30 जुलाई 2026
LIVE
Get it on Google Play Download on the App Store

क्या शहीद-ए-आजम भगत सिंह स्वतंत्रता संग्राम के महान नायक थे? : सीएम विष्णुदेव साय

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
क्या शहीद-ए-आजम भगत सिंह स्वतंत्रता संग्राम के महान नायक थे? : सीएम विष्णुदेव साय

सारांश

रायपुर में शहीद-ए-आजम भगत सिंह की जयंती पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने उनकी प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की। उन्होंने भगत सिंह के बलिदान और राष्ट्र के प्रति उनके योगदान पर प्रकाश डाला। इस अवसर पर वोकल फॉर लोकल को बढ़ावा देने की अपील भी की गई।

मुख्य बातें

भगत सिंह का जीवन हमें त्याग और देशभक्ति का पाठ पढ़ाता है।
आत्मनिर्भर भारत का सपना स्वदेशी उत्पादों को अपनाने से ही साकार होगा।
युवाओं को राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भागीदारी के लिए प्रेरित किया जाना चाहिए।

रायपुर, 28 सितंबर (राष्ट्र प्रेस)। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने रविवार को शहीद-ए-आजम भगत सिंह की जयंती के अवसर पर राजधानी रायपुर में स्थित भगत सिंह चौक पर जाकर उनकी प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की और उन्हें नमन किया।

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि शहीद-ए-आजम भगत सिंह स्वतंत्रता संग्राम के एक उज्ज्वल नायक थे, जिन्होंने अपने अदम्य साहस, अटूट देशभक्ति और सर्वोच्च बलिदान से आने वाली पीढ़ियों के लिए अमिट प्रेरणा छोड़ी है। उनका जीवन हमें यह सिखाता है कि राष्ट्रहित सर्वोपरि है और स्वतंत्रता के लिए त्याग ही सच्ची देशभक्ति का प्रतीक है। मुख्यमंत्री ने कहा कि भगत सिंह के विचार और आदर्श आज भी युवाओं को राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भागीदारी के लिए प्रेरित करते हैं।

इस मौके पर रायपुर उत्तर विधायक पुरंदर मिश्रा, सीजीएमएससी अध्यक्ष दीपक म्हस्के, अल्पसंख्यक बोर्ड के अध्यक्ष अमरजीत छाबड़ा एवं अन्य गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।

इसके अलावा, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने वोकल फॉर लोकल को बढ़ावा देने की अपील करते हुए आधिकारिक सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्‍स पर पोस्ट लिखा, "वोकल फॉर लोकल सिर्फ स्वदेशी उत्पाद खरीदने की अपील नहीं, बल्कि हर भारतीय के आत्मसम्मान और आर्थिक आजादी का मंत्र है।"

उन्होंने पोस्ट में आगे लिखा कि जब भी हम स्वदेशी उत्पाद अपनाते हैं, तब हम किसी किसान, कारीगर, मजदूर या उद्यमी की मेहनत और सपनों को अपने जीवन का हिस्सा बनाते हैं। यही असली राष्ट्रसेवा है- अपने देश की मिट्टी से जुड़े उत्पादों को प्राथमिकता देना।

सीएम साय ने एक अन्य 'एक्‍स' पोस्ट में लिखा कि रविवार को भारतीय जनता पार्टी के ‘आत्मनिर्भर भारत अभियान’ समारोह में शामिल हुए और हम सबने स्वदेशी संकल्प पत्र भरते हुए आत्मनिर्भर भारत बनाने का संकल्प लिया। मेरा दृढ़ विश्वास है कि स्वदेशी ही आत्मनिर्भर भारत का सबसे सशक्त मार्ग है।

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

भगत सिंह का योगदान क्या था?
भगत सिंह ने स्वतंत्रता संग्राम में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई और अपने बलिदान से आने वाली पीढ़ियों को प्रेरित किया।
वोकल फॉर लोकल का महत्व क्या है?
वोकल फॉर लोकल का उद्देश्य स्वदेशी उत्पादों को बढ़ावा देना और भारतीय अर्थव्यवस्था को सशक्त बनाना है।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम 1 महीना पहले
  2. 4 महीने पहले
  3. 4 महीने पहले
  4. 4 महीने पहले
  5. 4 महीने पहले
  6. 4 महीने पहले
  7. 10 महीने पहले
  8. 11 महीने पहले