3 अगस्त 2026
LIVE
Get it on Google Play Download on the App Store

क्या बिहार में राजद ने ईवीएम की सुनामी का सामना किया?

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
क्या बिहार में राजद ने ईवीएम की सुनामी का सामना किया?

सारांश

बिहार विधानसभा चुनाव की मतगणना में एनडीए को भारी बहुमत मिलता दिख रहा है। राजद ने इसको ईवीएम की सुनामी बताया है, और धरातल पर वास्तविकता से इसके दूर होने की बात की है। इस स्थिति का क्या प्रभाव होगा, जानें इस लेख में।

मुख्य बातें

एनडीए को मिल रहा है भारी बहुमत।
राजद ने इसे ईवीएम की सुनामी बताया है।
बिहार में कुल 243 विधानसभा सीटें हैं।
नीतीश कुमार के नेतृत्व में एनडीए की सरकार है।
मतों का असमानता दर्शाता है जन सैलाब।

पटना, 14 नवंबर (राष्ट्र प्रेस)। बिहार विधानसभा चुनाव की मतगणना के प्रारंभिक रुझान दर्शाते हैं कि एनडीए को भारी बहुमत प्राप्त हो सकता है। इस बीच, राजद ने इन रुझानों को ईवीएम की सुनामी करार देते हुए कहा है कि यह धरातल की वास्तविकता से काफी दूर है।

राजद के प्रवक्ता शक्ति सिंह यादव ने शुरुआती रुझानों पर अपनी प्रतिक्रिया में कहा कि बिहार चुनाव में जो रुझान सामने आ रहे हैं, वह ईवीएम की सुनामी हैं। यह वास्तव में धरातल पर जो स्थिति थी, उससे कोसों दूर है।

उन्होंने कहा, "मैं डंके की चोट पर कहता हूं कि यह सुनामी बिहार की तकदीर में बड़ा ही भयावह होने वाला है। बिहार का भला भगवान ही करेगा। बिहारी बाहर जाकर पीटते हैं। बिहार के लोग दो टाइम की रोटी के लिए जिल्लत सहते हैं, लेकिन धरातल पर जो जन सैलाब था, वह मतों में तब्दील न होना, यह ईवीएम की सुनामी है। इसकी आशंका पहले से ही थी, वही हुआ है।"

दरअसल, बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के लिए शुक्रवार को मतगणना हो रही है। रुझानों में एनडीए भारी बहुमत के साथ सरकार बनाती दिख रही है। चुनाव आयोग के अनुसार, शुरुआती रुझानों में एनडीए में शामिल भाजपा 94 सीटों पर आगे बढ़ चुकी है, वहीं जदयू 83 सीटों पर बढ़त बना ली है। लोजपा (रामविलास) 19 और हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा ने 5 सीटों पर बढ़त बनाई है। महागठबंधन की ओर से राजद 26 सीटों पर बढ़त बना चुकी है, जबकि कांग्रेस तीन सीटों पर आगे चल रही है। एआईएमआईएम ने भी छह सीटों पर बढ़त हासिल कर ली है।

प्रशांत किशोर की पार्टी जन सुराज 243 सीटों पर चुनाव लड़ी थी, हालाँकि उसके सभी उम्मीदवार पिछड़ते नजर आ रहे हैं। बिहार में कुल 243 विधानसभा सीटें हैं। यहाँ सरकार बनाने के लिए बहुमत का आंकड़ा 122 है। इस समय नीतीश कुमार के नेतृत्व में एनडीए की सरकार है।

संपादकीय दृष्टिकोण

राजद का यह कहना कि यह ईवीएम की सुनामी है, दर्शाता है कि राजनीतिक वातावरण में असंतोष और विरोध का एक स्तर है। यह महत्वपूर्ण होगा कि चुनावी प्रक्रिया में पारदर्शिता और निष्पक्षता सुनिश्चित की जाए।
RashtraPress
3 अगस्त 2026

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

बिहार चुनाव के मतगणना में कौन आगे है?
शुरुआती रुझानों में एनडीए को भारी बहुमत मिलता दिख रहा है।
राजद ने मतगणना के रुझानों पर क्या कहा?
राजद ने इसे ईवीएम की सुनामी बताया है।
बिहार में सरकार बनाने के लिए कितनी सीटें चाहिए?
बिहार में सरकार बनाने के लिए बहुमत का आंकड़ा 122 है।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम 8 महीने पहले
  2. 8 महीने पहले
  3. 8 महीने पहले
  4. 8 महीने पहले
  5. 8 महीने पहले
  6. 8 महीने पहले
  7. 8 महीने पहले
  8. 10 महीने पहले