26 जून 2026
LIVE
Get it on Google Play Download on the App Store

क्या नासा जल्द ही एक्सिओम-4 मिशन की नई तारीख का ऐलान करेगा? : जितेंद्र सिंह

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
क्या नासा जल्द ही एक्सिओम-4 मिशन की नई तारीख का ऐलान करेगा? : जितेंद्र सिंह

सारांश

एक्सिओम-4 मिशन बार-बार स्थगित हो रहा है, जिससे चार भारतीय अंतरिक्ष यात्रियों की अंतरिक्ष यात्रा पर प्रश्नचिन्ह खड़ा हो गया है। केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने इसकी पुष्टि की और नासा से नई तारीख की उम्मीद जताई है। क्या यह मिशन अब भी समय पर शुरू होगा?

मुख्य बातें

शुभांशु शुक्ला भारत के पहले अंतरिक्ष यात्री होंगे जो आईएसएस जाएंगे।
नासा ने 22 जून की लॉन्च तारीख रद्द की।
मिशन में चार अंतरिक्ष यात्री शामिल हैं।
मिशन का नेतृत्व पेगी व्हिटसन करेंगी।
यह मिशन भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान के लिए महत्वपूर्ण है।

नई दिल्ली, 20 जून (राष्ट्र प्रेस)। भारतीय अंतरिक्ष यात्री शुभांशु शुक्ला समेत चार अंतरिक्ष यात्रियों को इंटरनेशनल स्पेस सेंटर भेजने वाला एक्सिओम-4 मिशन बार-बार स्थगित हो रहा है। केंद्रीय विज्ञान और प्रौद्योगिकी राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह ने इस मिशन के स्थगित होने की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि नासा जल्द ही नई लॉन्च तारीख निर्धारित करेगा।

जितेंद्र सिंह ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर लिखा, "एक्सिओम-4 अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन (आईएसएस) मिशन पर अपडेट: प्राप्त जानकारी के अनुसार, नासा ने 22 जून को निर्धारित संभावित लॉन्च तारीख को रद्द कर दिया है। इस मिशन में भारत के शुभांशु शुक्ला सहित चार अंतरिक्ष यात्री शामिल हैं। नासा अब नई लॉन्च तारीख तय करेगा।"

भारत के लिए एक्सिओम-4 मिशन अत्यंत महत्वपूर्ण है, क्योंकि इस मिशन के तहत ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला पहले भारतीय अंतरिक्ष यात्री के रूप में इंटरनेशनल स्पेस स्टेशन की यात्रा करेंगे। शुभांशु शुक्ला अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन पर विशेष खाद्य और पोषण संबंधी प्रयोग करेंगे, जो भविष्य के अंतरिक्ष अभियानों और अंतरिक्ष यात्रियों के स्वास्थ्य के लिए महत्वपूर्ण होंगे।

नासा के अनुसार, इस मिशन का नेतृत्व पूर्व नासा अंतरिक्ष यात्री और एक्सिओम स्पेस में मानव अंतरिक्ष उड़ान निदेशक पेगी व्हिटसन करेंगी। भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) के अंतरिक्ष यात्री शुभांशु शुक्ला इस मिशन में पायलट की भूमिका निभाएंगे। दो मिशन विशेषज्ञों में यूरोपीय अंतरिक्ष एजेंसी (ईएसए) के प्रोजेक्ट अंतरिक्ष यात्री स्लावोश उज्नान्सकी (पोलैंड) और हंगरी के टिबोर कापु शामिल हैं।

ज्ञात हो कि एक्सिओम मिशन 4 को 19 जून को इंटरनेशनल स्पेस स्टेशन के लिए लॉन्च किया जाना था, जिसे स्थगित कर 22 जून कर दिया गया था। हालांकि, 22 जून को भी यह मिशन स्थगित कर दिया गया है। यह मिशन 5वीं बार टला है और अब नई तारीख का इंतजार है।

संपादकीय दृष्टिकोण

बल्कि वैश्विक स्तर पर अंतरिक्ष अनुसंधान के लिए भी महत्वपूर्ण है। हमें उम्मीद है कि नासा जल्द ही एक नई तारीख का ऐलान करेगा, जिससे भारत की अंतरिक्ष यात्रा की दिशा में एक नया कदम बढ़ेगा।
RashtraPress
26 जून 2026

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

एक्सिओम-4 मिशन का महत्व क्या है?
यह मिशन भारतीय अंतरिक्ष यात्री शुभांशु शुक्ला की अंतरिक्ष यात्रा का पहला अवसर है, जो कि अंतरिक्ष विज्ञान में महत्वपूर्ण प्रयोग करेगा।
क्यों बार-बार स्थगित हो रहा है एक्सिओम-4?
इस मिशन को तकनीकी कारणों से बार-बार स्थगित किया जा रहा है, और नासा नई तिथि का ऐलान करेगा।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम 1 महीना पहले
  2. 5 महीने पहले
  3. 5 महीने पहले
  4. 7 महीने पहले
  5. 8 महीने पहले
  6. 9 महीने पहले
  7. 9 महीने पहले
  8. 9 महीने पहले