28 जून 2026
LIVE
Get it on Google Play Download on the App Store

क्या रुपए की गिरावट भाजपा सरकार की विफलता का सबूत है?: अखिलेश यादव

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
क्या रुपए की गिरावट भाजपा सरकार की विफलता का सबूत है?: अखिलेश यादव

सारांश

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने भाजपा सरकार पर रुपए की गिरावट के लिए तीखा हमला किया। उन्होंने इसे आर्थिक विफलता का प्रमाण माना और सरकार की झूठी नीतियों की आलोचना की। क्या यह समस्या केवल रुपए तक सीमित है, या इसके पीछे और भी कारण हैं?

मुख्य बातें

रुपए की गिरावट भाजपा सरकार की विफलता का संकेत है।
अखिलेश यादव का कहना है कि महंगाई और भ्रष्टाचार बढ़ रहे हैं।
सरकार की आर्थिक नीतियों पर सवाल उठाए गए हैं।

लखनऊ, 14 दिसंबर (राष्ट्र प्रेस)। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने डॉलर के मुकाबले रुपए के गिरते स्तर को भाजपा सरकार की आर्थिक विफलता का खुला प्रमाण बताया है। उन्होंने कहा कि रुपए की ऐतिहासिक गिरावट यह दर्शाती है कि सरकार द्वारा प्रस्तुत आंकड़े और दावे पूरी तरह से झूठे और मनगढ़ंत हैं।

अखिलेश यादव ने रविवार को कहा कि भाजपा इस सच्चाई से मुंह नहीं मोड़ सकती कि रुपए की गिरावट एक कमजोर और नाकाम सरकार की देन है। उन्होंने व्यंग्य करते हुए कहा कि रुपए के गिरने और सरकार के बीच का अनूठा आर्थिक सिद्धांत भाजपा की ही उपज है, जिसके बुरे परिणाम आज पूरे देश को झेलने पड़ रहे हैं।

उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा ने देश की आर्थव्यवस्था को बर्बाद कर दिया है। डॉलर के मुकाबले रुपए लगातार गिरता जा रहा है और गिरावट के सभी रिकॉर्ड टूट चुके हैं। महंगाई बेताब है और सरकार की गलत आर्थिक नीतियों से आर्थव्यवस्था तबाह हो रही है। किसान, युवा और व्यापारी, हर वर्ग परेशान है। भाजपा के झूठे वादों की पोल खुल चुकी है। भाजपा का जाना, रुपए को मजबूत कर सकता है।

भाजपा सरकार पर भ्रष्टाचार और लूट को बढ़ावा देने का आरोप लगाते हुए सपा अध्यक्ष ने कहा कि हर तरह के अवैध और नकली कारोबार फल-फूल रहे हैं। सरकार ने लोगों के जीवन को संकट में डाल दिया है और माफियाओं के अवैध धंधों को संरक्षण दे रही है।

अखिलेश यादव ने आगे कहा कि भाजपा और माफिया एक-दूसरे के पूरक बन चुके हैं। हर जिले में माफिया खड़े कर दिए गए हैं, जिनसे आम लोग दहशत में हैं। अधिकारियों और कर्मचारियों में भी भय का माहौल है। सत्ता के संरक्षण में कहीं भू-माफियाओं का आतंक है तो कहीं कफ सिरप माफिया जनता की जान से खेल रहे हैं। उन्होंने कहा कि केंद्र और प्रदेश की भाजपा सरकार हर मोर्चे पर पूरी तरह विफल साबित हुई है।

संपादकीय दृष्टिकोण

यह स्पष्ट है कि आर्थिक विफलता और भ्रष्टाचार का मुद्दा आज के समय में बहुत महत्वपूर्ण है। समाजवादी पार्टी के नेता की बातें सुनकर यह समझ में आता है कि आर्थव्यवस्था के ताने-बाने में कई समस्याएं हैं। सरकार को इसे गंभीरता से लेना चाहिए।
RashtraPress
28 जून 2026

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

रुपए की गिरावट का मुख्य कारण क्या है?
रुपए की गिरावट का मुख्य कारण आर्थिक नीतियों में असंगति और वैश्विक वित्तीय हालात हैं।
अखिलेश यादव ने किस पर आरोप लगाया?
अखिलेश यादव ने भाजपा सरकार पर आर्थव्यवस्था को बर्बाद करने का आरोप लगाया है।
महंगाई को लेकर क्या कहा गया है?
महंगाई बेलगाम है और यह सरकार की गलत नीतियों का परिणाम है।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम 2 सप्ताह पहले
  2. 1 महीना पहले
  3. 3 महीने पहले
  4. 3 महीने पहले
  5. 5 महीने पहले
  6. 8 महीने पहले
  7. 9 महीने पहले
  8. 11 महीने पहले