31 जुलाई 2026
LIVE
Get it on Google Play Download on the App Store

क्या विपक्ष के पास कोई मुद्दा नहीं है? 14 नवंबर को बनेगी एनडीए की सरकार: उमेश सिंह कुशवाहा

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
क्या विपक्ष के पास कोई मुद्दा नहीं है? 14 नवंबर को बनेगी एनडीए की सरकार: उमेश सिंह कुशवाहा

सारांश

बिहार में विधानसभा चुनाव के पहले चरण के मतदान के बाद, उमेश सिंह कुशवाहा ने एनडीए के पक्ष में एकतरफा मतदान की बात कही। उन्होंने महागठबंधन की कमजोरियों को उजागर किया और दावा किया कि 14 नवंबर को एनडीए की सरकार बननी तय है। जानें इस पर उनका क्या कहना है।

मुख्य बातें

उमेश सिंह कुशवाहा ने एनडीए के पक्ष में मतदान की पुष्टि की।
बिहार में महागठबंधन की स्थिति कमजोर है।
राहुल गांधी के आरोपों का कुशवाहा ने किया खंडन।
14 नवंबर को एनडीए की सरकार बनने की संभावना।
बिहार की जनता ने भरोसा जताया है।

पटना, 8 नवंबर (राष्ट्र प्रेस)। बिहार जनता दल यूनाइटेड के अध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा ने पहले चरण के मतदान संपन्न होने के बाद कहा कि जनता ने एक बार फिर विकास और सुशासन के नाम पर एनडीए पर भरोसा जताया है।

उन्होंने कहा कि जनता ने एनडीए के पक्ष में एकतरफा मतदान किया है, जिससे स्पष्ट है कि बिहार में एक बार फिर से एनडीए की सरकार बन रही है और नीतीश कुमार फिर से मुख्यमंत्री बनेंगे।

पटना में मीडिया से बातचीत के दौरान उमेश सिंह कुशवाहा ने महागठबंधन की ओर से डिप्टी सीएम पद के उम्मीदवार मुकेश सहनी के दो-चार दिन जश्न मनाने वाले बयान पर पलटवार किया। उन्होंने कहा कि 14 नवंबर को बिहार में भारी बहुमत के साथ एनडीए सरकार बनाने जा रही है। बिल्कुल जश्न मनाएंगे।

राहुल गांधी के वोट चोरी वाले बयान पर जदयू नेता ने कहा कि कुछ महीने पहले राहुल गांधी टूरिस्ट बनकर बिहार आए थे। यहां उन्होंने तेजस्वी यादव के साथ मिलकर वोटर अधिकार यात्रा निकाली। लोगों को गुमराह करने की कोशिश की, लेकिन पहले चरण के बंपर मतदान ने साफ कर दिया कि बिहार की जनता भ्रम में नहीं आई और एनडीए के पक्ष में मजबूती के साथ मतदान किया।

महागठबंधन की ओर से बिहार चुनाव में रोजगार दिए जाने वाले बयान पर जदयू प्रदेश अध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा ने कहा कि राहुल गांधी को उन लोगों से पूछना चाहिए जिनके साथ वह गठबंधन में हैं। तेजस्वी यादव को लालू प्रसाद यादव से पूछना चाहिए कि 15 साल के शासन के दौरान क्या किया था।

जदयू नेता ने कहा कि विपक्ष के पास कोई मुद्दा नहीं है। वे मुद्दाविहीन हैं। रोजगार देने की बात करने वाले लोगों को पहले यह बताना चाहिए कि नौकरी के बदले जमीन लेने वाले गरीबों की जमीन कब वापस करेंगे।

उन्होंने कहा कि बिहार में राहुल और तेजस्वी कहीं भी नजर नहीं आ रहे हैं। चारों तरफ एनडीए की लहर है। महागठबंधन का सफाया हो गया है।

उमेश सिंह कुशवाहा ने कहा कि बिहार की जनता सब कुछ समझती है और महागठबंधन का खेल खत्म हो गया है।

राहुल गांधी का जिक्र करते हुए जदयू नेता ने कहा कि बिहार में एसआईआर को लेकर उन्होंने सवाल उठाए और चुनाव आयोग पर गंभीर आरोप लगाए। जब आयोग ने सबूत पेश करने के लिए कहा तो वे एक भी सबूत पेश नहीं कर पाए। जदयू नेता ने दावा किया है कि बिहार विधानसभा चुनाव में महागठबंधन की हार हो रही है।

संपादकीय दृष्टिकोण

महागठबंधन का प्रतिनिधित्व भी महत्वपूर्ण है। चुनावी मुद्दों की स्पष्टता और विकास के वादों को जनता की समझ में लाना आवश्यक है।
RashtraPress
31 जुलाई 2026

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

उमेश सिंह कुशवाहा का एनडीए के पक्ष में क्या कहना है?
उमेश सिंह कुशवाहा का कहना है कि जनता ने एनडीए के पक्ष में एकतरफा मतदान किया है, जिससे स्पष्ट है कि बिहार में एनडीए की सरकार बनने जा रही है।
महागठबंधन के बारे में कुशवाहा का क्या कहना है?
कुशवाहा ने कहा कि महागठबंधन के पास कोई मुद्दा नहीं है और वे बेरोजगारी का मुद्दा उठाने में असफल हैं।
राहुल गांधी के आरोपों पर कुशवाहा का क्या जवाब है?
कुशवाहा ने कहा कि राहुल गांधी ने बिहार में भ्रम फैलाने की कोशिश की, लेकिन जनता ने एनडीए के पक्ष में मतदान किया।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम 8 महीने पहले
  2. 8 महीने पहले
  3. 8 महीने पहले
  4. 8 महीने पहले
  5. 8 महीने पहले
  6. 8 महीने पहले
  7. 9 महीने पहले
  8. 9 महीने पहले