अर्चना पूरन सिंह ने व्लॉगिंग से लिया ब्रेक, बेटे और पति के साथ साझा किया खास संदेश

Click to start listening
अर्चना पूरन सिंह ने व्लॉगिंग से लिया ब्रेक, बेटे और पति के साथ साझा किया खास संदेश

सारांश

अर्चना पूरन सिंह ने अपने प्रशंसकों को आश्चर्य में डालते हुए व्लॉगिंग से ब्रेक लेने की घोषणा की है। जानिए उनके परिवार के साथ साझा किए गए इस खास संदेश में क्या कुछ नया है।

Key Takeaways

  • अर्चना पूरन सिंह ने व्लॉगिंग से ब्रेक लिया है।
  • परिवार के साथ समय बिताने का निर्णय लिया।
  • आर्यमन की फुटबॉल यात्रा की दिलचस्प बातें साझा की।
  • फैंस ने पिछले एक साल में अर्चना को बहुत प्यार दिया।
  • वापसी पर कुछ नया लाने का वादा।

मुंबई, 12 मार्च (राष्ट्र प्रेस)। हिंदी फिल्म जगत की मशहूर अभिनेत्री और 'द ग्रेट इंडियन कपिल शो' की मेज़बान अर्चना पूरन सिंह ने अपने प्रशंसकों को एक बड़ा आश्चर्य दिया है क्योंकि अब उनके अनुयायी उनके यूट्यूब व्लॉग नहीं देख पाएंगे।

अर्चना ने खुद इस बात की घोषणा की है कि वह कुछ समय के लिए ब्रेक ले रही हैं, लेकिन जब वह लौटेंगी तो कुछ नया लेकर आएंगी।

यूट्यूब व्लॉग से ब्रेक लेने का निर्णय अर्चना ने एक नए वीडियो में साझा किया है, जिसमें वह अपने बेटे और पति परमीत सेठी के साथ नजर आ रही हैं। उन्होंने कहा कि दर्शकों ने पिछले एक साल में उन्हें बहुत सारा प्यार दिया है, लेकिन अब उन्हें थोड़े आराम की आवश्यकता है, इसी कारण वह व्लॉगिंग से ब्रेक ले रही हैं। हालांकि जाते-जाते परमीत सेठी ने फैंस से वादा किया है कि वे नए उत्साह के साथ वापस लौटेंगे।

अर्चना ने एक साल पहले अपना यूट्यूब चैनल शुरू किया था। धीरे-धीरे उनके घर के अनसुने किस्से दर्शकों को भाने लगे। वीडियो में अर्चना ने अपने परिवार और करियर से जुड़े कई महत्वपूर्ण बातें साझा की हैं और अपने बेटे आर्यमन सेठी की गर्लफ्रेंड से भी मिलवाया था। हाल के एक व्लॉग में, अर्चना ने आर्यमन के जीवन से जुड़ी कुछ रोचक जानकारियाँ साझा कीं। उन्होंने बताया कि आर्यमन फुटबॉल में अपने करियर को बनाने की इच्छा रखते थे लेकिन एक गंभीर चोट के कारण उनका सपना अधूरा रह गया।

आर्यमन ने फुटबॉल खिलाड़ी बनने के लिए इंग्लैंड का स्पोर्ट क्लब ज्वाइन किया था और ईरान में पाकिस्तान की टीम को हराकर पूरी दुनिया को प्रभावित किया था। अर्चना ने बताया कि उनके पास कोच का फोन आया था जिसमें कहा गया था कि आर्यमन ने पाकिस्तान के खिलाफ 3 गोल किए हैं। यह सुनकर उन्हें बहुत खुशी हुई थी, लेकिन एक हादसे में पैर टूट जाने के कारण आर्यमन खेल में वापसी नहीं कर पाए थे। इसके साथ ही, अर्चना के बेटे ने महाराष्ट्र की तरफ से भी फुटबॉल का मैच खेला था। अब फैंस को अर्चना पूरन सिंह के घर की चटपटी बातें सुनने को नहीं मिल पाएंगी।

Point of View

NationPress
12/03/2026

Frequently Asked Questions

अर्चना पूरन सिंह ने व्लॉगिंग से ब्रेक क्यों लिया?
उन्होंने बताया कि उन्हें आराम की आवश्यकता है और प्रशंसकों ने पिछले एक साल में बहुत प्यार दिया है।
अर्चना का बेटा आर्यमन क्या करना चाहता था?
आर्यमन फुटबॉल में करियर बनाना चाहता था, लेकिन एक चोट के कारण उसका सपना अधूरा रह गया।
अर्चना पूरन सिंह का यूट्यूब चैनल कब शुरू हुआ?
उन्होंने एक साल पहले अपना यूट्यूब चैनल खोला था।
अर्चना के पति कौन हैं?
अर्चना के पति का नाम परमीत सेठी है।
क्या अर्चना व्लॉगिंग में लौटेंगी?
हां, उन्होंने वादा किया है कि वह नए उत्साह के साथ वापस लौटेंगी।
Nation Press