लखनऊ में अवैध रो-हाउसों पर चला बुलडोजर, 22 निर्माण सील
सारांश
Key Takeaways
- एलडीए ने 9 अवैध रो-हाउस भवनों को ध्वस्त किया।
- 22 अन्य अवैध निर्माणों को सील किया गया।
- यह कार्रवाई न्यायालय के आदेश पर की गई थी।
- भवनों का निर्माण बिना मानचित्र स्वीकृत कराए किया गया था।
- कार्यवाही में कई अधिकारियों ने भाग लिया।
लखनऊ, 19 मार्च (राष्ट्र प्रेस)। लखनऊ विकास प्राधिकरण (एलडीए) ने अवैध निर्माण के खिलाफ सख्त कदम उठाते हुए बिजनौर में स्थित अवैध मॉड गैलेक्सी सिटी पर बुलडोजर चलाया। इस कार्रवाई के दौरान लगभग 9,500 वर्ग फुट क्षेत्र में बनाए गए 9 रो-हाउस भवनों को ध्वस्त किया गया। गुड़म्बा में 19 अवैध रो-हाउस और ठाकुरगंज में 3 अवैध व्यावसायिक निर्माण को सील किया गया।
प्रवर्तन जोन-2 के जोनल अधिकारी रवि नंदन सिंह ने बताया कि बिजनौर थानाक्षेत्र के औरंगाबाद खालसा में बिल्डर मोहम्मद इमरान द्वारा अवैध रूप से मॉड गैलेक्सी सिटी का विकास किया जा रहा था। एलडीए से मानचित्र स्वीकृत कराए बिना लगभग 9,500 वर्गफिट में ये भवन बनाए जा रहे थे। न्यायालय ने इन भवनों के ध्वस्तीकरण का आदेश दिया था, जिसके अनुपालन में प्रवर्तन टीम ने बुधवार को कार्रवाई की।
प्रवर्तन जोन-7 के जोनल अधिकारी माधवेश कुमार ने कहा कि ठाकुरगंज में जल निगम रोड पर अवैध निर्माण के खिलाफ अभियान चलाया गया। उन्होंने बताया कि सैय्यद सिबते मोहम्मद द्वारा 150 वर्गमीटर और चन्द्र प्रकाश अवस्थी द्वारा 200 वर्गमीटर और जगदेव सिंह द्वारा लगभग 250 वर्गमीटर के भूखंडों पर अवैध रूप से व्यावसायिक भवन बनाए जा रहे थे। तीनों अवैध निर्माण सील कर दिए गए।
प्रवर्तन जोन-5 की जोनल अधिकारी वंदना पाण्डेय ने बताया कि गुड़म्बा में कंचना बिहारी मार्ग पर लगभग 500 वर्गमीटर क्षेत्र में 10 रो-हाउस भवनों का निर्माण किया जा रहा था। इसी तरह जितेन्द्र जुमनानी द्वारा 400 वर्गमीटर पर 4 रो-हाउस और बिल्डर अलताब द्वारा 300 वर्गमीटर में 5 रो-हाउस भवन का निर्माण किया जा रहा था। एलडीए से मानचित्र स्वीकृत कराए बिना इन 19 अवैध रो-हाउस भवनों को भी सील कर दिया गया।