क्या सीएम रेखा गुप्ता की पंजाब की जनता से अपील भाजपा को वोट करने का एक बेहतर अवसर है?
सारांश
मुख्य बातें
नई दिल्ली, 8 नवंबर (राष्ट्र प्रेस)। दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने पंजाब के निवासियों से भारतीय जनता पार्टी को वोट देने की अपील की है। इस अवसर पर उन्होंने आम आदमी पार्टी (आप) पर तीखा हमला किया। उन्होंने कहा कि यह एक अद्भुत अवसर है पंजाब से इन भ्रष्टाचारियों को बाहर निकालने का। भाजपा को वोट दें और तरनतारन की पावन भूमि से पूरे पंजाब में विकास और सुशासन वाली सरकार लाने का आह्वान करें।
सीएम रेखा गुप्ता ने पंजाब की जनता से भाजपा को वोट देने की अपील करते हुए कहा कि कमल के चिन्ह पर वोट दें, ताकि पंजाब को बचाया जा सके।
उन्होंने सोशल मीडिया एक्स पर शनिवार को एक पोस्ट में लिखा, "सत श्री अकाल। तरनतारन, आपके पास एक अद्भुत मौका है पंजाब से इन भ्रष्टाचारियों को हटाने का। भाजपा को वोट दें और तरनतारन की पावन भूमि से ही पूरे पंजाब में विकास और सुशासन वाली सरकार लाने का आह्वान करें।"
उन्होंने कहा कि आज जो पंजाब नशे, फिरौती, कब्जे और कर्ज में डूबा है, उसे बचाना हमारा धर्म है। जो लोग दिल्ली को लूट चुके हैं, वही अब पंजाब की धरती पर बैठे हैं। वे शीशमहल बना रहे हैं, सरकारी जमीनें बेच रहे हैं, और जनता का खून-पसीना अपनी ऐशो-आराम में बहा रहे हैं।
उन्होंने पोस्ट में आगे लिखा, "पंजाब, जो देश का अन्नदाता है, आज अपने ही घर में परेशान है। क्यों? क्योंकि आप सरकार ने पंजाब को भ्रष्टाचार में डुबो दिया है। अब पंजाब को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ईमानदार, स्थिर, और डबल इंजन सरकार की आवश्यकता है।"
सीएम रेखा गुप्ता ने एक्स पोस्ट के जरिए पंजाब की जनता से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) को वोट करने की अपील की और लिखा, "इस बार, गुरु साहब का नाम लेकर, कमल का बटन इतनी जोर से दबाइए कि पंजाब से नशा, भ्रष्टाचार और भय सब मिट जाए। कमल पर वोट दीजिए, पंजाब को बचाइए।