27 जून 2026
LIVE
Get it on Google Play Download on the App Store

अमृतसर के गगनदीप सुसाइड मामले में परिवार का सरकार को 24 घंटे का अल्टीमेटम, पूर्व मंत्री भुल्लर की गिरफ्तारी की मांग

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
अमृतसर के गगनदीप सुसाइड मामले में परिवार का सरकार को 24 घंटे का अल्टीमेटम, पूर्व मंत्री भुल्लर की गिरफ्तारी की मांग

सारांश

अमृतसर में गगनदीप सिंह रंधावा की संदिग्ध आत्महत्या के मामले में परिवार ने सरकार को 24 घंटे का अल्टीमेटम दिया है। यदि आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होती, तो वे सड़कों पर उतरने की चेतावनी दे रहे हैं।

मुख्य बातें

गगनदीप सिंह रंधावा की संदिग्ध आत्महत्या का मामला गंभीर है।
परिवार ने 24 घंटे का अल्टीमेटम दिया है।
पूर्व मंत्री लालजीत भुल्लर पर आरोप हैं।
सीबीआई जांच की मांग भी की जा रही है।
परिवार ने सबूत प्रस्तुत किए हैं।

अमृतसर, 23 मार्च (राष्ट्र प्रेस)। पंजाब वेयरहाउसिंग कॉर्पोरेशन (पीडब्ल्यूसी) के जिला प्रबंधक गगनदीप सिंह रंधावा की मृत्यु के बाद उनके परिवार ने सरकार पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने चेतावनी दी है कि यदि 24 घंटे में आरोपियों को गिरफ्तार नहीं किया गया, तो हम सड़कों पर उतरकर अपनी भी कुर्बानी देने के लिए तैयार हैं।

गगनदीप की मौत के मामले में पूर्व मंत्री लालजीत भुल्लर पर उन्हें प्रताड़ित करने के आरोप हैं। गगनदीप ने आत्महत्या से पहले एक वीडियो भी बनाया था, जिसमें उन्होंने पूर्व मंत्री का नाम लिया। परिवार ने पंजाब के लोगों से अपील की है कि इस कठिन समय में वे हमारे साथ खड़े हों और हमें सहयोग दें।

गगनदीप की पत्नी ने कहा कि उनकी मृत्यु 21 मार्च को हुई थी, लेकिन आज 23 तारीख हो चुकी है और इस मामले में कुछ भी नहीं हुआ है। हमारी मांग है कि आरोपी को गिरफ्तार किया जाए, लेकिन सरकार ने कोई कदम नहीं उठाया। उन्होंने सरकार को 24 घंटे का अल्टीमेटम देते हुए कहा कि अगर कोई कार्रवाई नहीं हुई, तो हम अपने बच्चों के साथ सड़कों पर उतरेंगे। यदि पंजाब सरकार हमारी बात नहीं सुनती, तो हम सीबीआई जांच की मांग करेंगे।

गगनदीप के एक रिश्तेदार ने कहा, "गगनदीप ने कहा था कि मेरी बलि दी जा रही है, लेकिन यह व्यर्थ नहीं जानी चाहिए। आज यह गगनदीप के साथ हुआ है, अगर सरकार ने गलत लोगों को नहीं रोका तो कल किसी और के साथ भी हो सकता है। सरकार से अपील है कि इस मामले को अधिक समय तक न खींचा जाए।"

उन्होंने मांग की कि कातिलों को जल्द से जल्द गिरफ्तार करके सलाखों के पीछे भेजा जाना चाहिए।

गगनदीप की बेटी ने कहा, "वे (आरोपी पक्ष) कहते हैं कि आरोप बेबुनियाद हैं। इसमें कोई सबूत नहीं है। लेकिन मेरे पापा की मौत के मामले में पुख्ता सबूत हैं। उन्हें आधिकारिक नंबर से 10 बार कॉल आई थी। इसकी तकनीकी और फॉरेंसिक जांच होनी चाहिए, जिससे सब कुछ स्पष्ट हो सके। आरोपी को तुरंत गिरफ्तार किया जाए और उन्हें जमानत भी नहीं मिलनी चाहिए।"

संपादकीय दृष्टिकोण

जिसमें एक युवा प्रबंधक की मृत्यु के बाद उनके परिवार ने सरकार के प्रति चिंता व्यक्त की है। आरोपों के अनुसार, पूर्व मंत्री के खिलाफ साक्ष्य हैं, और परिवार की मांग है कि न्याय मिले।
RashtraPress
27 जून 2026

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

गगनदीप सिंह रंधावा की मृत्यु कैसे हुई?
गगनदीप सिंह रंधावा की मृत्यु संदिग्ध परिस्थितियों में हुई है, जिसमें आत्महत्या का आरोप है।
परिवार की मांग क्या है?
परिवार ने आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की है और सरकार को 24 घंटे का अल्टीमेटम दिया है।
पूर्व मंत्री का नाम क्यों लिया गया?
गगनदीप ने आत्महत्या से पहले एक वीडियो में पूर्व मंत्री लालजीत भुल्लर का नाम लिया था।
क्या परिवार सीबीआई जांच की मांग कर रहा है?
हाँ, अगर पंजाब सरकार उनकी बात नहीं सुनती है, तो परिवार ने सीबीआई जांच की मांग की है।
क्या इस मामले में कोई सबूत हैं?
परिवार का कहना है कि गगनदीप को आधिकारिक नंबर से 10 बार कॉल आई थी, जो सबूत के रूप में प्रस्तुत किया जा सकता है।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम 2 महीने पहले
  2. 3 महीने पहले
  3. 3 महीने पहले
  4. 3 महीने पहले
  5. 3 महीने पहले
  6. 3 महीने पहले
  7. 3 महीने पहले
  8. 3 महीने पहले