10 अगस्त 2026
LIVE
Get it on Google Play Download on the App Store

क्या पीएम मोदी और अन्य नेताओं ने सीएम हेमंत सोरेन को जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं?

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
क्या पीएम मोदी और अन्य नेताओं ने सीएम हेमंत सोरेन को जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं?

सारांश

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अन्य नेताओं ने झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को उनके जन्मदिन पर विशेष शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर सभी ने उन्हें अच्छे स्वास्थ्य और दीर्घायु की प्रार्थना की। जानें इस खास दिन की कुछ महत्वपूर्ण बातें और नेताओं की शुभकामनाएं।

मुख्य बातें

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दीर्घायु की कामना की।
राजनाथ सिंह ने उन्हें स्वस्थ जीवन की शुभकामनाएं दी।
कांग्रेस सांसद राजीव शुक्ला ने भी शुभकामनाएं दीं।
नेताओं ने व्यक्तिगत संबंधों का महत्व दर्शाया।
हेमंत सोरेन का जन्मदिन उनके लिए विशेष था।

नई दिल्ली, 10 अगस्त (राष्ट्र प्रेस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और कई अन्य प्रमुख नेताओं ने रविवार को झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को उनके जन्मदिन पर शुभकामनाएं दीं। पीएम मोदी ने सोरेन के लिए अच्छे स्वास्थ्य और लंबी आयु की कामना की।

झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के दीर्घायु की कामना करते हुए पीएम मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट में लिखा, “झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को जन्मदिन की ढेर सारी बधाई। मैं उनकी दीर्घायु और उत्तम स्वास्थ्य की कामना करता हूं।”

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा, “झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं। भगवान उन्हें दीर्घायु और स्वस्थ जीवन प्रदान करें।”

कांग्रेस सांसद राजीव शुक्ला ने एक्स पर लिखा, “झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं। मैं आपके उत्तम स्वास्थ्य एवं मंगलमय जीवन की कामना करता हूं।”

झारखंड कांग्रेस के नेता इरफान अंसारी ने एक्स पर लिखा, “बड़े भाई हेमंत सोरेन को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं। बाबा के निधन के बाद यह जन्मदिन आपके लिए आसान नहीं होगा। मैं जानता हूं कि इस कठिन समय में आप पर कष्ट का पहाड़ टूट पड़ा है। मैं दिल से आपके दर्द को महसूस कर रहा हूं और इस कठिन घड़ी में आपके साथ मजबूती से खड़ा हूं। ऊपर वाले से दुआ है कि आपको इस गहरे दुःख को सहने की शक्ति दे और आप और भी मजबूत बनकर उभरें। आपका साहस और धैर्य ही इस कठिन समय में हम सभी के लिए प्रेरणा है। जन्मदिन पर मेरी यही प्रार्थना है कि आने वाला समय आपके जीवन में शांति, शक्ति और संबल लेकर आए।”

बोकारो से विधायक स्वाति सिंह ने एक्स पर लिखा, “झारखंड के यशस्वी, जनप्रिय और कर्मठ मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं। आपका नेतृत्व राज्य को नई दिशा और ऊर्जा प्रदान कर रहा है। भगवान आपको उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु और सफलता प्रदान करें ताकि आप यूं ही जनता की सेवा करते रहें। आपका जीवन प्रेरणादायी रहे और झारखंड निरंतर प्रगति के पथ पर अग्रसर हो।”

संपादकीय दृष्टिकोण

परन्तु व्यक्तिगत संबंधों को महत्व दिया जाना चाहिए।
RashtraPress
10 अगस्त 2026

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

हेमंत सोरेन का जन्मदिन कब है?
हेमंत सोरेन का जन्मदिन 10 अगस्त को है।
कौन-कौन से नेताओं ने शुभकामनाएं दीं?
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, और कांग्रेस सांसद राजीव शुक्ला ने शुभकामनाएं दीं।
मोदी जी ने क्या कहा?
मोदी जी ने सोरेन के दीर्घायु और अच्छे स्वास्थ्य की कामना की।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम 2 घंटे पहले
  2. 6 महीने पहले
  3. 8 महीने पहले
  4. 9 महीने पहले
  5. 11 महीने पहले
  6. 12 महीने पहले
  7. 1 साल पहले
  8. 1 साल पहले