प्रिया दत्त का भावुक नोट: नरगिस-सुनील दत्त की शादी की सालगिरह पर याद किया अनमोल रिश्ता

Click to start listening
प्रिया दत्त का भावुक नोट: नरगिस-सुनील दत्त की शादी की सालगिरह पर याद किया अनमोल रिश्ता

सारांश

प्रिया दत्त ने अपने माता-पिता नरगिस और सुनील दत्त की शादी की सालगिरह पर एक भावुक नोट साझा किया। उन्होंने उनके प्रेम और संबंधों के अनमोल क्षणों को याद किया, जो हर किसी के लिए प्रेरणादायक हैं।

Key Takeaways

  • प्रेम और समझ: नरगिस और सुनील दत्त का रिश्ता प्रेम और समझ पर आधारित था।
  • परिवार का महत्व: प्रिया दत्त ने अपने परिवार की अहमियत को बताया।
  • प्यार का धैर्य: सच्चे प्यार में धैर्य और सम्मान आवश्यक हैं।
  • अंतरंग बंधन: उनके रिश्ते ने दिखाया कि एक अंतरंग बंधन कैसे बनाया जा सकता है।
  • प्रेरणा: नरगिस और सुनील दत्त का जीवन प्रेम और प्रेरणा का उदाहरण है।

मुंबई, 11 मार्च (राष्ट्र प्रेस)। किसी ने नहीं सोचा था कि 'मदर इंडिया' के सेट से शुरू हुई यह प्रेम कहानी हिंदी सिनेमा की सबसे प्रिय जोड़ी बन जाएगी।

हम नरगिस और सुनील दत्त की बात कर रहे हैं, जिन्होंने आज के दिन सात फेरे लेकर एक-दूसरे का हाथ थामा था। उनकी बेटी और समाज सेविका प्रिया दत्त ने अपने माता-पिता को याद करते हुए उनकी शादी की सालगिरह पर बधाई दी है।

हालांकि नरगिस और सुनील दत्त अब इस दुनिया में नहीं हैं, लेकिन समय-समय पर प्रिया दत्त और संजय दत्त अपने माता-पिता को याद करते रहते हैं। प्रिया दत्त ने नरगिस और सुनील दत्त की पुरानी तस्वीर साझा की, जिसमें वह अपने भाई-बहनों के साथ नजर आ रही हैं।

उन्होंने कैप्शन में लिखा, "माता-पिता ने मिलकर एक ऐसा घर बनाया जो प्रेम, हंसी और संस्कारों से भरा हुआ था। आज उनके अटूट प्रेम की वर्षगांठ है। उनके जीवन के हर दिन ने यह सिखाया कि सच्ची साझेदारी एक-दूसरे का संबल बनने, परस्पर समझ विकसित करने और छोटे-छोटे प्रयासों व साझा सपनों के माध्यम से एक-दूसरे को प्रेरित करने का नाम है।"

उन्होंने आगे लिखा, "उनके इस पवित्र बंधन से मैंने सीखा कि प्यार धैर्य, सम्मान और आनंद में विकसित होता है। एक आदर्श साझेदारी कोमल होने के साथ-साथ मजबूत, व्यक्तिगत और दूरदर्शी भी होती है। उनका जीवन मेरे लिए प्रेम और संवेदनाओं के साथ जीने का मार्गदर्शक है। मां और पापा को विवाह वर्षगांठ की हार्दिक शुभकामनाएं।"

नरगिस और सुनील दत्त की प्रेम कथा किसी फिल्मी कहानी से कम नहीं थी। 'मदर इंडिया' के सेट पर सुनील दत्त ने नरगिस को पसंद करना शुरू किया और एक सीन के दौरान उन्होंने आग में जलने से नरगिस को बचाया था। हालांकि, दोनों ने फिल्म में मां-बेटे का किरदार निभाया था, लेकिन किसी को नहीं पता था कि नरगिस और सुनील की जोड़ी सिनेमा की सबसे चर्चित जोड़ी बनेगी।

नरगिस का निधन संजय दत्त की पहली फिल्म के रिलीज के चार दिन बाद ही हुआ था। सुनील दत्त ने नरगिस के अंतिम दिनों में उनका साथ दिया।

Point of View

बल्कि असल जिंदगी में भी एक अनूठा उदाहरण प्रस्तुत करता है। प्रिया दत्त का भावुक संदेश इस बात की पुष्टि करता है कि सच्चा प्यार और सहयोग किसी भी रिश्ते की नींव होते हैं।
NationPress
13/03/2026

Frequently Asked Questions

नरगिस और सुनील दत्त की शादी कब हुई थी?
नरगिस और सुनील दत्त ने आज के दिन, यानी 11 मार्च को शादी की थी।
प्रिया दत्त ने अपने माता-पिता को कैसे याद किया?
प्रिया दत्त ने अपने माता-पिता के लिए एक भावुक नोट लिखा और उनकी शादी की सालगिरह पर उन्हें बधाई दी।
नरगिस और सुनील दत्त की प्रेम कहानी किस फिल्म से शुरू हुई?
उनकी प्रेम कहानी 'मदर इंडिया' के सेट से शुरू हुई थी।
प्रिया दत्त ने अपने माता-पिता के रिश्ते से क्या सीखा?
प्रिया ने बताया कि प्यार धैर्य, सम्मान और आनंद में पनपता है।
नरगिस का निधन कब हुआ था?
नरगिस का निधन संजय दत्त की पहली फिल्म के रिलीज के चार दिन बाद हुआ था।
Nation Press