9 मार्च का पंचांग: चैत्र कृष्ण की षष्ठी तिथि के विशेष योग और राहुकाल

Click to start listening
9 मार्च का पंचांग: चैत्र कृष्ण की षष्ठी तिथि के विशेष योग और राहुकाल

सारांश

जानें 9 मार्च के पंचांग में चैत्र कृष्ण पक्ष की षष्ठी तिथि के महत्वपूर्ण योगों के बारे में। इस दिन सर्वार्थ सिद्धि और रवि योग का संयोग है, लेकिन भद्रा का भी प्रभाव रहेगा।

Key Takeaways

  • 9 मार्च को चैत्र कृष्ण पक्ष की षष्ठी तिथि है।
  • सर्वार्थ सिद्धि और रवि योग का विशेष संयोग रहेगा।
  • भद्रा का प्रभाव रात 11 बजकर 27 मिनट से रहेगा।
  • राहुकाल सुबह 8 बजकर 6 मिनट से 9 बजकर 35 मिनट तक होगा।
  • सुभ मुहूर्तों का सही उपयोग करें।

नई दिल्ली, 8 मार्च (राष्ट्र प्रेस)। सोमवार, 9 मार्च को चैत्र माह के कृष्ण पक्ष की षष्ठी तिथि का महत्व है। पंचांग के अनुसार, इस दिन कई महत्वपूर्ण योग निर्मित हो रहे हैं। इस दिन सर्वार्थ सिद्धि योग और रवि योग का विशेष संयोग देखने को मिलेगा। हालांकि, रात में भद्रा का प्रभाव भी रहेगा, इसलिए कुछ कार्यों में सावधानी बरतने की सलाह दी जाती है।

दृक पंचांग के अनुसार, 9 मार्च को सूर्योदय सुबह 6 बजकर 38 मिनट पर और सूर्यास्त शाम 6 बजकर 26 मिनट पर होगा। इस दिन कृष्ण पक्ष की षष्ठी तिथि रात 11 बजकर 27 मिनट तक रहेगी, उसके बाद सप्तमी तिथि का आरंभ होगा। नक्षत्र की स्थिति के अनुसार विशाखा नक्षत्र शाम 4 बजकर 11 मिनट तक रहेगा, इसके पश्चात अनुराधा नक्षत्र प्रारंभ होगा। योग में व्याघात योग सुबह 7 बजकर 36 मिनट तक रहेगा, जिसके बाद हर्षण योग का आरंभ होगा। करण की बात करें तो गर करण सुबह 10 बजकर 16 मिनट तक रहेगा, इसके बाद वणिज करण रात 11 बजकर 27 मिनट तक रहेगा और फिर विष्टि करण प्रारंभ होगा।

इस दिन सर्वार्थ सिद्धि योग और रवि योग शाम 4 बजकर 11 मिनट से शुरू होकर अगले दिन, 10 मार्च की सुबह 6 बजकर 37 मिनट तक रहेंगे। इन योगों को शुभ और कार्यसिद्धि देने वाला माना जाता है। इसी दौरान रात 11 बजकर 27 मिनट से भद्रा भी लग जाएगी, जो 10 मार्च की सुबह 6 बजकर 37 मिनट तक प्रभाव में रहेगी।

दिन के शुभ मुहूर्तों की बात करें तो ब्रह्म मुहूर्त सुबह 5 बजे से 5 बजकर 49 मिनट तक रहेगा। अभिजित मुहूर्त दोपहर 12 बजकर 8 मिनट से 12 बजकर 55 मिनट तक रहेगा, जबकि विजय मुहूर्त 2 बजकर 30 मिनट से 3 बजकर 17 मिनट तक रहेगा। गोधूलि मुहूर्त शाम 6 बजकर 23 मिनट से 6 बजकर 48 मिनट तक रहेगा।

अशुभ समय की बात करें तो सोमवार को राहुकाल सुबह 8 बजकर 6 मिनट से 9 बजकर 35 मिनट तक रहेगा। यमगंड 11 बजकर 3 मिनट से 12 बजकर 32 मिनट तक और गुलिक काल दोपहर 2 बजे से 3 बजकर 29 मिनट तक रहेगा। इसके अलावा वर्ज्य काल रात 8 बजकर 40 मिनट से 10 बजकर 28 मिनट तक रहेगा। दुर्मुहूर्त दोपहर 12 बजकर 55 मिनट से 1 बजकर 43 मिनट तक रहेगा।

Point of View

जिसमें कई शुभ योगों का निर्माण हो रहा है।
NationPress
08/03/2026

Frequently Asked Questions

9 मार्च को कौन-से योग बन रहे हैं?
इस दिन सर्वार्थ सिद्धि योग और रवि योग का विशेष संयोग रहेगा।
भद्रा का प्रभाव कब तक रहेगा?
भद्रा रात 11 बजकर 27 मिनट से लग जाएगी और 10 मार्च की सुबह 6 बजकर 37 मिनट तक प्रभाव में रहेगी।
राहुकाल कब रहेगा?
राहुकाल सोमवार को सुबह 8 बजकर 6 मिनट से 9 बजकर 35 मिनट तक रहेगा।
कौन-से शुभ मुहूर्त हैं?
ब्रह्म मुहूर्त सुबह 5 बजे से 5 बजकर 49 मिनट, अभिजित मुहूर्त दोपहर 12 बजकर 8 मिनट से 12 बजकर 55 मिनट, और विजय मुहूर्त 2 बजकर 30 मिनट से 3 बजकर 17 मिनट तक रहेगा।
कब से कब तक व्याघात योग रहेगा?
व्याघात योग सुबह 7 बजकर 36 मिनट तक रहेगा।
Nation Press