पंजाब: बीएसएफ ने नशे के खिलाफ आयोजित की मैराथन दौड़ के साथ शहीदी दिवस का जश्न
सारांश
Key Takeaways
- बीएसएफ का 60वां वर्षगांठ मनाना।
- नशे के खिलाफ जागरूकता फैलाना।
- युवाओं को स्वस्थ जीवन जीने के लिए प्रेरित करना।
फिरोजपुर, 22 मार्च (राष्ट्र प्रेस)। सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) ने रविवार को शहीदी दिवस, बीएसएफ के 60 वर्ष पूरे होने के अवसर पर एवं नशे के खिलाफ फिट इंडिया, हेल्दी इंडिया के संदेश को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से एक मैराथन दौड़ का आयोजन किया।
बीएसएफ के डीआईजी विजय कुमार राणा ने बताया कि 23 मार्च को मनाए जाने वाले शहीदी दिवस के उपलक्ष्य में आज का मैराथन कार्यक्रम आयोजित किया गया है। इसमें 21 किलोमीटर की हाफ मैराथन, 10 किलोमीटर की दौड़ और 3 किलोमीटर की 'रन फॉर फन' शामिल है।
हर साल 23 मार्च को भगत सिंह, शिवराम राजगुरु और सुखदेव थापर की शहादत को याद करने के लिए शहीदी दिवस मनाया जाता है। 1931 में इसी दिन ब्रिटिश सरकार ने लाहौर जेल में इन तीनों नायकों को फांसी दी थी। बीएसएफ ने इस महत्वपूर्ण दिन से पहले रविवार को मैराथन दौड़ का आयोजन किया।
हाल ही में बिहार में भी एक मैराथन का आयोजन किया गया था, जिसमें पटना के गांधी मैदान में 10,000 प्रतिभागियों ने भाग लिया। इस दौड़ में 42 किलोमीटर, 21 किलोमीटर, 10 किलोमीटर और 5 किलोमीटर की दौड़ें शामिल थीं। लोगों को प्रेरित करने के लिए यूथ आइकॉन पीवी सिंधु को आमंत्रित किया गया था।
बिहार की लगभग 57 प्रतिशत आबादी 25 साल से कम उम्र के युवाओं की है। 'नशा मुक्त बिहार' के लिए युवाओं की ऊर्जा को सकारात्मक दिशा में लगाने के लिए यह मैराथन आयोजित की गई है।
अजय यादव ने बताया कि हम पिछले कई वर्षों से इस प्रकार के आयोजनों को करते आ रहे हैं, जिसमें अधिकांश भागीदार युवा होते हैं। लोगों को इस कार्यक्रम से जोड़ने के लिए हम यूथ आइकॉन को बुलाते हैं। विभाग और सरकार युवाओं को सकारात्मक दिशा में लाने के लिए आवश्यक सभी प्रयास कर रही है।