5 जुलाई 2026
LIVE
Get it on Google Play Download on the App Store

क्या भाजपा विधायक राम कदम सत्र में चर्चा से भागने वाले हैं?

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
क्या भाजपा विधायक राम कदम सत्र में चर्चा से भागने वाले हैं?

सारांश

भाजपा विधायक राम कदम ने विपक्ष पर कटाक्ष करते हुए कहा कि उनकी पार्टी सत्र में चर्चा से भागने वाली नहीं है। महाराष्ट्र विधानसभा का शीतकालीन सत्र 8 से 14 दिसंबर तक होगा। उन्होंने विपक्ष को चेतावनी दी कि वे सत्र का सम्मान करें।

मुख्य बातें

महाराष्ट्र विधानसभा का शीतकालीन सत्र 8-14 दिसंबर को है।
भाजपा विधायक राम कदम ने विपक्ष पर कटाक्ष किया।
सत्र में डिस्कशन करने की आवश्यकता पर जोर दिया गया।

मुंबई, 4 दिसंबर (राष्ट्र प्रेस)। महाराष्ट्र विधानसभा का शीतकालीन सत्र 8 दिसंबर से 14 दिसंबर तक चलने वाला है। विपक्ष सरकार पर सत्र को छोटा रखने का आरोप लगा रहा है। वहीं महायुति सरकार सत्र के लिए पर्याप्त समय होने की बात कर रही है। इस बीच भाजपा विधायक राम कदम ने गुरुवार को विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि हम सत्र में चर्चा से भागने वाले लोग नहीं हैं

भाजपा विधायक राम कदम ने राष्ट्र प्रेस से बात करते हुए कहा, "जब विपक्ष सत्ता में था, तो वे सिर्फ 2-3 दिन के लिए ही विधानसभा सत्र और विधानसभा परिषद के सत्र रखते थे। हमने इसे पूरी तरह से 8 दिन के लिए रखा है और बीच की सभी छुट्टियां हटा दी हैं; हमारा सत्र रविवार को भी है। हम ऐसे लोग नहीं हैं जो सत्र से भागते हैं, बल्कि चलाते हैं। लेकिन जैसा कि आप देख सकते हैं, महाराष्ट्र में चुनाव चल रहे हैं और हर विधायक कैंपेन में बिज़ी है, तो ऐसे में सत्र रखने का क्या फ़ायदा जब विधायक आएंगे ही नहीं?"

उन्होंने कहा, "विपक्ष लोगों के हितों को लेकर प्रश्न पूछे, उसका जवाब हम देंगे। पर सत्र को बाधित करने की नौटंकी महाराष्ट्र का विपक्ष न करे। विधानसभा कानून बनाने की एक जगह है।"

भाजपा विधायक ने शिवसेना (यूबीटी) प्रमुख उद्धव ठाकरे पर निशाना साधते हुए कहा, "श्रीराम मंदिर अयोध्या में बनने जा रहा था। जिस मंदिर पर सवाल उठाने वाले दल और मंदिर बनने से जिसे सबसे ज्यादा दुख हुआ, उस गांधी परिवार की गोद में उद्धव ठाकरे बैठे हुए हैं। अब वो मंदिरों की चर्चा करेंगे।"

उन्होंने कहा, "अभी महाराष्ट्र की जनता नहीं भूली कि उन्होंने दारू के ठेके चालू किए थे और मंदिरों को ताला लगाया था। उनके सांसद जब चुनकर आए, तो पाकिस्तान के झंडे लहरा रहे थे और पाकिस्तान के पक्ष में नारे लगाए जा रहे थे, तो उनका हिंदुत्व कहां था? स्वर्गीय बाला साहेब के हिंदुत्व को त्यागते नहीं तो शायद बद से बदतर हालत उनकी नहीं होती।

संपादकीय दृष्टिकोण

यह महत्वपूर्ण है कि सभी राजनीतिक दल विधानसभा के सत्र का सम्मान करें। सत्र न केवल सरकारी कार्यों के लिए आवश्यक है, बल्कि यह लोकतंत्र की मजबूती का प्रतीक भी है।
RashtraPress
5 जुलाई 2026

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

भाजपा विधायक राम कदम किस पर चर्चा कर रहे हैं?
वे सत्र में चर्चा से भागने वाली बात पर विपक्ष पर निशाना साध रहे हैं।
महाराष्ट्र विधानसभा का सत्र कब है?
सत्र 8 दिसंबर से 14 दिसंबर तक चलेगा।
राम कदम ने उद्धव ठाकरे पर क्या आरोप लगाया?
उन्होंने उद्धव ठाकरे पर श्रीराम मंदिर के मुद्दे पर सवाल उठाने का आरोप लगाया।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम 5 महीने पहले
  2. 6 महीने पहले
  3. 6 महीने पहले
  4. 7 महीने पहले
  5. 8 महीने पहले
  6. 11 महीने पहले
  7. 11 महीने पहले
  8. 11 महीने पहले