2 अगस्त 2026
LIVE
Get it on Google Play Download on the App Store

आईआईटी दिल्ली ने कॉमिक बुक के जरिये विज्ञान को जीवंत किया

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
आईआईटी दिल्ली ने कॉमिक बुक के जरिये विज्ञान को जीवंत किया

सारांश

आईआईटी दिल्ली ने अपने अनोखे कॉमिक बुक-स्टाइल ब्रोशर के माध्यम से पदार्थ विज्ञान को एक नए और रोचक तरीके से प्रस्तुत किया है। यह पहल विद्यार्थियों को विज्ञान की दुनिया में ले जाने का एक आकर्षक माध्यम है।

मुख्य बातें

पदार्थ विज्ञान को रोचक तरीके से समझाने के लिए कॉमिक बुक का निर्माण।
पदार्थ’ के माध्यम से विद्यार्थियों को विज्ञान की सफारी पर ले जाना।
जटिल वैज्ञानिक अवधारणाओं को सरल बनाना।
आर्ट के माध्यम से विभाग की गतिविधियों का प्रदर्शन।
समावेशी और प्रासंगिक विज्ञान शिक्षा का उद्देश्य।

नई दिल्ली, १९ मार्च (राष्ट्र प्रेस) आईआईटी दिल्ली ने पदार्थ विज्ञान की दुनिया को कार्टून, कहानी और रंगों के माध्यम से जीवंत करने के लिए एक अनूठी पहल की है। इस दिशा में, आईआईटी दिल्ली ने एक विशेष कॉमिक बुक-शैली का ब्रोशर तैयार किया है।

‘डिलीवरिंग ए मटेरियल सफारी एक्सपीरियंस’ नामक इस ब्रोशर की विशेषता यह है कि इसमें विज्ञान को कथा और चित्रों के जरिए प्रस्तुत किया गया है। इसके मुख्य पात्र, एक मजेदार और समझदार किरदार, ‘प्रो. पदार्थ’ हैं, जो एक जिज्ञासु छात्र को पदार्थ विज्ञान की ‘सफारी’ पर ले जाते हैं। यह मार्गदर्शक विद्यार्थियों को पदार्थ विज्ञान के विभिन्न क्षेत्रों जैसे धातुओं, सिरेमिक्स, पॉलिमर्स, डेटा विज्ञान, और उभरती स्मार्ट सामग्रियों की एक ‘जंगल-सफारी’ जैसी यात्रा कराते हैं।

इस रोचक कहानी के माध्यम से यह ब्रोशर जटिल वैज्ञानिक अवधारणाओं को सरल बनाने और वास्तविक दुनिया से उनके संबंधों को उजागर करने का प्रयास करता है। इसमें आईआईटी दिल्ली की समानता, विविधता और समावेशन की प्रतिबद्धता को भी दर्शाया गया है। आईआईटी दिल्ली के प्रो. जयंत जैन का कहना है, “इस कॉमिक पुस्तक की कल्पना स्टेम के रोचक पहलुओं को उजागर करने के लिए की गई थी। पदार्थ इंजीनियरिंग एक अत्यंत रचनात्मक और प्रेरणादायक क्षेत्र है, और हम ऐसा माध्यम चाहते थे जो विद्यार्थियों और गैर-तकनीकी पाठकों को समान रूप से आकर्षित करे।”

‘प्रो. पदार्थ’ के रोमांचक अभियानों के माध्यम से हम जिज्ञासा जगाने और हमारे संसार को आकार देने वाली सामग्रियों को समझने में छिपे उत्साह को प्रदर्शित करने की आशा करते हैं।” इस पहल का नेतृत्व करने वाले प्रो. आर. लक्ष्मी नारायण ने बताया, “इसका उद्देश्य विद्यार्थियों को पदार्थों को ऐसे वस्तुओं के रूप में देखने के लिए प्रेरित करना है, जिनका वे प्रतिदिन अनुभव करते हैं। ताकि उनकी सोच तकनीकी न होकर पूर्णत: प्राकृतिक और तार्किक हो।” प्रो. पदार्थ के माध्यम से पदार्थों की दुनिया की यह यात्रा एक नई कल्पनात्मक दुनिया होगी, जिससे हम अपने युवा पदार्थ वैज्ञानिकों तक पहुँचने का प्रयास कर रहे हैं।”

संस्थान का कहना है कि इस कॉमिक बुक के पहले संस्करण के बाद, एक श्रृंखला के रूप में अन्य कॉमिक बुक्स भी समय-समय पर जारी की जाएंगी, जिनका उद्देश्य कला के माध्यम से विभाग और उसके शोध परियोजनाओं और शिक्षण कार्यों के मूल स्वरूप को दर्शाना है। यह रचनात्मक पहल पदार्थ विज्ञान एवं इंजीनियरिंग विभाग के व्यापक मिशन का हिस्सा है, जिसमें विज्ञान को सुलभ, प्रासंगिक और समावेशी तरीकों से प्रस्तुत करना शामिल है। -राष्ट्र प्रेस जीसीबी

संपादकीय दृष्टिकोण

बल्कि सभी पाठकों के लिए प्रेरणादायक है।
RashtraPress
2 अगस्त 2026

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

आईआईटी दिल्ली की कॉमिक बुक का उद्देश्य क्या है?
इस कॉमिक बुक का उद्देश्य छात्रों को विज्ञान की जटिल अवधारणाओं को सरल और रोचक तरीके से समझाना है।
‘प्रो. पदार्थ’ कौन हैं?
‘प्रो. पदार्थ’ एक काल्पनिक किरदार है जो छात्रों को पदार्थ विज्ञान की दुनिया में ले जाता है।
कॉमिक बुक में कौन-कौन से विषय शामिल हैं?
इसमें धातुओं, सिरेमिक्स, पॉलिमर्स, डेटा विज्ञान और स्मार्ट सामग्रियों जैसे विषय शामिल हैं।
क्या इस कॉमिक बुक का कोई दूसरा संस्करण आएगा?
जी हाँ, पहले संस्करण के बाद अन्य कॉमिक बुक्स भी समय-समय पर जारी की जाएंगी।
आईआईटी दिल्ली की इस पहल का महत्व क्या है?
यह पहल विज्ञान को सुलभ और समावेशी तरीकों से प्रस्तुत करने का एक महत्वपूर्ण प्रयास है।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम 3 सप्ताह पहले
  2. 1 महीना पहले
  3. 1 महीना पहले
  4. 3 महीने पहले
  5. 7 महीने पहले
  6. 7 महीने पहले
  7. 8 महीने पहले
  8. 1 साल पहले