29 जुलाई 2026
LIVE
Get it on Google Play Download on the App Store

क्या मुंबई महापालिका सहित अन्य नगर पालिका में महायुति का भगवा झंडा लहराएगा?: एकनाथ शिंदे

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
क्या मुंबई महापालिका सहित अन्य नगर पालिका में महायुति का भगवा झंडा लहराएगा?: एकनाथ शिंदे

सारांश

मुंबई के जोगेश्वरी उत्तर पश्चिम क्षेत्र में शिवसेना की बैठक में उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने महायुति के भगवा झंडे लहराने की बात की। जानिए इस बैठक के प्रमुख अंश और चुनावी रणनीतियों के बारे में।

मुख्य बातें

महायुति का भगवा झंडा लहराने का विश्वास शिवसेना-भाजपा का वर्चस्व विकास परियोजनाओं का उद्घाटन दौड़ में डबल इंजन सरकार का योगदान विकसित भारत का सपना साकार होता दिख रहा है

मुंबई, 21 सितंबर (राष्ट्र प्रेस)। मुंबई के जोगेश्वरी उत्तर पश्चिम लोकसभा क्षेत्र में शिवसेना की एक महत्वपूर्ण बैठक सांसद रवींद्र वायकर के नेतृत्व में आयोजित की गई। मातोश्री स्पोर्ट्स क्लब में हुई इस बैठक में उत्तर पश्चिम लोकसभा क्षेत्र के सभी शिवसेना कार्यकर्ता और शाखा प्रमुख शामिल हुए। इस अवसर पर महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने कहा कि मुंबई महापालिका सहित अन्य नगर पालिका में महायुति का भगवा झंडा लहराना निश्चित है।

एकनाथ शिंदे ने मीडिया से बातचीत में कहा कि उत्तर-पश्चिम लोकसभा क्षेत्रों की बैठक में विधानसभा स्तर की समस्याओं पर चर्चा हुई और जनता ने अपनी बातें रखीं। उन्होंने बताया कि यह बैठक संगठनात्मक समीक्षा के लिए थी, जिसमें यह स्पष्ट हुआ कि आईटी क्षेत्र में शिवसेना-भाजपा का वर्चस्व है।

शिंदे ने कहा कि आने वाले विधानसभा और मुंबई महापालिका चुनाव में यह क्षेत्र बहुत ताकतवर साबित होगा और इसके नतीजे महायुद्ध जैसे होंगे। उन्होंने याद दिलाया कि ढाई साल मुख्यमंत्री रहते हुए उन्होंने मुंबई के विकास के लिए कई महत्वपूर्ण कार्य किए और अब देवेंद्र फडणवीस के मार्गदर्शन में विकास कार्य जारी हैं।

उन्होंने कहा कि मुंबई महापालिका सहित अन्य नगर पालिका में महायुति का भगवा झंडा लहराएगा। पहले के लोग पेमेंट वाले थे, लेकिन हम विकास वाले हैं। उन्होंने 2014 से पहले और बाद की स्थिति का अंतर बताते हुए कहा कि पीएम मोदी के नेतृत्व में देश का नाम और आर्थिक शक्ति वैश्विक स्तर पर बढ़ी है। विकसित भारत 2047 का सपना अब साकार होता दिख रहा है।

उपमुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में महाराष्ट्र में अनेक विकास परियोजनाओं का उद्घाटन हुआ है। तामदे सागरी प्रकल्प, मेट्रो कार्य, बुलेट ट्रेन जैसी योजनाएं तेजी से आगे बढ़ रही हैं। उन्होंने प्रधानमंत्री का धन्यवाद करते हुए कहा कि केंद्र सरकार महाराष्ट्र को लगातार प्राथमिकता दे रही है और डबल इंजन सरकार के कारण विकास की गति तेज हुई है।

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

एकनाथ शिंदे ने क्या कहा?
उन्होंने कहा कि मुंबई महापालिका सहित अन्य नगर पालिका में महायुति का भगवा झंडा लहराना निश्चित है।
बैठक में किसने भाग लिया?
बैठक में उत्तर पश्चिम लोकसभा क्षेत्र के सभी शिवसेना कार्यकर्ता और शाखा प्रमुख शामिल हुए।
क्या महायुति के चुनावी नतीजे महत्वपूर्ण होंगे?
हाँ, शिंदे ने कहा कि यह क्षेत्र विधानसभा और मुंबई महापालिका चुनाव में ताकतवर साबित होगा।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम 2 महीने पहले
  2. 2 महीने पहले
  3. 6 महीने पहले
  4. 6 महीने पहले
  5. 6 महीने पहले
  6. 6 महीने पहले
  7. 9 महीने पहले
  8. 10 महीने पहले