2 अगस्त 2026
LIVE
Get it on Google Play Download on the App Store

क्या नितेश राणे ने उद्धव ठाकरे को 'अविश्वसनीय व्यक्ति' कहा?

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
क्या नितेश राणे ने उद्धव ठाकरे को 'अविश्वसनीय व्यक्ति' कहा?

सारांश

महाराष्ट्र के मंत्री नितेश राणे ने कोंकण क्षेत्र की अर्थव्यवस्था के सशक्तिकरण के लिए बैठक में उद्धव ठाकरे पर सीधा हमला किया। राणे ने ठाकरे को 'अविश्वसनीय व्यक्ति' बताते हुए कई महत्वपूर्ण मुद्दे उठाए। इस बैठक से कोंकण की भविष्य की योजनाएं भी सामने आई।

मुख्य बातें

नितेश राणे ने उद्धव ठाकरे को ‘अविश्वसनीय व्यक्ति’ बताया।
कोंकण की अर्थव्यवस्था को मजबूत करने के लिए योजनाएं बनीं।
बैठक में जल परिवहन और बंदरगाह विकास पर चर्चा हुई।
राणे ने ओबीसी आरक्षण को सुरक्षित बताया।

मुंबई, 11 सितंबर (राष्ट्र प्रेस)। महाराष्ट्र सरकार के मंत्री नितेश राणे ने कोंकण क्षेत्र की अर्थव्यवस्था को सशक्त बनाने के लिए एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की। इस मौके पर उन्होंने उद्धव ठाकरे पर तीखा हमला करते हुए उन्हें ‘अविश्वसनीय व्यक्ति’ करार दिया।

मंत्री नितेश राणे ने पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा, "बैठक का प्रमुख उद्देश्य कोंकण की आर्थिक स्थिति को मज़बूत करना है। इस चर्चा में जयगढ़ बंदरगाह के विकास, कोंकण को काजू, आम और मछली का एक प्रमुख केंद्र बनाने और जल परिवहन से जोड़ने के लिए एक डीपीआर तैयार करने पर विचार किया गया।"

उन्होंने कहा कि सांसद राणे भी इस दिशा में लगातार प्रयासरत हैं। वैभववाड़ी-कोल्हापुर रेलमार्ग कोंकण के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है।

राणे ने उद्धव ठाकरे पर निशाना साधते हुए उन्हें ‘अविश्वसनीय व्यक्ति’ बताया। उन्होंने आरोप लगाया कि जब कांग्रेस के नेता उद्धव ठाकरे के आवास मातोश्री गए थे, तब उद्धव ने उन्हें भगा दिया था। क्या कांग्रेस राज ठाकरे की पार्टी महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना के उम्मीदवार को स्वीकार करेगी?

उन्होंने कहा, "हमारा देश हिंदू राष्ट्र है। जो औरंगजेब के अनुयायी हैं, उन्हें वापस भेजा जाएगा।"

जब उनसे पूछा गया कि लोग उनके खिलाफ कोर्ट जा रहे हैं, तो उन्होंने कहा, "यह लोकतंत्र है, किसी को भी अदालत जाने का अधिकार है।"

उन्होंने रत्नागिरी के लोगों से भगवा मफलर पहनने की अपील की और कहा कि छत्रपति शिवाजी महाराज की लड़ाई इस्लाम और मुसलमानों के खिलाफ थी।

उन्होंने कहा कि कोंकण में रोजगार आना चाहिए और किसी भी परियोजना का स्वागत किया जाना चाहिए।

उन्होंने आगे बताया कि हम पहले दिन से कह रहे हैं कि आईपीएस अधिकारी रश्मि शुक्ला के खिलाफ साजिश रची जा रही थी और अब यह साबित हो गया है। किसी को परेशान होने की कोई जरूरत नहीं है। ओबीसी आरक्षण को कोई खतरा नहीं होगा।

संपादकीय दृष्टिकोण

यह स्पष्ट है कि नितेश राणे ने उद्धव ठाकरे के खिलाफ जो आरोप लगाए हैं, वे राजनीतिक दृष्टिकोण से महत्वपूर्ण हैं। महाराष्ट्र की राजनीति में यह विरोधाभास दर्शाता है कि कैसे विभिन्न नेता अपनी स्थिति को मजबूत करने के लिए एक-दूसरे पर आरोप लगाते हैं।
RashtraPress
2 अगस्त 2026

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

नितेश राणे ने उद्धव ठाकरे को क्यों 'अविश्वसनीय व्यक्ति' कहा?
नितेश राणे ने यह आरोप लगाया कि उद्धव ठाकरे ने कांग्रेस के नेताओं को अपने आवास से भगा दिया, जिससे उनकी विश्वसनीयता पर सवाल खड़ा होता है।
कोंकण क्षेत्र की अर्थव्यवस्था को सशक्त बनाने के लिए क्या योजनाएं हैं?
बैठक में जयगढ़ बंदरगाह का विकास, कोंकण को काजू, आम और मछली का केंद्र बनाने और जल परिवहन से जोड़ने की योजनाएं शामिल हैं।
राणे का क्या कहना है ओबीसी आरक्षण के बारे में?
नितेश राणे ने कहा कि ओबीसी आरक्षण को कोई खतरा नहीं होगा।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम 4 सप्ताह पहले
  2. 7 महीने पहले
  3. 10 महीने पहले
  4. 10 महीने पहले
  5. 11 महीने पहले
  6. 1 साल पहले
  7. 1 साल पहले
  8. 1 साल पहले