30 जुलाई 2026
LIVE
Get it on Google Play Download on the App Store

क्या हिमाचल प्रदेश के नैना देवी में भक्तों की भीड़ देखी गई?

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
क्या हिमाचल प्रदेश के नैना देवी में भक्तों की भीड़ देखी गई?

सारांश

हिमाचल प्रदेश के नैना देवी मंदिर में नवरात्रि के तीसरे दिन श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी। भक्तजन माता के चंद्रघंटा स्वरूप की पूजा कर रहे हैं। हरियाणा के डिप्टी स्पीकर ने भी मंदिर जाकर आशीर्वाद लिया।

मुख्य बातें

नैना देवी में नवरात्रि के दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालु आते हैं।
हरियाणा के डिप्टी स्पीकर ने भी मंदिर जाकर पूजा की।
मंदिर में महिला सुरक्षा का विशेष ध्यान रखा गया है।
श्रद्धालुओं के लिए सुविधाजनक व्यवस्थाएं की गई हैं।
भक्तों की मनोकामनाएं जल्दी पूरी होती हैं।

बिलासपुर, 24 सितंबर (राष्ट्र प्रेस)। हिमाचल प्रदेश के प्रसिद्ध शक्तिपीठ श्री नैना देवी में नवरात्रि के तीसरे दिन श्रद्धालुओं की एक विशाल भीड़ देखी गई। भक्तजन माता के चंद्रघंटा स्वरूप की पूजा-अर्चना करने के लिए आए हैं।

इस अवसर पर पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, उत्तर प्रदेश समेत विभिन्न राज्यों से हजारों की तादाद में श्रद्धालु नैना देवी मंदिर पहुंचे हैं।

मंदिर के बाहर श्रद्धालु सुबह से ही कतारों में खड़े होकर मां नैना देवी के दर्शन और आशीर्वाद लेने के लिए इंतजार कर रहे हैं। मंदिर न्यास ने हिमाचल प्रदेश सरकार के दिशा-निर्देशों के अनुसार श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए व्यवस्थाएं की हैं। श्रद्धालुओं के जयकारों से पूरा मंदिर परिसर भक्तिमय वातावरण में गूंज उठा।

हरियाणा सरकार के डिप्टी स्पीकर कृष्ण लाल ने भी शक्तिपीठ श्री नैना देवी मंदिर में पूजा-अर्चना कर माता का आशीर्वाद प्राप्त किया।

पुजारी हरीश शर्मा ने बताया कि नवरात्रि के तीसरे दिन मंदिर में काफी संख्या में श्रद्धालु दर्शन के लिए आ रहे हैं। सरकार के आदेश के अनुसार सभी कार्य किए जा रहे हैं। महिला सुरक्षा पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है।

उन्होंने कहा कि बारिश और भूस्खलन के कारण जो रास्ते बंद हो गए थे, उन्हें खोल दिया गया है और अन्य रास्तों को सुधारने का कार्य चल रहा है। मैं सभी भक्तों से अनुरोध करता हूं कि इन शुभ नवरात्रि के दिनों में आकर माता का आशीर्वाद प्राप्त करें।

श्रद्धालुओं ने बताया, "आज का दर्शन बहुत शुभ था, यह एक बहुत ही सकारात्मक और संतोषजनक अनुभव था। आज के दिन ज्यादा भीड़ देखने को मिल रही है। माता भक्तों की मनोकामना जल्दी पूरी करती है।"

श्रद्धालुओं ने कहा कि सरकार के दिशा-निर्देशों के अनुसार जिला प्रशासन और मंदिर ट्रस्ट द्वारा सभी व्यवस्थाएं की गई हैं। मंदिर और रास्तों में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं और जगह-जगह सुरक्षा कर्मी तैनात किए गए हैं। श्रद्धालु अपनी बारी का इंतजार कर रहे हैं।

संपादकीय दृष्टिकोण

जो एक सकारात्मक कदम है।
RashtraPress
30 जुलाई 2026

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

नैना देवी मंदिर में दर्शन करने का सही समय क्या है?
नैना देवी मंदिर में सुबह से लेकर शाम तक दर्शन किए जा सकते हैं, खासकर नवरात्रि के दौरान।
क्या मंदिर में सुरक्षा के इंतजाम किए गए हैं?
हाँ, मंदिर और रास्तों पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं।
क्या नवरात्रि में विशेष पूजा होती है?
जी हाँ, नवरात्रि के दौरान विशेष पूजा और अर्चना होती है।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम 4 महीने पहले
  2. 4 महीने पहले
  3. 7 महीने पहले
  4. 7 महीने पहले
  5. 10 महीने पहले
  6. 10 महीने पहले
  7. 10 महीने पहले
  8. 10 महीने पहले