4 जुलाई 2026
LIVE
Get it on Google Play Download on the App Store

क्या नोएडा में मोबाइल स्नैचिंग गिरोह का भंडाफोड़ हुआ? चार शातिर गिरफ्तार!

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
क्या नोएडा में मोबाइल स्नैचिंग गिरोह का भंडाफोड़ हुआ? चार शातिर गिरफ्तार!

सारांश

नोएडा में पुलिस ने एक सक्रिय मोबाइल स्नैचिंग गिरोह का पर्दाफाश किया है। चार अपराधियों को गिरफ्तार किया गया है, जिनके पास से चोरी के मोबाइल और अन्य सामान बरामद हुए हैं। उनकी गतिविधियों की जांच जारी है।

मुख्य बातें

नोएडा पुलिस ने चार शातिर अपराधियों को गिरफ्तार किया।
गिरोह के पास से 52 चोरी के मोबाइल फोन बरामद हुए।
चोरी की मोटरसाइकिल भी पुलिस ने जब्त की।
गिरोह ने कई महीनों में दर्जनों वारदातें की हैं।
पुलिस की जांच जारी है, नए खुलासे हो सकते हैं।

नोएडा, 10 दिसंबर (राष्ट्र प्रेस)। नोएडा पुलिस को एक महत्वपूर्ण सफलता मिली है। थाना सेक्टर-58 पुलिस ने एनसीआर में मोबाइल फोन स्नैचिंग और चोरी की बढ़ती घटनाओं में शामिल एक सक्रिय गिरोह का खुलासा करते हुए चार शातिर अपराधियों को गिरफ्तार किया है।

गिरफ्तार आरोपियों में विजय उर्फ पाती, अमन, रितेश शर्मा और कमरू शामिल हैं। इनसे 52 चोरी के मोबाइल फोन, एक चोरी की मोटरसाइकिल, एक घटना में इस्तेमाल की गई बाइक और दो अवैध चाकू बरामद किए गए हैं।

पुलिस ने बताया कि इलेक्ट्रॉनिक सर्विलांस और स्थानीय इंटेलिजेंस की मदद से इन आरोपियों की गतिविधियों का पता लगाया गया। इसके बाद सेक्टर-60 स्थित विलमैर सिचवर कंपनी के पास सर्विस रोड से चारों को पकड़ा गया। यह गैंग चोरी की मोटरसाइकिल पर घूमकर नोएडा, गुरुग्राम, दिल्ली और एनसीआर में मोबाइल स्नैचिंग करता था।

इसके अलावा, ये लोग पीजी और घरों की रेकी कर मोबाइल व लैपटॉप चोरी करते थे। अभियुक्त रितेश, जिसकी मोबाइल रिपेयर की दुकान है, चोरी के फोन को अनलॉक कराकर दिल्ली के चोर बाजार में बेच देता था। फिर मिली रकम चारों के बीच बांट ली जाती थी। गैंग के मास्टरमाइंड विजय और कमरू कई बार जेल जा चुके हैं। पुलिस इनसे जुड़ी आपराधिक नेटवर्क और पूर्व मामलों की जांच कर रही है।

गिरफ्तार आरोपियों ने पिछले कुछ महीनों में अलग-अलग स्थानों पर दर्जनों वारदातें की हैं, जिनमें सेक्टर-62 में चैन स्नैचिंग, 3 दिसंबर को सेक्टर-63 से मोटोरोला फोन छीनना, सेक्टर-68 ट्रांसपोर्ट नगर से रियलमी क्लासिक फोन छीनना, सेक्टर-64, 65 और 66 के क्षेत्रों में आईफोन 13, आईफोन 16 और आईफोन 14 प्रो मैक्स सहित कई हाई-एंड मोबाइल छीनना और सेक्टर-121 के क्लियो काउंटी गेट नंबर-3 से आईफोन 16 की लूट भी शामिल हैं।

चारों आरोपियों पर पहले से ही कई आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं। इनमें चोरी, लूट, एनडीपीएस एक्ट, आर्म्स एक्ट और बीएनएस की विभिन्न धाराएं शामिल हैं। कमरू और विजय पर अलग-अलग थानों में दर्जनों मुकदमें पाए गए हैं। पुलिस ने बताया कि फिलहाल इनसे पूछताछ जारी है और संभावना है कि और भी बड़ी वारदातों का खुलासा हो सकता है।

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान क्या है?
चार आरोपियों में विजय उर्फ पाती, अमन, रितेश शर्मा और कमरू शामिल हैं।
पुलिस ने कितने मोबाइल फोन बरामद किए हैं?
पुलिस ने 52 चोरी के मोबाइल फोन बरामद किए हैं।
गिरोह का मास्टरमाइंड कौन है?
गिरोह के मास्टरमाइंड विजय और कमरू को कहा जा रहा है।
क्या आरोपी पहले भी आपराधिक गतिविधियों में शामिल थे?
हां, चारों आरोपियों पर पहले से कई आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं।
पुलिस की जांच की दिशा क्या है?
पुलिस इनसे जुड़े आपराधिक नेटवर्क और पूर्व मामलों की जांच कर रही है।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम 3 सप्ताह पहले
  2. 4 सप्ताह पहले
  3. 3 महीने पहले
  4. 5 महीने पहले
  5. 6 महीने पहले
  6. 6 महीने पहले
  7. 6 महीने पहले
  8. 11 महीने पहले