8 अगस्त 2026
LIVE
Get it on Google Play Download on the App Store

ओम प्रकाश राजभर ने नीतीश कुमार की राज्यसभा उम्मीदवारी पर दिया बयान

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
ओम प्रकाश राजभर ने नीतीश कुमार की राज्यसभा उम्मीदवारी पर दिया बयान

सारांश

आजमगढ़ में ओम प्रकाश राजभर ने नीतीश कुमार की राज्यसभा उम्मीदवारी पर टिप्पणी की। उन्होंने कहा कि नीतीश का सपना उच्च सदन में जाना है और भाजपा गठबंधन ने उन्हें न्योता दिया है।

मुख्य बातें

नीतीश कुमार का सपना उच्च सदन में जाना है।
ओम प्रकाश राजभर ने भाजपा गठबंधन का समर्थन किया है।
कांग्रेस और सपा की राजनीति पर राजभर ने सवाल उठाए।
भाजपा ने पेंशन योजनाओं में सुधार किया है।
राजनीतिक आकांक्षाएँ और जिम्मेदारियाँ दोनों महत्वपूर्ण हैं।

आजमगढ़, 7 (राष्ट्र प्रेस)। उत्तर प्रदेश सरकार के मंत्री ओम प्रकाश राजभर ने बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की राज्यसभा में उम्मीदवारी पर अपनी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने बताया कि नीतीश कुमार का सपना है कि वे उच्च सदन में जाकर राजनीति करें और भाजपा गठबंधन ने उन्हें खुलकर न्योता दिया है।

राजभर ने कहा, "जब कोई व्यक्ति प्रधान बन जाता है, तो उसके बाद उसे लगता है कि अब हमें इससे ऊपर जाना चाहिए। वह जिला पंचायत बनने की बात करता है। जो जिला पंचायत बनता है, वह विधायक बनने का सपना देखता है। जो विधायक बन जाता है, वह मंत्री बनने का सोचता है। जो मंत्री बन जाता है, वह मुख्यमंत्री बनने का सपना देखता है। और जब मुख्यमंत्री बन जाता है, तो वह प्रधानमंत्री बनने का सपना देखता है। और अंत में, जो प्रधानमंत्री बन जाता है, वह राष्ट्रपति बनने का सपना देखता है।"

उन्होंने आगे कहा, "नीतीश कुमार ने खुद कहा कि 'उच्च सदन में जाना उनका निजी फैसला है और मैं दिल्ली जा रहा हूं। मैंने कभी राज्यसभा में प्रवेश नहीं किया।' नीतीश कुमार का सपना है कि वे उच्च सदन में जाकर राजनीति करें। उन्हें कौन रोकता है? वह स्वंय के मालिक हैं। भाजपा गठबंधन ने उन्हें खुलकर न्योता दिया है। भाजपा ने बिहार में उन्हें मुख्यमंत्री बनाकर भी दिखाया है।"

बिहार में भाजपा द्वारा मुख्यमंत्री बनाने की अटकलों पर राजभर ने कहा, "यह सदन के विधायकों की जिम्मेदारी है कि वे किसे मुख्यमंत्री चुनते हैं। हम लोग एनडीए के साथ हैं।"

इस बीच, ओम प्रकाश राजभर ने कांग्रेस और समाजवादी पार्टी पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा, "सपा और कांग्रेस की कहानी एकदम भिन्न है। राहुल गांधी और अखिलेश यादव एक-दूसरे के खिलाफ बातें करते हैं। जब ये हर बात पर सरकार के खिलाफ बोलते हैं, तब कुछ वोट मिलते हैं, लेकिन जब ये सरकार की योजनाओं की प्रशंसा करने लगेंगे, तो इन्हें एक भी वोट नहीं मिलेगा।"

मंत्री राजभर ने बताया, "सपा सरकार में दिव्यांगों को 300 रुपए और बुजुर्गों को 500 रुपए पेंशन मिलती थी। भाजपा सरकार ने सभी को समान सम्मान दिया है और हर किसी की पेंशन को बढ़ाकर एक हजार रुपए किया है। पिछली सरकारों में किसानों के आर्थिक मदद के मामले में लूट होती थी लेकिन अब सब लीकेज बंद हो चुके हैं। इसी कारण विपक्ष के लोग विरोध कर रहे हैं।"

संपादकीय दृष्टिकोण

व्यक्ति उच्चादर्शों की ओर अग्रसर होना चाहता है। यह राजनैतिक संदर्भ में एक महत्वपूर्ण मोड़ हो सकता है।
RashtraPress
8 अगस्त 2026

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

नीतीश कुमार की राज्यसभा उम्मीदवारी पर ओम प्रकाश राजभर ने क्या कहा?
ओम प्रकाश राजभर ने कहा कि नीतीश कुमार का सपना उच्च सदन में जाकर राजनीति करना है और भाजपा गठबंधन ने उन्हें खुलकर न्योता दिया है।
क्या ओम प्रकाश राजभर ने किसी अन्य पार्टी पर निशाना साधा?
हाँ, उन्होंने कांग्रेस और समाजवादी पार्टी पर निशाना साधते हुए कहा कि उनके बीच की कहानी भिन्न है और दोनों एक-दूसरे के खिलाफ बोलते हैं।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम 1 महीना पहले
  2. 1 महीना पहले
  3. 2 महीने पहले
  4. 2 महीने पहले
  5. 5 महीने पहले
  6. 6 महीने पहले
  7. 8 महीने पहले
  8. 9 महीने पहले