11 अगस्त 2026
LIVE
Get it on Google Play Download on the App Store

क्या राजद-कांग्रेस और सपा घुसपैठियों को वोट बैंक मानते हैं? केशव प्रसाद मौर्य

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
क्या राजद-कांग्रेस और सपा घुसपैठियों को वोट बैंक मानते हैं? केशव प्रसाद मौर्य

सारांश

क्या राजद, कांग्रेस और सपा घुसपैठियों को वोट बैंक मानते हैं? केशव प्रसाद मौर्य का ताजा बयान इस मुद्दे पर नया मोड़ लाता है। आव्रजन की समस्या पर उनके विचार और देशवासियों से अपील जानें।

मुख्य बातें

घुसपैठियों को वोट बैंक नहीं मानना चाहिए।
मुस्लिम तुष्टीकरण की राजनीति का मुद्दा।
घुसपैठियों के खिलाफ भारत छोड़ो अभियान।
संसाधनों पर भारत के लोगों का अधिकार।
घुसपैठियों से मुक्ति के लिए एकजुटता की आवश्यकता।

लखनऊ, 8 दिसंबर (राष्ट्र प्रेस)। उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने राष्ट्रीय जनता दल (राजद), कांग्रेस और समाजवादी पार्टी (सपा) पर मुस्लिम तुष्टीकरण की राजनीति करने का आरोप लगाया।

उपमुख्यमंत्री ने कहा कि ये राजनीतिक दल घुसपैठियों को अपने वोट बैंक के रूप में मानते हैं।

लखनऊ में राष्ट्र प्रेस से बातचीत के दौरान डिप्टी सीएम ने कहा कि चाहे समाजवादी पार्टी हो, कांग्रेस हो, राष्ट्रीय जनता दल हो, या टीएमसी हो-ये सभी घुसपैठियों को अपना वोट बैंक मानते हैं और मुस्लिम तुष्टीकरण की राजनीति करते हैं। हम घुसपैठियों को वोट बैंक नहीं मानते हैं, और न ही तुष्टीकरण की राजनीति करते हैं।

घुसपैठ का आगे जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि देशभर में घुसपैठियों के खिलाफ भारत छोड़ो अभियान चल रहा है। मुझे पूरा भरोसा है कि भेष बदलकर रहने वाले घुसपैठिए जल्द ही देश से बाहर किए जाएंगे। तेजी से घुसपैठियों को चिन्हित करने का काम किया जा रहा है; वह दिन दूर नहीं जब सभी घुसपैठियों को भारत से खदेड़ दिया जाएगा।

सीएम योगी आदित्यनाथ के निर्देशों के बाद अवैध घुसपैठियों के खिलाफ हो रही कार्रवाई पर उन्होंने कहा कि यह बहुत अच्छा कदम है। भारत घुसपैठियों के लिए कोई शेल्टर होम नहीं है, और न ही उत्तर प्रदेश। घुसपैठियों को भारत से बाहर भेजा जाना चाहिए। उनकी जांच होनी चाहिए।

उपमुख्यमंत्री ने देश और प्रदेश की जनता से अपील करते हुए कहा कि मैं समाज से अपील करता हूं कि अगर किसी को किसी घुसपैठिए के कहीं छिपे होने की जानकारी है, तो वे पुलिस या प्रशासन को बताएं। उन्होंने कहा कि देश के संसाधन पर भारत के लोगों का अधिकार है, लेकिन लोगों के अधिकार पर घुसपैठिए डाका डाल रहे हैं। अब वक्त आ गया है कि इन घुसपैठियों से मुक्ति पाई जाए।

उन्होंने कहा कि भारत से घुसपैठियों को खदेड़ने के लिए देशवासियों को मिलकर एकजुट होकर काम करना होगा।

संपादकीय दृष्टिकोण

और सभी राजनीतिक दलों को इसे गंभीरता से लेना चाहिए।
RashtraPress
11 अगस्त 2026

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

केशव प्रसाद मौर्य ने किस पार्टी पर आरोप लगाया?
उन्होंने राजद, कांग्रेस और सपा पर मुस्लिम तुष्टीकरण की राजनीति करने का आरोप लगाया।
घुसपैठियों के खिलाफ क्या अभियान चल रहा है?
देशभर में घुसपैठियों के खिलाफ भारत छोड़ो अभियान चल रहा है।
क्या घुसपैठियों को भारत से बाहर भेजा जाएगा?
उपमुख्यमंत्री ने कहा कि घुसपैठियों को जल्द ही भारत से बाहर भेजा जाएगा।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम 3 महीने पहले
  2. 4 महीने पहले
  3. 7 महीने पहले
  4. 8 महीने पहले
  5. 8 महीने पहले
  6. 1 साल पहले
  7. 1 साल पहले
  8. 1 साल पहले