गतिविधियाँ आयोजित की जाएंगी। इसके अतिरिक्त, विद्यार्थियों को विज्ञान विषय के विशेषज्ञों के साथ सीधे संवाद और चर्चा का अवसर भी मिलेगा।

सरकारी योजनाओं की जानकारी और करियर मार्गदर्शन

कैंप के दौरान छात्रों को नमो सरस्वती विज्ञान साधना योजना, मुख्यमंत्री ज्ञान साधना मेरिट स्कॉलरशिप योजना और मुख्यमंत्री ज्ञान सेतु मेरिट स्कॉलरशिप योजना के बारे में विस्तृत जानकारी दी जाएगी। मुख्यमंत्री ज्ञान सेतु योजना राज्य के सरकारी या अनुदानित स्कूलों में कक्षा 5 पूरी करने वाले 2,00,000 प्रतिभाशाली छात्रों को कक्षा 6 से 12 तक स्कॉलरशिप प्रदान करती है, जबकि मुख्यमंत्री ज्ञान साधना योजना के तहत आरटीई सहित निजी स्कूलों में कक्षा 1 से 8 तक पढ़ने वाले 1,00,000 मेधावी छात्रों को कक्षा 9 से 12 तक छात्रवृत्ति दी जाती है।

व्यापक संदर्भ: गुजरात का STEM दृष्टिकोण

गौरतलब है कि मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने राज्य में सेमीकंडक्टर, हरित ऊर्जा और डिजिटल साइंस जैसे उभरते क्षेत्रों के लिए कुशल तकनीकी कार्यबल तैयार करने पर विशेष ज़ोर दिया है। इसी दिशा में नमो सरस्वती विज्ञान साधना योजना लागू की गई है, जिसका उद्देश्य अधिक से अधिक छात्रों को कक्षा 11 और 12 में विज्ञान संकाय चुनने के लिए प्रेरित करना है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी 'जय जवान, जय किसान, जय विज्ञान, जय अनुसंधान' के नारे के साथ विज्ञान और अनुसंधान को राष्ट्रीय प्राथमिकता बताते हुए कहा है,

Nation Press