26 जून 2026
LIVE
Get it on Google Play Download on the App Store

क्या विपक्ष ने भ्रम फैलाया है? बिहार में सरकार बनने के तुरंत बाद महिलाओं के खातों में भेजे जा रहे हैं 10 हजार रुपए: दिलीप जायसवाल

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
क्या विपक्ष ने भ्रम फैलाया है? बिहार में सरकार बनने के तुरंत बाद महिलाओं के खातों में भेजे जा रहे हैं 10 हजार रुपए: दिलीप जायसवाल

सारांश

बिहार भाजपा के अध्यक्ष दिलीप जायसवाल ने विपक्ष पर मुख्यमंत्री महिला स्वरोजगार योजना को लेकर अफवाहें फैलाने का आरोप लगाया है। उन्होंने बताया कि सरकार ने महिलाओं के खातों में 10 हजार रुपए भेजने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। जानें इस मुद्दे पर और क्या कहा गया।

मुख्य बातें

महिला स्वरोजगार योजना का उद्देश्य महिलाओं को आर्थिक सहायता प्रदान करना है।
विपक्ष ने इस योजना को लेकर गलतफहमियां फैलाई हैं।
दिलीप जायसवाल ने सरकार की सफलता का विश्वास जताया है।
गोवा में भगवान राम की प्रतिमा की स्थापना का स्वागत किया गया है।
कांग्रेस की स्थिति पर सवाल उठाए गए हैं।

पटना, 28 नवंबर (राष्ट्र प्रेस)। बिहार भाजपा के अध्यक्ष और बिहार सरकार में मंत्री दिलीप जायसवाल ने मुख्यमंत्री महिला स्वरोजगार योजना को लेकर विपक्ष पर गलत दावे और अफवाहें फैलाने का आरोप लगाया है। पश्चिम बंगाल में वर्तमान राजनीतिक घटनाक्रम पर उन्होंने कहा कि मतदाता शुद्धिकरण के बाद और भी शुद्धिकरण बाकी है।

दिलीप जायसवाल ने बताया कि करीब एक करोड़ 51 लाख महिलाओं के खातों में दस हजार रुपए सरकार द्वारा उनके स्वरोजगार और स्वावलंबन के लिए दिए गए हैं। चुनाव के दौरान विपक्ष ने अफवाह उड़ाई कि यह पैसा सरकार वापस ले लेगी। विपक्ष ने इस मुद्दे पर माहौल बनाने की कोशिश की, लेकिन जनता को पीएम मोदी और नीतीश कुमार की गारंटी पर भरोसा था।

उन्होंने कहा कि जैसे ही हमारी सरकार पुनः बनी, बची हुई महिलाओं को भी दस हजार भेजने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। यह सरकार की गारंटी है। उन्होंने दावा किया कि तीन करोड़ महिलाओं के खातों में ये पैसे ट्रांसफर किए जा रहे हैं।

गोवा में पीएम मोदी द्वारा भगवान राम की प्रतिमा के अनावरण के संबंध में दिलीप जायसवाल ने कहा कि हम भगवान राम के वंशज हैं। भारत धर्मप्रधान और सनातन का स्थल है। गोवा में भगवान राम की प्रतिमा स्थापित होना एक बड़ी खुशी की बात है।

पश्चिम बंगाल में तृणमूल कांग्रेस ने जिस तरह से माहौल को खराब किया है, इस बार टीएमसी का जाना तय है। वहां मतदाता सूची का शुद्धिकरण शुरू हो गया है और अन्य चीजों का भी शुद्धिकरण होगा।

कांग्रेस पर हमला करते हुए उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी खत्म होने के करीब है और जो थोड़ी बहुत बची है, राहुल गांधी उसे डुबो देंगे। अगर राहुल गांधी कुछ दिन और रहे, तो कांग्रेस को खोजने में मुश्किल होगी।

संपादकीय दृष्टिकोण

यह आवश्यक है कि हम राजनीतिक बयानों को बिना पूर्वाग्रह के समझें। बिहार सरकार की योजनाओं पर उठ रहे सवालों का उद्देश्य यह स्पष्ट करना है कि क्या ये योजनाएं वास्तव में महिलाओं के विकास में सहायक हैं या केवल चुनावी लाभ के लिए हैं।
RashtraPress
26 जून 2026

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

महिला स्वरोजगार योजना क्या है?
यह योजना महिलाओं को स्वावलंबी बनने के लिए आर्थिक सहायता प्रदान करती है।
विपक्ष ने किस प्रकार के दावे किए हैं?
विपक्ष ने कहा है कि सरकार द्वारा भेजे गए पैसे वापस लिए जाएंगे।
दिलीप जायसवाल ने क्या कहा?
उन्होंने दावा किया कि सरकार ने तीन करोड़ महिलाओं के खातों में पैसे भेजने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।
क्या यह योजना महिलाओं के लिए फायदेमंद है?
हां, यह योजना महिलाओं को स्वरोजगार प्राप्त करने में मदद करती है।
क्या कांग्रेस की स्थिति कमजोर हो रही है?
दिलीप जायसवाल के अनुसार, कांग्रेस पार्टी खत्म होने के कगार पर है।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम 2 महीने पहले
  2. 6 महीने पहले
  3. 6 महीने पहले
  4. 7 महीने पहले
  5. 7 महीने पहले
  6. 8 महीने पहले
  7. 9 महीने पहले
  8. 11 महीने पहले