एलडीए की सख्त कार्रवाई: नैमिष नगर में 80 बीघा अवैध प्लाटिंग ध्वस्त, काकोरी में निर्माण सील

Click to start listening
एलडीए की सख्त कार्रवाई: नैमिष नगर में 80 बीघा अवैध प्लाटिंग ध्वस्त, काकोरी में निर्माण सील

सारांश

लखनऊ विकास प्राधिकरण ने अवैध प्लाटिंग के खिलाफ नैमिष नगर और काकोरी में बड़ी कार्रवाई की। 80 बीघा क्षेत्र में ध्वस्तीकरण और दो व्यावसायिक निर्माणों को सील किया गया। यह कदम अवैध विकास को रोकने के लिए उठाया गया।

Key Takeaways

  • एलडीए ने अवैध प्लाटिंग के खिलाफ सख्त कदम उठाया।
  • नैमिष नगर में 80 बीघा क्षेत्र ध्वस्त किया गया।
  • काकोरी में 2 अवैध निर्माण को सील किया गया।
  • आम लोगों से वैधता की जांच की अपील की गई।
  • अवैध प्लाटिंग करने वालों के खिलाफ अभियान जारी रहेगा।

लखनऊ, 18 अप्रैल (राष्ट्र प्रेस)। अवैध प्लाटिंग और निर्माण के खिलाफ लखनऊ विकास प्राधिकरण (एलडीए) ने शनिवार को एक सख्त कार्रवाई की, जिसमें नैमिष नगर और काकोरी क्षेत्र में बुलडोजर चलाया गया। इस अभियान के दौरान लगभग 80 बीघा क्षेत्र में बनी अवैध प्लाटिंग को ध्वस्त किया गया, साथ ही दो अवैध व्यावसायिक निर्माणों को भी सील कर दिया गया।

एलडीए के उपाध्यक्ष प्रथमेश कुमार के निर्देश पर प्रवर्तन जोन-4 और जोन-3 की टीमों ने मिलकर यह कार्रवाई की। प्राधिकरण की जानकारी के अनुसार, सीतापुर रोड पर प्रस्तावित नैमिष नगर योजना के तहत भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया चल रही है, जिसमें किसानों से सहमति के आधार पर जमीन खरीदी जा रही है। इसके बावजूद कुछ निजी डेवलपर्स द्वारा अवैध रूप से प्लाटिंग विकसित की जा रही थी, जिसे रोकने के लिए यह कठोर कदम उठाया गया।

प्रवर्तन जोन-4 के जोनल अधिकारी माधवेश कुमार ने बताया कि ग्राम सैदापुर, कमलापुर, फर्रूखाबाद और भौली में चलाए गए अभियान के दौरान लगभग 50 बीघा क्षेत्र में विकसित की जा रही 7 अवैध प्लाटिंग को ध्वस्त किया गया।

वहीं, प्रवर्तन जोन-3 के जोनल अधिकारी अतुल कृष्ण सिंह के नेतृत्व में काकोरी क्षेत्र के ग्राम शिवरी में कार्रवाई करते हुए करीब 30 बीघा क्षेत्र में विकसित 5 अवैध प्लाटिंग को हटाया गया। इसके साथ ही ग्राम बेहटा में बृजेश पाल और लालू यादव द्वारा कराए जा रहे दो अवैध व्यावसायिक निर्माणों को सील कर दिया गया।

एलडीए के अधिकारियों ने कहा कि नैमिष नगर योजना को व्यवस्थित रूप से विकसित किया जाएगा और अवैध प्लाटिंग करने वालों के खिलाफ आगे भी अभियान जारी रहेगा। उन्होंने आम लोगों से अपील की है कि किसी भी भूखंड की खरीद से पहले उसकी वैधता की जांच अवश्य करें, ताकि भविष्य में किसी प्रकार की परेशानी से बचा जा सके।

Point of View

बल्कि समग्र विकास के लिए भी महत्वपूर्ण है।
NationPress
18/04/2026

Frequently Asked Questions

एलडीए ने कौन सी कार्रवाई की?
एलडीए ने नैमिष नगर और काकोरी में करीब 80 बीघा अवैध प्लाटिंग को ध्वस्त किया और दो व्यावसायिक निर्माणों को सील किया।
यह कार्रवाई किसके निर्देश पर की गई?
यह कार्रवाई एलडीए के उपाध्यक्ष प्रथमेश कुमार के निर्देश पर की गई।
कितनी अवैध प्लाटिंग को ध्वस्त किया गया?
लगभग 80 बीघा अवैध प्लाटिंग को ध्वस्त किया गया।
आम लोगों से क्या अपील की गई?
आम लोगों से अपील की गई है कि वे किसी भी भूखंड की खरीद से पहले उसकी वैधता की जांच अवश्य करें।
एलडीए का अगला कदम क्या होगा?
एलडीए ने बताया कि अवैध प्लाटिंग करने वालों के खिलाफ आगे भी अभियान जारी रहेगा।
Nation Press