क्या संजय राउत ने 'उद्धव सेना' को 'सोनिया सेना' में बदल दिया? : शहजाद पूनावाला

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
क्या संजय राउत ने 'उद्धव सेना' को 'सोनिया सेना' में बदल दिया? : शहजाद पूनावाला

सारांश

शहजाद पूनावाला का बयान: क्या संजय राउत ने 'उद्धव सेना' को 'सोनिया सेना' बना दिया? जानें राम मंदिर और पश्चिम बंगाल की राजनीति पर उनके विचार।

मुख्य बातें

भारत की अर्थव्यवस्था चौथे स्थान पर पहुंच गई है।
शिवसेना का वर्तमान स्थिति पर सवाल उठाया गया।
राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा का महत्व बताया गया।
पश्चिम बंगाल में भ्रष्टाचार का मुद्दा उठाया गया।
केंद्र सरकार द्वारा घुसपैठ रोकने के प्रयासों की चर्चा हुई।

नई दिल्ली, 31 दिसंबर (राष्ट्र प्रेस)। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने देश की अर्थव्यवस्था, पश्चिम बंगाल की राजनीति और राम मंदिर में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा की दूसरी वर्षगांठ जैसे कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर अपनी राय व्यक्त की।

शहजाद पूनावाला ने राष्ट्र प्रेस से कहा कि यह हर भारतीय के लिए गर्व का क्षण है। भारत ने एक बड़ी उपलब्धि हासिल की है। भारत की अर्थव्यवस्था अब जापान को पीछे छोड़ते हुए दुनिया की चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन चुकी है। भारत 11वें स्थान से सीधे चौथे स्थान पर पहुंचा है और अब देश की अर्थव्यवस्था 4.18 ट्रिलियन डॉलर की हो गई है।

उन्होंने दावा किया कि मौजूदा रफ्तार को देखते हुए अगले ढाई से तीन वर्षों में भारत जर्मनी को भी पीछे छोड़ते हुए तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन जाएगा। वर्तमान में भारत 8.2 प्रतिशत की तेज विकास दर से आगे बढ़ रहा है।

शिवसेना (उद्धव ठाकरे गुट) और सांसद संजय राउत पर हमला बोलते हुए शहजाद पूनावाला ने कहा कि बालासाहेब ठाकरे की आत्मा आज जरूर दुखी होती होगी। उन्होंने आरोप लगाया कि संजय राउत ने 'उद्धव सेना' को 'सोनिया सेना' बना दिया है।

उन्होंने कहा कि जो पार्टी कभी हिंदुत्व की शेरनी मानी जाती थी, आज वह सेक्युलरिज्म का शिकार बन गई है। बालासाहेब ठाकरे के भाषणों से यह स्पष्ट होता है कि उन्होंने कैसे 17 मिनट में विवादित ढांचा गिरवाया और राम मंदिर आंदोलन में सक्रिय भूमिका निभाई, जबकि आज उद्धव ठाकरे 'जय श्री राम' के विरोध में खड़े नजर आते हैं।

भाजपा प्रवक्ता ने पश्चिम बंगाल का जिक्र करते हुए कहा कि तृणमूल कांग्रेस के शासन में 'मां, माटी, मानुष' कहीं नजर नहीं आते। उन्होंने आरोप लगाया कि राज्य में भ्रष्टाचार और अव्यवस्था हावी हो चुकी है।

शहजाद पूनावाला ने कहा कि केंद्र सरकार घुसपैठ रोकने के लिए सीमा पर बाड़ लगाने का दबाव बना रही है। उन्होंने दावा किया कि पंजाब, गुजरात और असम जैसे राज्यों में अवैध प्रवासी नहीं आते, लेकिन बंगाल में 400-450 किलोमीटर लंबी बीएसएफ बाड़ के लिए जमीन नहीं दी जा रही है।

राम मंदिर में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा की दूसरी वर्षगांठ पर शहजाद पूनावाला ने इसे बेहद पावन और ऐतिहासिक दिन बताया। उन्होंने कहा कि यह वही सपना था, जिसका हिंदू समाज 500 वर्षों से इंतजार कर रहा था। भव्य राम मंदिर का निर्माण हुआ, रामलला को उनका मंदिर मिला, मंदिर पर ध्वज फहराया गया, और सदियों की तपस्या पूरी हुई।

संपादकीय दृष्टिकोण

यह स्पष्ट है कि शहजाद पूनावाला का बयान राजनीतिक रूप से महत्वपूर्ण है। यह दर्शाता है कि भाजपा किस प्रकार अपनी विचारधारा को स्थापित करने में जुटी है। इस स्थिति में, राजनीतिक दलों के बीच की प्रतिस्पर्धा और विचारधारा का टकराव महत्वपूर्ण है।
RashtraPress
13 मई 2026

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

शहजाद पूनावाला ने संजय राउत पर क्या आरोप लगाया?
शहजाद पूनावाला ने संजय राउत पर आरोप लगाया कि उन्होंने 'उद्धव सेना' को 'सोनिया सेना' में बदल दिया है।
भारत की अर्थव्यवस्था किस स्थान पर पहुंच गई है?
भारत की अर्थव्यवस्था अब जापान को पीछे छोड़ते हुए दुनिया की चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन चुकी है।
राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा की दूसरी वर्षगांठ कब है?
राम मंदिर में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा की दूसरी वर्षगांठ 31 दिसंबर को मनाई गई।
पश्चिम बंगाल में कौन सी पार्टी शासन कर रही है?
पश्चिम बंगाल में तृणमूल कांग्रेस का शासन है।
शहजाद पूनावाला ने पश्चिम बंगाल के बारे में क्या कहा?
उन्होंने कहा कि तृणमूल कांग्रेस के शासन में भ्रष्टाचार और अव्यवस्था हावी हो चुकी है।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम 2 सप्ताह पहले
  2. 1 महीना पहले
  3. 2 महीने पहले
  4. 4 महीने पहले
  5. 4 महीने पहले
  6. 4 महीने पहले
  7. 8 महीने पहले
  8. 11 महीने पहले