2 अगस्त 2026
LIVE
Get it on Google Play Download on the App Store

क्या बिहार विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान हो गया है?

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
क्या बिहार विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान हो गया है?

सारांश

बिहार विधानसभा चुनाव 2025 की तारीखों का ऐलान हो चुका है। मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने मतदान की तिथियों का खुलासा किया है। पहले चरण का मतदान 6 नवंबर और दूसरे चरण का मतदान 11 नवंबर को होगा। जानें पूरी जानकारी और तैयारी की बातें।

मुख्य बातें

बिहार विधानसभा चुनाव 2025 में दो चरणों में मतदान होगा।
पहला चरण: 6 नवंबर और दूसरा चरण: 11 नवंबर ।
मतदाताओं की कुल संख्या: 7.43 करोड़ ।
परिणाम 14 नवंबर को घोषित होंगे।
बिहार विधानसभा का कार्यकाल 22 नवंबर को समाप्त होगा।

नई दिल्ली, 6 अक्टूबर (राष्ट्र प्रेस)। बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के लिए चुनाव आयोग ने तारीखों का ऐलान किया है। मुख्य चुनाव आयुक्त (सीईसी) ज्ञानेश कुमार ने सोमवार को यह जानकारी दी।

ज्ञानेश कुमार ने बताया कि बिहार की सभी 243 सीटों पर दो चरणों में चुनाव होंगे। पहले चरण का मतदान 6 नवंबर को और दूसरे चरण का 11 नवंबर को होगा। चुनाव के परिणाम 14 नवंबर को घोषित किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि चुनावी प्रक्रिया को लेकर आयोग ने सभी आवश्यक तैयारियां पूरी कर ली हैं। आयोग ने हिंसा को बर्दाश्त नहीं करने का निर्णय लिया है और फेक न्यूज पर भी कड़ी नजर रखी जाएगी।

सीईसी ज्ञानेश कुमार ने बताया कि बिहार में कुल मतदाता संख्या लगभग 7.43 करोड़ है, जिनमें से 3.92 करोड़ पुरुष और लगभग 3.50 करोड़ महिला मतदाता हैं। इसके अलावा, 1,725 थर्ड जेंडर मतदाता, 7.2 लाख दिव्यांग मतदाता, 4.04 लाख वरिष्ठ नागरिक शामिल हैं, जबकि 100 साल से अधिक उम्र के मतदाताओं की संख्या 14 हजार है। फर्स्ट टाइम वोटर लगभग 14 लाख हैं।

गौर करने योग्य है कि बिहार विधानसभा का कार्यकाल 22 नवंबर को समाप्त हो रहा है। विभिन्न राजनीतिक दलों ने आयोग से छठ महापर्व के तुरंत बाद चुनाव कराने की अपील की है, ताकि अधिक से अधिक लोग अपने मत का उपयोग कर सकें।

आपको यह भी बता दें कि 2020 में बिहार विधानसभा चुनाव तीन चरणों में हुए थे। पहले चरण में 28 अक्टूबर को 71 विधानसभा सीटों पर मतदान हुआ था, दूसरे चरण में 3 नवंबर को 94 सीटों पर और तीसरे चरण में 7 नवंबर को 78 सीटों पर मतदान हुआ था। मतगणना 10 नवंबर को हुई थी।

संपादकीय दृष्टिकोण

नागरिकों के लोकतांत्रिक अधिकारों का सम्मान करता है। सभी दलों को चुनावी प्रक्रिया में सक्रिय और सकारात्मक भूमिका निभानी चाहिए।
RashtraPress
2 अगस्त 2026

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

बिहार विधानसभा चुनाव कब होंगे?
बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के लिए पहले चरण का मतदान 6 नवंबर और दूसरे चरण का मतदान 11 नवंबर को होगा।
बिहार में कुल मतदाता कितने हैं?
बिहार में कुल मतदाताओं की संख्या लगभग 7.43 करोड़ है।
चुनाव के परिणाम कब घोषित होंगे?
चुनाव के परिणाम 14 नवंबर को जारी किए जाएंगे।
बिहार विधानसभा का कार्यकाल कब समाप्त हो रहा है?
बिहार विधानसभा का कार्यकाल 22 नवंबर को समाप्त हो रहा है।
फर्स्ट टाइम वोटरों की संख्या क्या है?
बिहार में फर्स्ट टाइम वोटरों की संख्या लगभग 14 लाख है।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम 8 महीने पहले
  2. 8 महीने पहले
  3. 8 महीने पहले
  4. 9 महीने पहले
  5. 9 महीने पहले
  6. 9 महीने पहले
  7. 9 महीने पहले
  8. 10 महीने पहले