26 जून 2026
LIVE
Get it on Google Play Download on the App Store

क्या झारखंड की हेमंत सोरेन सरकार को सिर्फ चर्च की चिंता है? : बाबूलाल मरांडी

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
क्या झारखंड की हेमंत सोरेन सरकार को सिर्फ चर्च की चिंता है? : बाबूलाल मरांडी

सारांश

झारखंड में मंदिरों पर हमले और आदिवासी धर्मस्थलों पर कब्जे की घटनाएं बढ़ रही हैं, लेकिन राज्य सरकार की चिंता केवल चर्च की सुरक्षा तक सीमित है। बाबूलाल मरांडी ने इस पर सवाल उठाया है कि क्या चर्च को ही विशेष सुरक्षा की आवश्यकता है।

मुख्य बातें

झारखंड में मंदिरों पर हमले और आदिवासी धर्मस्थलों पर कब्जे की घटनाएं बढ़ रही हैं।
बाबूलाल मरांडी ने चर्च की सुरक्षा को लेकर सवाल उठाए हैं।
सरकार को सभी धार्मिक स्थलों की सुरक्षा पर ध्यान देना चाहिए।
आदिवासियों के धर्मस्थलों की सुरक्षा की अनदेखी नहीं होनी चाहिए।
सुरक्षा व्यवस्था का संतुलित होना सभी के लिए आवश्यक है।

रांची, 6 अक्टूबर (राष्ट्र प्रेस)। झारखंड भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष एवं नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने कहा है कि झारखंड में मंदिरों पर हमले और आदिवासी धर्मस्थलों पर कब्जे की घटनाएं लगातार हो रही हैं, लेकिन राज्य सरकार को सिर्फ चर्च की सुरक्षा की चिंता है।

मरांडी ने एक सोशल मीडिया पोस्ट में कहा कि सिमडेगा में चर्च की सुरक्षा के लिए डीसी, एसपी और अन्य प्रशासनिक अधिकारी ईसाई धर्मगुरुओं के साथ बैठक करने जा रहे हैं, जो यह दर्शाता है कि सरकार केवल एक समुदाय विशेष के धार्मिक स्थलों को लेकर चिंतित है।

उन्होंने कहा कि पिछले कुछ वर्षों में झारखंड के कई इलाकों में आदिवासियों के सरना स्थल, मसना स्थल, जाहिर थान, मांझी थान और हड़गड़ी की जमीनों पर कब्जे और अतिक्रमण की घटनाएं लगातार हो रही हैं। मंदिरों पर हमले हुए हैं, देवी-देवताओं की प्रतिमाएं खंडित की गई हैं, लेकिन इन स्थलों की सुरक्षा को लेकर सरकार ने कभी कोई बैठक नहीं बुलाई।

उन्होंने कहा, “क्या कभी राज्य सरकार ने मंदिरों, सरना या गुरुद्वारों की सुरक्षा पर समाज के धर्मगुरुओं के साथ बैठक की? जवाब है, नहीं!”

मरांडी ने सवाल उठाया कि आखिर चर्च को ही विशेष सुरक्षा की जरूरत क्यों महसूस की जा रही है? क्या यह उन मतांतरण गिरोहों को सुरक्षा देने की तैयारी है, जो ‘चंगाई सभा’ के नाम पर भोले-भाले आदिवासियों को धर्मांतरण करा रहे हैं?

उन्होंने कहा कि चर्च की साजिश और कुछ चर्च-प्रेमी अफसरों की भूमिका के कारण सिमडेगा में अब तक लगभग 51 प्रतिशत आबादी ईसाई धर्म अपना चुकी है। सरकार प्रायोजित इस बैठक के पीछे की मंशा को लेकर लोगों के मन में संदेह स्वाभाविक है।

मरांडी ने मांग की कि अगर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा करना चाहते हैं, तो सिर्फ चर्च तक सीमित न रहें। आदिवासियों के सरना, मसना, जाहिर थान, मांझी थान, मंदिर, मस्जिद और गुरुद्वारों की सुरक्षा पर भी समान रूप से चर्चा होनी चाहिए। उन्होंने सिमडेगा में होने वाली बैठक का एजेंडा सार्वजनिक करने या सभी धर्मों और समाजों के प्रतिनिधियों को आमंत्रित कर समग्र सुरक्षा पर चर्चा करने की मांग की।

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

झारखंड में मंदिरों पर हमले की घटनाएं क्यों बढ़ रही हैं?
झारखंड में मंदिरों पर हमले और आदिवासी धर्मस्थलों पर कब्जे की घटनाएं सुरक्षा की कमी और प्रशासनिक लापरवाही के कारण बढ़ रही हैं।
बाबूलाल मरांडी ने चर्च की सुरक्षा पर क्या कहा?
बाबूलाल मरांडी ने कहा कि सरकार चर्च की सुरक्षा को प्राथमिकता दे रही है, जबकि अन्य धार्मिक स्थलों की सुरक्षा की अनदेखी की जा रही है।
क्या सरकार को सभी धार्मिक स्थलों की सुरक्षा पर ध्यान देना चाहिए?
हां, सरकार को सभी धार्मिक स्थलों की सुरक्षा पर समान रूप से ध्यान देना चाहिए ताकि सभी समुदायों की धार्मिक भावनाओं का सम्मान हो सके।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम 1 महीना पहले
  2. 2 महीने पहले
  3. 5 महीने पहले
  4. 5 महीने पहले
  5. 9 महीने पहले
  6. 9 महीने पहले
  7. 10 महीने पहले
  8. 11 महीने पहले