2 अगस्त 2026
LIVE
Get it on Google Play Download on the App Store

क्या मुंबई क्राइम ब्रांच अधिकारी बनकर 2 करोड़ की ठगी करने वाला आरोपी गिरफ्तार हुआ?

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
क्या मुंबई क्राइम ब्रांच अधिकारी बनकर 2 करोड़ की ठगी करने वाला आरोपी गिरफ्तार हुआ?

सारांश

मुंबई क्राइम ब्रांच ने एक ठग को गिरफ्तार किया है जिसने खुद को अधिकारी बताकर दो करोड़ की ठगी की। आरोपी के पास से 44 लाख नकद बरामद हुए, जबकि उसका साथी फरार है। यह घटना गिरगांव में हुई, जहां आरोपियों ने एक वरिष्ठ नागरिक को ठगा। जानिए इस पूरे मामले की जानकारी।

मुख्य बातें

गिरगांव में ठगी का मामला सामने आया है।
क्राइम ब्रांच का अधिकारी बनकर ठगी करने का प्रयास।
गिरफ्तार आरोपी के पास से 44 लाख रुपए नकद बरामद।
दूसरा आरोपी अभी भी फरार है।
पुलिस ने जांच तेज कर दी है।

मुंबई, 15 दिसम्बर (राष्ट्र प्रेस)। मुंबई क्राइम ब्रांच ने एक शातिर ठग को गिरफ्तार किया है, जो खुद को क्राइम ब्रांच का अधिकारी बताकर लोगों से ठगी कर रहा था। यह आरोपी अपने एक साथी के साथ मिलकर एक निर्माण कंपनी से 2 करोड़ रुपए की ठगी करने में सफल रहा।

इस मामले में क्राइम ब्रांच ने गिरगांव क्षेत्र से एक आरोपी को गिरफ्तार किया है, जबकि उसका एक साथी अब भी फरार है। पुलिस ने गिरफ्तार आरोपी के पास से 44 लाख रुपए नकद बरामद किए हैं।

पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार आरोपी की पहचान गौरव मसुरकर के रूप में हुई है। वहीं, दूसरा आरोपी घटना के बाद से फरार है और उसकी खोज के लिए पुलिस ने तलाशी अभियान तेज कर दिया है। पुलिस का कहना है कि फरार आरोपी की गिरफ्तारी और बाकी रकम की बरामदगी के लिए जांच लगातार चल रही है।

यह पूरा मामला एक प्राइवेट निर्माण कंपनी से संबंधित है, जिसका कार्यालय मुंबई के नरीमन पॉइंट क्षेत्र में स्थित है। शिकायतकर्ता एक वरिष्ठ नागरिक है, जो इस कंपनी में कार्यरत है। शुक्रवार को कंपनी के मालिक ने शिकायतकर्ता को 2 करोड़ रुपए दिए और निर्देश दिया कि यह रकम गिरगांव में एक बिजनेसमैन को सौंपनी है। इस काम के लिए कंपनी के दो अन्य कर्मचारी भी उसके साथ थे।

शाम के समय जब तीनों लोग गिरगांव पहुंचे, तभी मोटरसाइकिल पर सवार दो व्यक्ति उनके पास आए। आरोपियों ने उन्हें एक तरफ खड़े होने को कहा और खुद को मुंबई क्राइम ब्रांच का अधिकारी बताया। उन्होंने मोबाइल फोन निकालकर वीडियो रिकॉर्ड करने का नाटक किया और शिकायतकर्ता से पूछा कि उसके बैग में क्या है। शिकायतकर्ता ने बताया कि बैग में 2 करोड़ रुपए हैं।

इसके बाद आरोपियों ने कुछ समय तक बातों में उलझाए रखा। इसी दौरान एक आरोपी ने किसी को फोन किया और झूठा दावा किया कि कैश के साथ दो लोगों को हिरासत में लिया गया है। फोन काटते ही दोनों ने बैग छीनने की कोशिश की। आरोप है कि एक आरोपी ने शिकायतकर्ता को धक्का देकर 2 करोड़ रुपए

घबराए शिकायतकर्ता ने तुरंत अपने मालिक को इसकी जानकारी दी और बाद में मुंबई के वीपी रोड पुलिस स्टेशन पर जाकर शिकायत दर्ज कराई। मामले की गंभीरता को देखते हुए क्राइम ब्रांच ने भी समानांतर जांच शुरू की।

जांच के दौरान क्राइम ब्रांच ने तकनीकी सबूतों और गुप्त सूचना के आधार पर गिरगांव से गौरव मसुरकर को गिरफ्तार किया। उसकी तलाशी लेने पर 44 लाख रुपए नकद बरामद किए गए। पुलिस को शक है कि बाकी रकम फरार आरोपी के पास है। फिलहाल पुलिस फरार आरोपी की खोज में जुटी है और पूरे नेटवर्क की जांच कर रही है।

संपादकीय दृष्टिकोण

बल्कि यह भी बताती है कि कैसे कुछ लोग दूसरों को धोखा देने के लिए किसी भी हद तक जा सकते हैं। समाज में इस तरह के अपराधों की बढ़ती संख्या चिंता का विषय है। ऐसे मामलों में सख्त कार्रवाई की आवश्यकता है ताकि भविष्य में अन्य लोग इस तरह के धोखाधड़ी से बच सकें।
RashtraPress
2 अगस्त 2026

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

क्या आरोपी ने केवल एक ही ठगी की है?
नहीं, आरोपी ने अपने साथी के साथ मिलकर एक कंस्ट्रक्शन कंपनी से 2 करोड़ की ठगी की है।
क्या पुलिस ने आरोपी के पास से कोई नकद बरामद किया है?
हाँ, पुलिस ने गिरफ्तार आरोपी के पास से 44 लाख रुपए नकद बरामद किए हैं।
क्या दूसरा आरोपी अभी भी फरार है?
हाँ, दूसरा आरोपी फरार है और पुलिस उसकी तलाश कर रही है।
क्या इस मामले में कोई शिकायत दर्ज की गई है?
हाँ, शिकायतकर्ता ने मुंबई के वीपी रोड पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई है।
क्या पुलिस ने मामले की जांच शुरू की है?
जी हाँ, क्राइम ब्रांच ने समानांतर जांच शुरू की है।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम 1 सप्ताह पहले
  2. 4 सप्ताह पहले
  3. 7 महीने पहले
  4. 10 महीने पहले
  5. 10 महीने पहले
  6. 11 महीने पहले
  7. 11 महीने पहले
  8. 11 महीने पहले