बिहार में स्कूल और कॉलेजों के पास मांस-मछली बिक्री पर प्रतिबंध: नीरज कुमार का बयान

Click to start listening
बिहार में स्कूल और कॉलेजों के पास मांस-मछली बिक्री पर प्रतिबंध: नीरज कुमार का बयान

सारांश

नीरज कुमार ने स्कूलों और कॉलेजों के पास मांस-मछली की बिक्री पर प्रतिबंध को सरकार की नीति बताया। उन्होंने अमित शाह के दौरे और झारखंड में एयर एम्बुलेंस दुर्घटना पर भी चर्चा की। जानें उनके विचारों में क्या खास है।

Key Takeaways

  • बिहार में स्कूल-कॉलेजों के पास मांस-मछली की बिक्री पर प्रतिबंध लागू है।
  • नीरज कुमार ने इसे सरकार की नीति बताया।
  • अमित शाह का बिहार दौरा जारी है।
  • झारखंड में एयर एम्बुलेंस दुर्घटना पर चिंता जताई गई।

पटना, 24 फरवरी (राष्ट्र प्रेस)। जेडीयू प्रवक्ता और एमएलसी नीरज कुमार ने अमित शाह के बिहार दौरे, स्कूल-कॉलेजों के निकट मांस की दुकानों पर प्रतिबंध, झारखंड में एयर एम्बुलेंस की दुर्घटना और लालू प्रसाद यादव की टिप्पणियों पर राष्ट्र प्रेस से चर्चा करते हुए अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त की।

नीरज कुमार ने कहा कि गृहमंत्री अमित शाह बिहार के दौरों पर आते रहते हैं, लेकिन तीन दिवसीय दौरे की औपचारिक जानकारी अभी उपलब्ध नहीं है। सीमांचल में हमने विकास की नींव रखी है और जनता का समर्थन विधानसभा में हमें मिला है। कुछ सीटों को छोड़ दें, जो बांग्लादेश के बॉर्डर से जुड़ी हैं। घुसपैठ 1989 से हो रही है, जब एसपी चौहान देश के गृहमंत्री थे और लालू प्रसाद मुख्यमंत्री थे। ये लोग घुसपैठ की चिंता करते हैं लेकिन कार्रवाई नहीं करते। बिहार दौरे के दौरान केंद्रीय गृहमंत्री इस पर अपना दृष्टिकोण पेश करेंगे।

नीरज कुमार ने कहा, "मछली और मांस बेचने वाली दुकानें धार्मिक स्थलों जैसे मंदिरों या मस्जिदों के पास पहले से नहीं हैं। अब स्कूलों और कॉलेजों के पास भी मांस-मछली नहीं बिकेगी। यह सरकार की मौजूदा नीति है, कोई नया फैसला नहीं है, इस पर विवाद का कोई कारण नहीं है। हम मछली क्षेत्र में आत्मनिर्भरता पर ध्यान केंद्रित कर रहे हैं।"

नीरज कुमार ने आगे कहा, "झारखंड में एयर एम्बुलेंस का दुर्घटनाग्रस्त होना अत्यंत दुखद है। इसका कारण एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया को देखना चाहिए। इस हादसे के कारण की रिपोर्ट सार्वजनिक होनी चाहिए। एआई समिट का उद्देश्य इस दुनिया को तकनीक से जोड़ना था, लेकिन जिनका रोल मॉडल चरवाहा विद्यालय रहा है, एआई समिट उनके लिए समझने के लिए कठिन है। इसलिए प्रभु इन्हें माफ कर दो, क्योंकि ये नहीं जानते कि कौन सा अपराध कर रहे हैं।"

एक सवाल के जवाब में नीरज कुमार ने कहा, "लालू प्रसाद राजनीति के वो नौटंकीबाज हैं, जिन्होंने 29 दिसंबर 1989 को लोकसभा में कहा था कि भागलपुर, भाजपा और आरएसएस को बदनाम करने के लिए भागलपुर दंगा कराया गया था। इसीलिए लालू प्रसाद और राजद का चेहरा बेनकाब हो गया है।"

Point of View

नीरज कुमार के बयान में राजनीतिक और सामाजिक मुद्दों पर स्पष्टता है। उन्होंने सरकार की नीतियों का समर्थन किया है, जबकि लालू प्रसाद यादव पर भी तीखे हमले किए हैं। यह बयान बिहार की राजनीति में महत्वपूर्ण चर्चा का विषय बन सकता है।
NationPress
25/02/2026

Frequently Asked Questions

बिहार में मांस और मछली की बिक्री पर प्रतिबंध का कारण क्या है?
यह प्रतिबंध सरकार की मौजूदा नीति के तहत है, जो पहले से लागू है।
नीरज कुमार ने अमित शाह के दौरे पर क्या कहा?
उन्होंने कहा कि अमित शाह के बिहार दौरे की औपचारिक जानकारी अभी नहीं है।
Nation Press