समीरा रेड्डी ने 'एलपीजी सिलेंडर' को बनाया स्पेशल गेस्ट, वीडियो ने जीता दिल
सारांश
Key Takeaways
- समीरा रेड्डी का मजेदार वीडियो देश के मौजूदा गैस संकट को दर्शाता है।
- गैस की कीमतों में वृद्धि और कमी की स्थिति पर तंज किया गया है।
- वीडियो में एलपीजी सिलेंडर का स्वागत वीआईपी गेस्ट की तरह किया गया है।
- एक ही घरेलू सिलेंडर की बुकिंग की अवधि बढ़ा दी गई है।
- यूजर्स ने एलपीजी का नया फुल फॉर्म ईजाद किया है।
मुंबई, १४ मार्च (राष्ट्र प्रेस)। इजरायल और ईरान के बीच चल रहे संघर्ष का असर भारत में भी देखने को मिल रहा है। यहां घरेलू गैस सिलेंडर की कीमतों में वृद्धि के साथ लोग अब २८ दिन में केवल एक ही सिलेंडर की बुकिंग कर पा रहे हैं।
इस बीच, 'मैंने दिल तुझको दिया' की अभिनेत्री समीरा रेड्डी ने एक ऐसा वीडियो साझा किया है, जिसमें सिलेंडर का स्वागत वीआईपी गेस्ट की तरह किया गया है।
वीडियो में देखा जा सकता है कि एलपीजी सिलेंडर को रेड कार्पेट पर बिठाया गया है और उसे ताज भी पहनाया गया है। अभिनेत्री सिलेंडर की आवभगत में चाय पेश करती हैं और गुलाब से उसका स्वागत करती हैं। वीडियो से स्पष्ट है कि समीरा काफी समय से घरेलू गैस सिलेंडर का इंतजार कर रही थीं, और अब आखिरकार उनके घर एलपीजी का आगमन हुआ है।
इस मजेदार वीडियो को उनके प्रशंसक भी पसंद कर रहे हैं और कह रहे हैं कि अब ऐसे दिन देखने को मिल रहे हैं। यूजर्स ने एलपीजी का नया फुल फॉर्म भी बना लिया है, जो है 'वेरी इम्पोर्टेंड पेट्रोलियम'। भले ही यह वीडियो मजाक में बनाया गया हो, लेकिन यह देश में चल रही स्थिति को दर्शाता है।
केंद्र सरकार का कहना है कि देश में एलपीजी गैस की कमी नहीं है, लेकिन कई राज्यों में कमर्शियल सिलेंडर के प्रतिबंध के चलते पैनिक की स्थिति बन गई है। गैस की कीमतों में वृद्धि के चलते कई जगहों पर लोग गैस एजेंसी के बाहर लंबी लाइनों में खड़े हो रहे हैं। गैस की बुकिंग की अवधि भी बढ़ा दी गई है, जिससे अब २८ दिनों में केवल एक ही घरेलू सिलेंडर की बुकिंग की जा सकती है।