18 अगस्त 2026
LIVE
Get it on Google Play Download on the App Store

क्या पुरी में बटमंगला मंदिर में विशेष पूजा का आयोजन भक्तों के लिए है आकर्षण का केंद्र?

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
क्या पुरी में बटमंगला मंदिर में विशेष पूजा का आयोजन भक्तों के लिए है आकर्षण का केंद्र?

सारांश

पुरी के बटमंगला मंदिर में नवरात्रि के पहले दिन भक्तों की भारी भीड़ ने उत्सव का माहौल बना दिया। इस विशेष अवसर पर पुजारी दिलीप कुमार पांडा ने पूजा योजनाओं की जानकारी दी और भक्तों को आमंत्रित किया। क्या आप भी इस अद्भुत अनुभव का हिस्सा बनना चाहेंगे?

मुख्य बातें

बटमंगला मंदिर में नवरात्रि के अवसर पर विशेष पूजा का आयोजन हो रहा है।
भक्तों की भारी भीड़ इस आयोजन को और भी भव्य बना रही है।
पुजारी द्वारा विभिन्न अनुष्ठानों का आयोजन किया जाएगा।
नवरात्रि के बाद महायज्ञ का आयोजन भी किया जाएगा।
माताजी के प्रति श्रद्धा और आस्था को बढ़ावा मिलेगा।

पुरी, 22 सितंबर (राष्ट्र प्रेस)। ओडिशा के पुरी में सोमवार को नवरात्रि के अवसर पर बटमंगला मंदिर में भक्तों की एक बड़ी संख्या देखी गई। नवरात्रि के पहले दिन पवित्र अनुष्ठानों में भाग लेने और देवी के पवित्र चरणों तथा मुख के दर्शन करने के लिए भक्तों में अद्भुत उत्साह था। इस बारे में मंदिर के मुख्य पुजारी दिलीप कुमार पांडा ने समाचार एजेंसी राष्ट्र प्रेस से बातचीत में बताया।

उन्हेंने कहा कि इसकी विधिवत पूजा की शुरुआत दुर्गा अष्टमी के बाद होगी। आज भी पूजा का आयोजन किया जाएगा, जिसके लिए लोगों में विशेष उत्साह है। अष्टमी के दिन यज्ञ का आयोजन होगा और नवमी के दिन शांति पूजा की तैयारी भी चल रही है। इस संबंध में मंदिर प्रशासन ने पूरी रूपरेखा तय कर ली है।

पुजारी ने आगे कहा कि इस नवरात्रि में कई प्रकार के पूजा-आयोजन किए जाएंगे। इन आयोजनों में विभिन्न प्रकार के प्रसाद भी भक्तों को वितरित किए जाएंगे। इसके अलावा, नवरात्रि के बाद माताजी के नाम पर एक महायज्ञ का आयोजन होगा, जिसका भक्तों को बेसब्री से इंतजार है।

उन्होंने बताया कि यह मान्यता है कि इस पूजा में भाग लेने वाले की सभी मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं। आने वाले दिनों में इस पूजा समारोह में बड़ी संख्या में भक्तगण शामिल हो सकते हैं।

उन्होंने कहा कि नवरात्रि के इस पावन अवसर पर मैं यह कहना चाहता हूं कि माताजी सभी के लिए समान हैं। वे सभी की भलाई का ख्याल रखती हैं और इच्छाओं की पूर्ति करती हैं। ऐसे में सभी को आमंत्रित करता हूं कि वे आएं और मां का आशीर्वाद प्राप्त करें। माताजी सभी के हित में रहेंगी।

उन्होंने बताया कि नवरात्रि के इस विशेष मौके पर 9 दिन लगातार पूजा का आयोजन किया जाएगा, जिसमें सभी लोग शामिल होकर माताजी का आशीर्वाद प्राप्त करेंगे।

संपादकीय दृष्टिकोण

बल्कि सांस्कृतिक एकता का भी प्रदर्शन होता है। यह एक ऐसा अवसर है जब लोग एकजुट होकर अपनी इच्छाओं की पूर्ति के लिए माताजी का आशीर्वाद लेते हैं।
RashtraPress
18 अगस्त 2026

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

क्या बटमंगला मंदिर में विशेष पूजा के लिए कोई पंजीकरण आवश्यक है?
नहीं, भक्त बिना किसी पंजीकरण के इस विशेष पूजा में भाग ले सकते हैं।
क्या इस पूजा में प्रसाद का वितरण किया जाएगा?
हाँ, इस पूजा के दौरान भक्तों के बीच विभिन्न प्रकार के प्रसाद का वितरण किया जाएगा।
क्या नवरात्रि के बाद भी कोई विशेष आयोजन होगा?
जी हाँ, नवरात्रि के बाद माताजी के नाम पर एक महायज्ञ का आयोजन किया जाएगा।
क्या सभी लोग इस पूजा में भाग ले सकते हैं?
बिल्कुल, इस पूजा में सभी भक्त शामिल हो सकते हैं।
पूजा का समय क्या है?
पूजा का समय सुबह से लेकर शाम तक रहेगा।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम 2 महीने पहले
  2. 4 महीने पहले
  3. 5 महीने पहले
  4. 5 महीने पहले
  5. 7 महीने पहले
  6. 10 महीने पहले
  7. 11 महीने पहले
  8. 11 महीने पहले