लोकतंत्र की मजबूती के लिए नागरिकों की जागरूकता आवश्यक: नरेंद्र सिंह तोमर

Click to start listening
लोकतंत्र की मजबूती के लिए नागरिकों की जागरूकता आवश्यक: नरेंद्र सिंह तोमर

सारांश

मध्य प्रदेश विधानसभा के अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर ने कहा कि लोकतंत्र की मजबूती के लिए नागरिकों का जागरूक होना अनिवार्य है। युवा विधायकों की भूमिका को भी महत्वपूर्ण बताया और 2047 के विकसित भारत के सपने को साकार करने की दिशा में युवाओं की शक्ति पर जोर दिया।

Key Takeaways

  • नागरिकों की जागरूकता लोकतंत्र की मजबूती के लिए आवश्यक है।
  • युवा विधायक समाज में लोकतंत्र के प्रति विश्वास बढ़ाने में मदद कर सकते हैं।
  • विकसित भारत 2047 का लक्ष्य एक सशक्त राष्ट्र बनाना है।

भोपाल, 31 मार्च (राष्ट्र प्रेस)। मध्य प्रदेश विधानसभा के अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर ने बताया कि लोकतंत्र की मजबूती के लिए आम नागरिकों का जागरूक होना अत्यंत आवश्यक है। मध्य प्रदेश के विधानसभा परिसर में आयोजित युवा विधायक सम्मेलन के समापन पर विधानसभा अध्यक्ष तोमर ने यह बात कही। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र की मजबूती के लिए नागरिकों की जागरूकता अनिवार्य है, क्योंकि भारत में युवाओं की संख्या विश्व में सर्वाधिक है।

नरेंद्र सिंह तोमर ने यह भी कहा कि यह सही समय है जब देश की लोकतांत्रिक प्रक्रिया को सशक्त बनाने और 2047 का विकसित भारत बनाने के लिए युवा शक्ति का योगदान होना चाहिए। युवा विधायक इस जागरूकता को पैदा करने के सबसे प्रभावी साधन हैं। युवा विधायक न केवल परिवर्तनकारी होते हैं, बल्कि लोकतंत्र को अधिक जीवंत, जवाबदेह और समावेशी बनाने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

युवा विधायक समाज में लोकतंत्र के प्रति विश्वास बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं। सक्रियता यह सुनिश्चित करती है कि लोकतंत्र केवल वोट देने तक सीमित न रहे, बल्कि शासन में भागीदारी को भी बढ़ावा दे। दो दिनों तक चले इस युवा विधायक सम्मेलन में मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ के युवा विधायकों ने भाग लिया। विधानसभा अध्यक्ष तोमर ने कहा कि भारत दुनिया के सबसे शक्तिशाली लोकतंत्रों में से एक है। पिछले वर्ष नेपाल की राजनीतिक स्थिति ने सभी का ध्यान आकर्षित किया।

उन्होंने बताया कि सितंबर 2025 में प्रारंभ हुए इस आंदोलन का नेतृत्व किसी राजनीतिक दल ने नहीं किया, बल्कि इंटरनेट और सोशल मीडिया के दौर में पली-बढ़ी पीढ़ी ने किया जिसे जेन ज़ी कहा जाता है। जेन ज़ी का अर्थ है 1997-2012 के बीच जन्मे बच्चे। हालांकि यह आंदोलन सोशल मीडिया पर प्रतिबंध के विरोध में शुरू हुआ, लेकिन यह तेजी से भ्रष्टाचार, वंशवाद, बेरोजगारी और कुप्रबंधन के खिलाफ एक व्यापक विद्रोह में बदल गया। इसे बांग्लादेश और श्रीलंका में हुए युवा आंदोलनों की तरह देखा गया, जहां तकनीक-प्रेमी युवाओं ने सत्ता को चुनौती दी।

उन्होंने आगे कहा कि जब हम अपने देश की तुलना अपने तीन पड़ोसी देशों की राजनीतिक घटनाओं से करते हैं, तो यह सुखद है कि हमारे देश में युवा आक्रोशित नहीं हैं, बल्कि वे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विकसित भारत 2047 के सपने को पूरा करने के लिए प्रेरित हैं। विकसित भारत 2047 एक महत्वाकांक्षी दृष्टिकोण है जिसमें देश की स्वतंत्रता के 100वें वर्ष 2047 तक भारत को एक विकसित राष्ट्र बनाना है।

उन्होंने बताया कि इस लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए प्रधानमंत्री मोदी ने युवा, गरीब, महिलाओं और किसानों के विकास की योजनाओं पर ध्यान केंद्रित किया है। नवाचार और कौशल विकास के माध्यम से नई पीढ़ी को सशक्त बनाना है। शून्य गरीबी और 100 प्रतिशत बुनियादी सुविधाओं की पहुंच सुनिश्चित करना है। आर्थिक भागीदारी बढ़ाकर महिलाओं का सशक्तिकरण करना है और कृषि को आधुनिक बनाकर किसानों की आय में वृद्धि करना है। भारत को दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था से लगभग 30-40 ट्रिलियन डॉलर की जीडीपी तक ले जाना है। आधुनिक एक्सप्रेसवे, स्मार्ट रेलवे और डिजिटल इंफ्रास्ट्रक्चर के विस्तार के साथ मेक इन इंडिया के लक्ष्यों को पूरा करते हुए भारत को उत्पादन का प्रमुख केंद्र बनाना है।

Point of View

NationPress
01/04/2026

Frequently Asked Questions

लोकतंत्र की मजबूती के लिए नागरिकों की जागरूकता क्यों जरूरी है?
लोकतंत्र की मजबूती के लिए नागरिकों की जागरूकता आवश्यक है ताकि वे शासन में सक्रिय भागीदारी कर सकें।
युवा विधायकों की भूमिका क्या है?
युवा विधायक जागरूकता फैलाने और लोकतंत्र को जीवंत बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।
विकसित भारत 2047 का क्या उद्देश्य है?
इसका उद्देश्य भारत को 2047 तक एक विकसित राष्ट्र बनाना है।
Nation Press