19 जुलाई 2026
LIVE
Get it on Google Play Download on the App Store

क्या झारखंड के खूंटी में सड़क हादसे ने चर्च के पादरी की जान ले ली?

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
क्या झारखंड के खूंटी में सड़क हादसे ने चर्च के पादरी की जान ले ली?

सारांश

खूंटी में हुए एक भयानक सड़क हादसे ने दो लोगों की जान ले ली। चर्च के पादरी सहित, एक अन्य पादरी गंभीर रूप से घायल हैं। इस दर्दनाक घटना ने स्थानीय समुदाय को झकझोर दिया है। जानिए कैसे हुआ यह हादसा और इसकी वजह क्या थी।

मुख्य बातें

खूंटी में हुए सड़क हादसे में दो लोगों की जान गई।
एक अन्य पादरी गंभीर रूप से घायल है।
स्थानीय लोगों ने राहत कार्य में मदद की।
तेज रफ्तार और अंधेरे में वाहन की दूरी का सही अनुमान न लगाना हादसे का कारण था।
पुलिस मामले की जांच कर रही है।

खूंटी, 8 जनवरी (राष्ट्र प्रेस)। झारखंड के खूंटी जिले के तोरपा में बुधवार रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में चर्च के पादरी सहित दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक अन्य पादरी गंभीर रूप से घायल हो गए।

यह दुर्घटना खूंटी–सिमडेगा मुख्य मार्ग पर डोडमा बाजार टांड के निकट रात लगभग 11 बजे हुई। जानकारी के अनुसार, डोडमा विशुनपुर निवासी फादर सुशील प्रवीण तिडू और डोडमा निवासी सुनील भेंगरा की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। वहीं, फादर जॉन्सन भेंगरा गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए रिम्स, रांची रेफर किया गया है। उनकी हालत चिंताजनक बताई जा रही है।

बताया गया है कि डोडमा बाजार टांड के पास एक कार ने सड़क पर आगे चल रहे ट्रक में पीछे से जोरदार टक्कर मारी। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और उसमें सवार लोग अंदर फंस गए। हादसे की आवाज सुनकर आसपास के ग्रामीण और राहगीर मौके पर पहुंचे और तत्काल राहत कार्य शुरू किया। स्थानीय लोगों की मदद से कार में फंसे सभी घायलों को बाहर निकाला गया और एंबुलेंस के माध्यम से सदर अस्पताल, खूंटी भेजा गया।

अस्पताल पहुंचने पर चिकित्सकों ने जांच के बाद फादर सुशील प्रवीण तिडू और सुनील भेंगरा को मृत घोषित कर दिया। वहीं, फादर जॉन्सन भेंगरा को गंभीर अवस्था में रिम्स, रांची रेफर किया गया।

दुर्घटना की सूचना मिलते ही तोरपा थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और क्षतिग्रस्त वाहनों को सड़क से हटाकर यातायात बहाल किया। पुलिस ने ट्रक चालक से पूछताछ शुरू कर दी है और हादसे के कारणों की जांच की जा रही है।

प्रारंभिक तौर पर तेज रफ्तार और अंधेरे में वाहन की दूरी का सही अनुमान न लगा पाना दुर्घटना का कारण माने जा रहे हैं। घटना के बाद चर्च समुदाय और स्थानीय लोगों में शोक व्याप्त है। पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

संपादकीय दृष्टिकोण

बल्कि पूरे देश के लिए एक चेतावनी है। सड़क सुरक्षा के नियमों का पालन न करना और तेज गति से वाहन चलाना गंभीर परिणाम ला सकता है। हमें सड़क पर सावधानी बरतने की आवश्यकता है ताकि ऐसी घटनाएं न हों।
RashtraPress
19 जुलाई 2026

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

इस सड़क हादसे में कितने लोग प्रभावित हुए?
इस सड़क हादसे में दो लोगों की मौत हुई और एक अन्य पादरी गंभीर रूप से घायल हुआ।
क्या हादसे का कारण तेज रफ्तार था?
हाँ, प्रारंभिक जांच में तेज रफ्तार और अंधेरे में वाहन की दूरी का सही अनुमान न लगा पाना दुर्घटना का कारण माना जा रहा है।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम 1 महीना पहले
  2. 2 महीने पहले
  3. 9 महीने पहले
  4. 9 महीने पहले
  5. 1 साल पहले
  6. 1 साल पहले
  7. 1 साल पहले
  8. 1 साल पहले