28 जून 2026
LIVE
Get it on Google Play Download on the App Store

क्या बिहार की एनडीए सरकार ने प्रदेश की दुर्दशा कर दी?

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
क्या बिहार की एनडीए सरकार ने प्रदेश की दुर्दशा कर दी?

सारांश

पटना, 27 जनवरी (राष्ट्र प्रेस)। राष्ट्रीय जनता दल के प्रवक्ता मृत्युंजय तिवारी ने बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की समृद्धि यात्रा की शुरुआत पर कड़ी आलोचना की। उन्होंने कहा कि एनडीए सरकार में बिहार की स्थिति बेहद चिंताजनक हो गई है, जो कि चिंता का विषय है।

मुख्य बातें

नीतीश कुमार की समृद्धि यात्रा का उद्देश्य विकास योजनाओं की समीक्षा है।
मृत्युंजय तिवारी ने सरकार पर गंभीर आरोप लगाए हैं।
बिहार में बेरोजगारी और महंगाई की समस्या बढ़ रही है।
राजद ने कानून-व्यवस्था पर भी सवाल उठाए हैं।
यात्रा की प्रगति पर अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं।

पटना, 27 जनवरी (राष्ट्र प्रेस)। राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के प्रवक्ता मृत्युंजय तिवारी ने बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की ‘समृद्धि यात्रा’ के दूसरे चरण की शुरुआत पर तीव्र आलोचना की। उन्होंने कहा कि एनडीए की सरकार में प्रदेश की दुर्दशा हो गई है।

पटना में राष्ट्र प्रेस से बातचीत के दौरान मृत्युंजय तिवारी ने कहा कि सीएम नीतीश कुमार बिहार में समृद्धि यात्रा निकाल रहे हैं, लेकिन इससे क्या लाभ मिल रहा है। हमारी बहन-बेटियों की अस्मत लूटी जा रही है। नीतीश कुमार की यह ‘समृद्धि यात्रा’ किस बात की समृद्धि है।

मृत्युंजय तिवारी ने कहा कि बिहार में बेरोजगारी लगातार बढ़ रही है, महंगाई आसमान छू रही है और राज्य में कानून-व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई है। ऐसी स्थिति में यह यात्रा महज दिखावा लगती है।

पूर्व कांग्रेसी नेता शकील अहमद के डर वाले बयान पर राजद नेता मृत्युंजय तिवारी ने कहा कि शकील अहमद पुराने कांग्रेसी नेता रहे हैं। कांग्रेस से उनकी नाराजगी चल रही है और वह कांग्रेस के खिलाफ बोल रहे हैं। यह पूरा मामला कांग्रेस पार्टी का आंतरिक मामला है। इसे कांग्रेस पार्टी को ही देखना और सुलझाना चाहिए।

बताते चलें कि सीएम नीतीश कुमार की समृद्धि यात्रा जारी है। सीएम ने मंगलवार को ‘समृद्धि यात्रा’ की कड़ी में मधुबनी जिले में विकास योजनाओं का स्थल निरीक्षण किया तथा उनकी प्रगति की समीक्षा की। इस दौरान 298 करोड़ रुपए की लागत की 101 योजनाओं का शिलान्यास तथा 93 करोड़ रुपए की लागत की 294 योजनाओं का उद्घाटन किया गया।

सीएम नीतीश कुमार ने मिथिला हाट फेज-2 (रिवर फ्रंट डेवलपमेंट) योजना का निरीक्षण किया। अररिया संग्राम में पंचायत सरकार भवन एवं तालाब का निरीक्षण किया तथा जीविका भवन का लोकार्पण भी किया।

सीएम नीतीश कुमार ने जिले में क्रियान्वित की जा रही विभिन्न विकास योजनाओं की प्रगति की जानकारी लेने हेतु आयोजित समीक्षा बैठक में अधिकारियों को निर्देशित किया कि सभी योजनाओं का क्रियान्वयन समयबद्ध, गुणवत्तापूर्ण एवं पारदर्शी ढंग से सुनिश्चित किया जाए तथा जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे।

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

बिहार की समृद्धि यात्रा का उद्देश्य क्या है?
समृद्धि यात्रा का उद्देश्य बिहार में विकास योजनाओं की समीक्षा करना और उन्हें आगे बढ़ाना है।
मृत्युंजय तिवारी ने क्या कहा?
उन्होंने कहा कि एनडीए सरकार में बिहार की स्थिति बेहद खराब हो गई है।
नीतीश कुमार की समृद्धि यात्रा के दौरान क्या योजनाएं उद्घाटन की गईं?
298 करोड़ की लागत की 101 योजनाओं का शिलान्यास और 93 करोड़ की लागत की 294 योजनाओं का उद्घाटन किया गया।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम 3 महीने पहले
  2. 5 महीने पहले
  3. 5 महीने पहले
  4. 5 महीने पहले
  5. 5 महीने पहले
  6. 7 महीने पहले
  7. 7 महीने पहले
  8. 10 महीने पहले